अगले महीने निर्मला सीतारमण बनाएंगी अनोखा रिकॉर्ड, देश में अब तक सिर्फ एक नेता ही कर पाया है ये काम

मोदी सरकार अगले महीने जुलाई में अपना पूर्ण बजट पेश कर सकती है। निर्मला सीतारमण को दूसरी बार वित्त मंत्री बनाया गया है। वे अब तक कुल छह बार केंद्रीय बजट पेश कर चुकी हैं। मगर सातवीं बार बजट पेश करते ही सीतारमण एक अनोखा रिकॉर्ड बना देंगी और ऐसा करने वालीं देश की पहली वित्त मंत्री होंगी। आइए जानते हैं पूरा मामला।

By Jagran NewsEdited By: Ajay Kumar Publish:Sun, 16 Jun 2024 10:08 AM (IST) Updated:Sun, 16 Jun 2024 12:24 PM (IST)
अगले महीने निर्मला सीतारमण बनाएंगी अनोखा रिकॉर्ड, देश में अब तक सिर्फ एक नेता ही कर पाया है ये काम
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण। (फोटो- फाइल)

HighLights

  • अगले महीने जुलाई में मोदी सरकार पेश कर सकती अपना पूर्ण बजट।
  • इंदिरा गांधी के बाद निर्मला सीतारमण देश की दूसरी महिला वित्त मंत्री।
  • सबसे अधिक 10 बार मोरारजी देसाई ने पेश किया बजट।

ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली। अगले महीने जुलाई में मोदी सरकार अपने तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट पेश कर सकती है। इस बजट के साथ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक अनोखा रिकॉर्ड बना देंगी। वे अभी तक लगातार पांच बार पूर्ण और एक बार अंतरिम बजट पेश कर चुकी हैं। मगर अगला बजट पेश करने के साथ ही वह मोरारजी देसाई का रिकॉर्ड तोड़ देंगी। मोरारजी देसाई ने लगातार छह बार बजट पेश किया था। हालांकि वे कुल 10 बार बजट पेश करने वाले देश के इकलौते वित्तमंत्री थे।

यह भी पढ़ें: Taiwan के राष्ट्रपति को जान का खतरा! चीनी आक्रमण से पहले हो सकता है टेरर अटैक, जापानी अधिकारी का चौंकाने वाला खुलासा

2019 में पेश किया था पहला बजट

निर्मला सीतारमण भारत की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री हैं। पांच जुलाई 2019 को सीतारमण ने अपना पहला बजट पेश किया था। 1 फरवरी 2024 को अंतरिम बजट पेश किया था। यह उनका छठा बजट था। इसी के साथ उन्होंने मोरारजी देसाई के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली थी। अगले महीने बजट पेश करते ही वे लगातार सात बार बजट पेश करने वाली देश की पहली वित्त मंत्री बन जाएंगी।

सीतारमण से जुड़ी खास बातें

इंदिरा गांधी के बाद निर्मला सीतारमण बजट पेश करने वाली देश की दूसरी महिला हैं। इंदिरा गांधी के बाद निर्मला सीतारमण रक्षा मंत्री का पद संभालने वाली भी दूसरी महिला हैं। 18 अगस्त 1959 को को निर्मला सीतारमण का जन्म तमिलनाडु के मदुरै में हुआ। सीतारमण ने 1984 में जेएनयू से अर्थशास्त्र विषय में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। जेएनयू में ही परकला प्रभाकर से उनकी मुलाकात हुई। 1986 में दोनों ने शादी की। सीतारमण बीबीसी वर्ल्ड सर्विस व यूके में एग्रीकल्चरल इंजीनियर्स एसोसिएशन के साथ काम कर चुकी हैं। 2004 में भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की। 2003 से 2005 तक राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य भी रह चुकीं।

यह भी पढ़ें: 'जुल्म और ज्यादतियों का ये सिलसिला जारी रहेगा', मोदी सरकार के इस कानून पर क्यों भड़के ओवैसी?

                             

                            किसने कितनी बार पेश किया बजट

 वित्तमंत्री कितनी बार पेश किया बजट
मोरारजी देसाई 10
पी चिदंबरम 09
प्रणब मुखर्जी 09
यशवंत राव चव्हाण 07
सीडी देशमुख 07
यशवंत सिन्हा 07 
मनमोहन सिंह 06
टीटी कृष्णमाचारी 06
निर्मला सीतारमण 06

यह भी पढ़ें: 'EVM को AI से किया जा सकता है हैक', Elon Musk का चौंकाने वाला दावा; बोले- इसे खत्म ही करना होगा

chat bot
आपका साथी