राउरकेला से गुजरेगी भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस

भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस साप्ताहिक को रेलवे की हरी झंडी मिल गई है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 30 Dec 2020 08:08 PM (IST) Updated:Wed, 30 Dec 2020 08:08 PM (IST)
राउरकेला से गुजरेगी भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस
राउरकेला से गुजरेगी भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस

जासं, राउरकेला : भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस साप्ताहिक को रेलवे की हरी झंडी मिल गई है। यह ट्रेन संबलपुर, झारसुगुड़ा, राउरकेला स्टेशन में भी रुकेगी। नौ व 10 जनवरी को समय में परिवर्तन के साथ यह रवाना होगी। इसके लिए ईस्ट कास्ट रेलवे की ओर से समय सारणी जारी कर दी गई है। भुवनेश्वर से नई दिल्ली के लिए 02855 स्पेशल राजधानी एक्सप्रेस 9 जनवरी की सुबह 7.10 बजे रवाना होगी। कटक, ढेंकानाल, अनुगुल होते हुए 11.23 बजे संबलपुर सिटी, 12.38 बजे झारसुगुड़ा, 14.00 बजे राउरकेला, 15.31 बजे चक्रधरपुर पहुंचेगी। अनारा, गोमो, कोडरमा, गया होकर यह ट्रेन गुजरेगी। 10 जनवरी को नई दिल्ली से रवाना होकर संबंधित स्टेशनों में निर्धारित समय पर पहुंचेगी। इस ट्रेन के चलने से बिहार के गया तथा नई दिल्ली जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिल पाएगी। वेस्को के निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन : राज्य सरकार की ओर से बिजली आपूर्ति संस्था वेस्को का निजीकरण कर टाटा कंपनी के हवाले करने का ओडिशा विद्युत बोर्ड कर्मचारी संघ संयुक्त मंच की ओर से विरोध करते हुए मंगलवार को उदितनगर स्थित वेस्को कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया गया। इसमें कर्मचारियों के साथ अधिकारी भी शामिल हुए।

वेस्को का निजीकरण कर निजी संस्था को सौपे जाने से पुराना बकाया के भुगतान, इंक्रीमेंट, पदोन्नति आदि समस्या उत्पन्न हो जाएगी। इसके चलते संस्था से जुड़े अधिकारी व कर्मचारी इसका विरोध कर रहे हैं। मंगलवार को प्रदर्शन में ओडिशा राज्य विद्युत बोर्ड कर्मचारी संघ, अधिकारी व डिप्लोमा संघ संयुक्त मंच से एसडीओ लेलिन पटनायक, एस प्रधान, ब्रजेश मिश्र, नव किशोर प्रधान, दिगंत बारिक, संतोष कुमार साहू, अनिल कुमार मल्लिक प्रमुख शामिल थे।

chat bot
आपका साथी