बंडामुंडा रेलखंड की बनेगी अलग पहचान: जीएम

दक्षिण-पूर्व रेलवे के जीएम संजय कुमार महंती ने रेल नगरी बंडामुंडा पहुंचकर वार्षिक निरीक्षण किया। जिसमें सोमवार की शाम करीब 4.30 बजे वे राउरकेला से बंडामुंडा के ए केबिन पहुंचे। यहां पर ए केबिन समेत पुराने केबिन समेत वहां चल रहे थर्ड लाइन के काम की भी समीक्षा की। उन्होंने बंडामुंडा में थर्ड लाइन का काम जल्द पूरा हो जाने की बात कही। जिसके बाद उन्होंने विशेष सेलून से एक्सचेंज यार्ड डिपार्चर यार्ड बीएसएल यार्ड व एमएसएल यार्ड का विडो इंस्पेक्सन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बंडामुंडा रेलवे यार्ड को अत्याधुनिक तकनीक से लैस किया जायेगा। साथ ही उन्होंने बंडामुंडा रेल खंड की आगामी दिनों में एक विशेष पहचान होने का दावा भी किया। जिसके बाद शाम के करीब 5.30 बजे वे यहां से राउरकेला के लिये रवाना हुए। इस दौरान उनके साथ चक्रधरपुर डीआरएम छत्रसाल सिंहसीनियर डीसीएम मनीष पाठकसीनियर डीएससी डीके मौर्याबंडामुंडा एआरएम श्रीनिवास सामंत समेत अन्य अधि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Nov 2019 11:06 PM (IST) Updated:Wed, 06 Nov 2019 06:39 AM (IST)
बंडामुंडा रेलखंड की बनेगी अलग पहचान: जीएम
बंडामुंडा रेलखंड की बनेगी अलग पहचान: जीएम

संसू, बंडामुंडा : दक्षिण-पूर्व रेलवे के जीएम संजय कुमार महंती ने रेल नगरी बंडामुंडा पहुंचकर वार्षिक निरीक्षण किया। सोमवार की शाम करीब 4.30 बजे वे राउरकेला से बंडामुंडा के ए केबिन पहुंचे। यहां पर उन्होंने ए केबिन, पुराने केबिन समेत थर्ड लाइन के काम की भी समीक्षा की। उन्होंने बंडामुंडा में थर्ड लाइन का काम जल्द पूरा हो जाने की बात कही। जिसके बाद उन्होंने विशेष सेलून से एक्सचेंज यार्ड, डिपार्चर यार्ड, बीएसएल यार्ड व एमएसएल यार्ड का विडो इंस्पेक्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बंडामुंडा रेलवे यार्ड को अत्याधुनिक तकनीक से लैस किया जाएगा। साथ ही उन्होंने बंडामुंडा रेल खंड की आगामी दिनों में एक विशेष पहचान होने का दावा भी किया। जिसके बाद शाम के करीब 5.30 बजे वे यहां से राउरकेला के लिए रवाना हुए। इस दौरान उनके साथ चक्रधरपुर डीआरएम छत्रसाल सिंह,सीनियर डीसीएम मनीष पाठक,सीनियर डीएससी डीके मौर्या,बंडामुंडा एआरएम श्रीनिवास सामंत समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी