'मुझे अंदेशा है कि नीतीश कुमार के साथ...' अश्विनी चौबे के बयान से बड़ी JDU की टेंशन; पप्पू यादव ने BJP को लेकर कर दिया ये दावा

भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने एक ऐसा बयान दिया जिससे जेडीयू का खेमा परेशान है। उन्होंने कहा कि इस बार बिहार में एनडीए भाजपा के नेतृत्व में चुनाव लड़े और भाजपा के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बननी चाहिए। पूर्व केंद्रीय मंत्री के बयान पर पप्पू यादव ने प्रतिक्रिया दी है। वहीं उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा है।

By AgencyEdited By: Piyush Kumar Publish:Fri, 28 Jun 2024 06:00 AM (IST) Updated:Fri, 28 Jun 2024 06:00 AM (IST)
'मुझे अंदेशा है कि नीतीश कुमार के साथ...' अश्विनी चौबे के बयान से बड़ी JDU की टेंशन; पप्पू यादव ने BJP को लेकर कर दिया ये दावा
पप्पू यादव ने सीएम नीतीश कुमार को लेकर बड़ा दावा किया है।(फोटो सोर्स: जागरण)

HighLights

  • नीतीश कुमार के कुछ लोग भाजपा के साथ हैं: पप्पू यादव
  • बिहार में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा अकेले दम पर आए: अश्विनी चौबे

एएनआई, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के बाद विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) की तैयारी शुरू हो चुकी है। राज्य में अपनी परफॉर्मेंस को और बेहतर बनाने में जुटी भाजपा ने सीएम नीतीश कुमार को लेकर प्रतिक्रिया दी। भाजपा की केंद्रीय नेतृत्व ने साफ कर दिया है कि आगामी विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार की लीडरशिप में ही एनडीए लड़ने वाली है।

अश्विनी चौबे के बयान से बड़ी जेडीयू की टेंशन

हालांकि, भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने एक ऐसा बयान दिया, जिससे जेडीयू का खेमा परेशान है।

उन्होंने कहा,"इस बार बिहार में एनडीए भाजपा के नेतृत्व में चुनाव लड़े और भाजपा के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बननी चाहिए। पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा अकेले दम पर आए और एनडीए को भी आगे बढ़ाए।’ चौबे ने नीतीश कुमार को लेकर कहा कि वो उनके साथ थे, हैं और रहेंगे।"

अश्विनी चौबे के इस बयान पर पूर्णिया में निर्दलीय सांसद चुने जाने वाले पप्पू यादव ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के साथ दिक्कत यह है कि वह अपनी पहचान और विचारधारा से समझौता नहीं कर पा रहे हैं। सबका अपना स्वभाव है।

#WATCH | Delhi: Lok Sabha MP from Purnea, Pappu Yadav says, "... The problem with Nitish Kumar is that he is unable to compromise with his identity and ideology... We feel that there might be a conspiracy against Nitish Kumar by his people. Some of Nitish Kumar's people are more… pic.twitter.com/62CWP30rZQ

— ANI (@ANI) June 27, 2024

नीतीश कुमार के कुछ लोग भाजपा के साथ: पप्पू यादव

राजद के साथ थे, तभी भी उनको कुछ दिक्कतें हुई। नीतीश कुमार एक अच्छे लीडर हैं। हमें लगता है कि नीतीश कुमार के खिलाफ उनके लोगों द्वारा साजिश हो सकती है। नीतीश कुमार के कुछ लोग भाजपा के साथ हैं।"

पप्पू यादव ने आगे भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने नीतीश कुमार के बारे में काफी बुरा-भला बोला है। मुझे इस बात का अंदेशा है कि नीतीश कुमार के साथ रहने वाले लोग उन्हें धोखा न दे दें। भाजपा नेता सम्राट चौधरी उनके (नीतीश कुमार) बेटे के समान हैं, लेकिन उन्हें नीतीश जी कहते हैं। बिहार भाजपा नीतीश कुमार के खिलाफ है।

यह भी पढ़ें: 'राजनीति में कुछ भी...', झारखंड में चुनाव से पहले बड़े 'खेल' की तैयारी; नीतीश से पटना में मिले दिग्गज नेता

chat bot
आपका साथी