BBC के दफ्तर में IT अधिकारी, कांग्रेस बोली- विनाशकाले विपरीत बुद्धि; BJP का पलटवार- पहले आईना देखो

IT Raid at BBC Office बीबीसी के दिल्ली और मुंबई स्थित दफ्तर पर आईटी अधिकारी तलाशी ले रहे हैं। आईटी अधिकारियों की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा है। वहीं भाजपा ने भी पलटवार किया है।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Tue, 14 Feb 2023 02:10 PM (IST) Updated:Tue, 14 Feb 2023 02:18 PM (IST)
BBC के दफ्तर में IT अधिकारी, कांग्रेस बोली- विनाशकाले विपरीत बुद्धि; BJP का पलटवार- पहले आईना देखो
BBC के दफ्तर पर IT अधिकारियों का छापा

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। बीबीसी दफ्तर पर आयकर विभाग (आईटी) की तलाशी अभियान के बाद कांग्रेस और भाजपा नेताओं के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है। कांग्रेस ने जहां इसे अघोषित आपातकाल कहा है। तो वहीं, भाजपा ने कांग्रेस को आईना देखने की नसीहत दी है।

बीबीसी पर आईटी की कार्रवाई अघोषित आपातकाल: कांग्रेस

कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि बीबीसी पर आईटी की छापामारी अघोषित आपातकाल है। पार्टी नेता जयराम रमेश ने कहा कि यहां हम अदाणी के मामले में जेपीसी की मांग कर रहे हैं और वहां सरकार बीबीसी के पीछे पड़ी हुई है। 'विनाशकाले विपरीत बुद्धि'।

यहां हम अडानी के मामले में JPC की मांग कर रहे हैं और वहां सरकार BBC के पीछे पड़ी हुई है।

'विनाशकाले विपरीत बुद्धि'

: @Jairam_Ramesh जी pic.twitter.com/PvQ57tMTVP

— Congress (@INCIndia) February 14, 2023

भाजपा ने किया पलटवार

कांग्रेस के हमलों के बाद भाजपा सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर ने पलटवार किया है। राठौर ने कहा कि ऐसा लगता है अंग्रेजों ने 1947 में भारत छोड़ने के बाद बीबीसी के विघटनकारी एजेंडे को देश में आगे बढ़ाने का काम कांग्रेस को सौंप दिया था। खैर, आपातकाल और प्रेस की आजादी की बात करने वालों को आईना जरूर देखना चाहिए।

बीबीसी के दिल्ली-मुंबई दफ्तर पर तलाशी

गौरतलब है कि आईटी अधिकारी बीबीसी के दिल्ली और मुंबई स्थित दफ्तर पर तलाशी ले रहे हैं। आईटी अधिकारी कर चोरी की जांच के सिलसिले में तलाशी ले रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि कंपनी के बिजनेस ऑपरेशन्स से जुड़े कागजातों की जांच की जा रही है।

मोबाइल फोन, लैपटॉप जब्त

एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि आईटी अधिकारी बीबीसी के वित्त विभाग के खाते में कुछ दस्तावेजों का सत्यापन कर रहे हैं। विभाग ने खाते, वित्त विभाग के लोगों के कुछ मोबाइल फोन, लैपटॉप-डेस्कटॉप जब्त किए हैं। अधिकारी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का बैकअप लेंगे फिर इसे वापस सौंप देंगे।

ये भी पढ़ें:

BBC के दिल्ली-मुंबई दफ्तर पर आयकर विभाग की तलाशी, कांग्रेस बोली- अघोषित आपातकाल

chat bot
आपका साथी