LIVE BLOG

Parliament Session Live: 'हिंदू को हिंसक समाज कहना गलत है', राहुल गांधी के भाषण के बीच में खड़े हुए पीएम मोदी

Parliament Session 2024 Live Updates संसद में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अभिभाषण दिया। उधर, अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति मामले में तीन दिन की सीबीआई रिमांड पर भेजे जाने के बाद आम आदमी पार्टी ने इस अभिभाषण का बहिष्कार किया।

Mahen Khanna Publish:Thu, 27 Jun 2024 10:39 AM (IST) Updated:Mon, 01 Jul 2024 02:43 PM (IST)
Parliament Session Live: 'हिंदू को हिंसक समाज कहना गलत है', राहुल गांधी के भाषण के बीच में खड़े हुए पीएम मोदी
Parliament Session Live: 'हिंदू को हिंसक समाज कहना गलत है', राहुल गांधी के भाषण के बीच में खड़े हुए पीएम मोदी

Highlights

  • संसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दिया अभिभाषण।
  • आम आदमी पार्टी ने अभिभाषण का बहिष्कार किया।
  • संसद में सेंगोल को लेकर विपक्ष का बवाल जारी।

नई दिल्ली। संसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज एनडीए सरकार के गठन के बाद अपना पहला अभिभाषण दिया। राष्ट्रपति ने कहा कि पूरी दुनिया में भारत के लोकसभा चुनाव की चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि ये लोकसभा भारत की नई ऊंचाई की गाथा लिखेगी।

इस बीच इसको लेकर राजनीति भी तेज हो गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति मामले में तीन दिन की सीबीआई रिमांड पर भेजे जाने के बाद आम आदमी पार्टी ने संसद के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के संबोधन का बहिष्कार करने का एलान किया है।

आज राज्यसभा की कार्यवाही भी शुरू होने वाली है। वहीं विपक्ष के कुछ नेता दूसरी ओर सदन से सेंगोल को हटाने की मांग कर रहे हैं।

Parliament Session 2024 Live Updates

01/07/2024
2:43:24 pm

राहुल गांधी के बयान पर लोकसभा में जबरदस्त हंगामा

 नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा में भगवान शिव की तस्वीर दिखाई और कहा कि हम भगवान की शरण में थे। राहुल गांधी के भाषण के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खड़े हुए और कहा कि पूरे हिंदू समाज को हिंसक कहना एक गंभीर विषय है। इसपर राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी हिंदू समाज नहीं हैं। बीजेपी हिंदू समाज नहीं है। आरएसएस पूरा हिंदू समाज नहीं है। राहुल गांधी के भाषण पर लोकसभा में जबरदस्त हंगामा हो रहा है।

27/06/2024
12:45:39 pm

Parliament Session 2024 Live इस बजट में होंगे कई बड़े फैसलेः मुर्मु

राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि इस बार के बजट में लोगों को कई बड़े आर्थिक और सामाजिक फैसले दिखेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार कई ऐतिहासिक कदम उठाने जा रही है।

27/06/2024
12:33:30 pm

Parliament Session 2024 Live भारत के प्रति दुनिया का नजरिया अब बदल चुकाः मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि भारत के प्रति दुनिया का नजरिया अब बदल चुका है। उन्होंने कहा कि इसे हमने इटली में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन में भी देखा है। भारत ने G20 की अध्यक्षता के दौरान दुनिया को कई मुद्दों पर एकजुट किया है। भारत की अध्यक्षता के दौरान ही अफ्रीकी संघ को G20 का 27वां सदस्य बनाया गया है। इससे अफ्रीकी महाद्वीप के साथ-साथ पूरे ग्लोबल साउथ का विश्वास मजबूत हुआ है। 

#WATCH | President Droupadi Murmu addresses a joint session of both Houses of Parliament, she says "How the world's view of India has changed, we have all experienced this in the G7 Summit held in Italy. India has united the world on many issues during its G20 presidency. It is… pic.twitter.com/AudVuJmXAy

— ANI (@ANI) June 27, 2024

27/06/2024
12:26:13 pm

Parliament Session 2024 Live राष्ट्रपति भवन रवाना हुईं मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करने के बाद राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना हुईं।

