आज ओडिशा आएंगे केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा

केंद्रीय संचार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा चार मार्च को ओडिशा आ रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Mar 2019 03:22 PM (IST) Updated:Sun, 03 Mar 2019 03:22 PM (IST)
आज ओडिशा आएंगे केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा
आज ओडिशा आएंगे केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा

जासं, भुवनेश्वर: केंद्रीय संचार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा चार मार्च को ओडिशा आएंगे। वे यहां रेल सभागार में आयोजित रेलवे एवं संचार मंत्रालय का लोकार्पण के साथ शिलान्यास कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर ब्रह्मापुर में फुट ओवरब्रिज एवं एस्केलेटर, ग्रामीण वाई-फाई स्पॉट सहित अन्य जनहित परियोजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा। इसके अलावा भुवनेश्वर स्टेशन में लगने वाले नए एस्केलेटर का शिलान्यास भी कार्यक्रम के दौरान किया जायेगा। कार्यक्रम में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस तथा कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेद्र प्रधान भी उपस्थित रहेंगे।

chat bot
आपका साथी