BJP on Rahul: अर्जुन राम मेघवाल ने दी राहुल गांधी को नसीहत, कहा- सोच समझकर बोलें, नहीं दे सकते किसी को गाली

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। अर्जुन राम मेघवाल ने राहुल गांधी को सलाह देते हुए कहा कि उनकी (राहुल गांधी) आवाज कौन रोक रहा है। इस देश में लोकतंत्र है तभी वो बोल रहे हैं।

By AgencyEdited By:
Updated: Sat, 25 Mar 2023 03:46 PM (IST)
BJP on Rahul: अर्जुन राम मेघवाल ने दी राहुल गांधी को नसीहत, कहा- सोच समझकर बोलें, नहीं दे सकते किसी को गाली
BJP on Rahul: अर्जुन राम मेघवाल ने दी राहुल गांधी को नसीहत (फोटो एएनआई)

नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। अर्जुन राम मेघवाल ने राहुल गांधी को सलाह देते हुए कहा कि उनकी (राहुल गांधी) आवाज कौन रोक रहा है। इस देश में लोकतंत्र है तभी वो बोल रहे हैं।

देश में लोकतंत्र है तभी राहुल बोल रहे हैं- अर्जुन राम मेघवाल

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी को आवाज उठाने से कौन रोक रहा है? उन्होंने कहा कि इस देश में लोकतंत्र है तभी वो बोल रहे हैं, लेकिन सोच समझकर बोलना पड़ेगा। आप किसी को गाली नहीं दे सकते। सारी जाति चोर नहीं होती, उन्हें ये ध्यान रखना होगा। लोकतंत्र को न मानने वाली कांग्रेस है।

#WATCH | He (Rahul Gandhi) is being able to speak because there is democracy in this country. He is the one speaking the most against Modi ji and still says that his voice is being strangled: Union Minister Arjun Ram Meghwal pic.twitter.com/1lHW8Ns6hd

— ANI (@ANI) March 25, 2023

राहुल गांधी के बयान पर किया पलटवार

लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने के कुछ घंटे बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया था। उन्होंने शुक्रवार को कहा था कि वह भारत की आवाज के लिए लड़ रहे हैं और कोई भी कीमत चुकाने को तैयार हैं। इस पर अर्जुम राम मेघवाल ने कहा कि राहुल गांधी कह रहे हैं कि मोदी सरनेम वाले सभी लोग चोर हैं। क्या किसी ने उनकी आवाज को रोका है? भारत एक लोकतांत्रिक देश है, इसलिए वह बोल रहे हैं और ज्यादातर समय राहुल गांधी प्रधानमंत्री के खिलाफ बोल रहे हैं। अब आप कह रहे हैं कि आपकी आवाज दबाई जा रही है।

लोकतंत्र में विश्वास नहीं करती है कांग्रेस- अर्जुन राम मेघवाल

अर्जुन राम मेघवाल ने आगे कहा कि मोदी सरनेम वाले लोग नाराज हो गए और कुछ लोग कोर्ट गए, जिसके बाद अदालत ने अपना फैसला सुनाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी वह है जो लोकतंत्र में विश्वास नहीं करती है। मेघवाल ने कहा कि प्रियंका पर पलटवार करते हुए कहा 2014 में जनता ने कांग्रेस को सत्ता क्यों नहीं सौंपी। जनता ने 2019 में सत्ता क्यों नहीं सौंपी? क्योंकि भाजपा ने अच्छा काम किया था। कांग्रेस ने अच्छा काम नहीं किया, इसलिए सत्ता से बाहर हो गई।