#WATCH | President Droupadi Murmu departs from Parliament for Rashtrapati Bhavan after concluding her address to a joint session of both Houses of Parliament. pic.twitter.com/aQT8yefSzH

— ANI (@ANI) June 27, 2024

27/06/2024
12:22:40 pm

Parliament Session 2024 Live युवाओं को खेलों में भी नए अवसर मिल रहेः मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि आज हमारे युवाओं को खेलों में भी नए अवसर मिल रहे हैं। मेरी सरकार के प्रभावी प्रयासों के परिणामस्वरूप भारत के युवा एथलीट अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर रिकॉर्ड संख्या में पदक जीत रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ ही दिनों में पेरिस ओलंपिक शुरू होने वाला है, हमें भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले सभी एथलीटों पर गर्व है। मैं उन्हें अपनी शुभकामनाएं देती हूं। 

27/06/2024
12:06:03 pm

Parliament Session 2024 Live पेपर लीक की होगी निष्पक्ष जांचः राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपने अभिभाषण में पेपर लीक का भी जिक्र किया। मुर्मु ने कहा कि इसकी निष्पक्ष जांच की जाएगी।

27/06/2024
12:02:37 pm

Parliament Session 2024 Live: आपातकाल संविधान पर सबसे बड़ा हमला थाः मुर्मु

राष्ट्रपति मुर्मु ने संसद को संबोधित करते हुए कहा कि आपातकाल संविधान पर सीधे हमले का सबसे बड़ा और काला अध्याय था। उन्होंने इसकी कड़ी निंदा की।

27/06/2024
11:57:27 am

Parliament Session 2024 Live: 10 वर्षों में 25 करोड़ भारतीय गरीबी से बाहर आएः मुर्मु

राष्ट्रपति ने कहा कि सरकारी योजनाओं की वजह से ही पिछले 10 वर्षों में 25 करोड़ भारतीय गरीबी से बाहर आए हैं। मुर्मु ने आगे कि मेरी सरकार दिव्यांग भाई-बहनों के लिए किफायती और स्वदेशी सहायक उपकरण विकसित कर रही है। मेरी सरकार श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को एकीकृत कर रही है। डिजिटल इंडिया और डाकघरों के नेटवर्क का उपयोग करके दुर्घटना और जीवन बीमा का कवरेज बढ़ाने के लिए काम किया जा रहा है।

27/06/2024
11:52:54 am

Draupadi Murmu एक भी व्यक्ति सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे, यही सरकार की इच्छा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आगे कहा कि विकसित भारत का निर्माण तभी संभव है जब देश के गरीब, युवा, महिलाएं और किसान सशक्त होंगे। इसलिए मेरी सरकार द्वारा उन्हें सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। मुर्मु ने कहा कि हमारा लक्ष्य उन्हें हर सरकारी योजना का लाभ पहुंचाना है। भारत इस इच्छाशक्ति के साथ काम कर रहा है कि एक भी व्यक्ति सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे। 

27/06/2024
11:48:26 am

Draupadi Murmu खरीफ फसलों के MSP में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुईः मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि मेरी सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि के तहत देश के किसानों को 3.20 लाख करोड़ रुपये प्रदान किए हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि सरकार के नए कार्यकाल की शुरुआत से अब तक 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि किसानों को हस्तांतरित की जा चुकी है। सरकार ने खरीफ फसलों के MSP में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी की है। 

#WATCH | President Droupadi Murmu addresses a joint session of both Houses of Parliament, she says "My Govt has provided Rs 3.20 lakh crores to the farmers of the country under PM Kisan Samman Nidhi. Since the beginning of the new term of my government, an amount of more than Rs… pic.twitter.com/EMNGRjXV1z

— ANI (@ANI) June 27, 2024

27/06/2024
11:32:10 am

Draupadi Murmu यही सरकार लोगों की आकांक्षाओं को पूरी कर सकती हैः मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि देश में छह दशक के बाद लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत वाली स्थिर एनडीए सरकार बनी है। लोगों ने तीसरी बार इस सरकार पर भरोसा जताया है। लोग जानते हैं कि केवल यही सरकार उनकी आकांक्षाओं को पूरा कर सकती है।

#WATCH | President Droupadi Murmu addresses a joint session of both Houses of Parliament, she says "A stable government with a complete majority has been formed in the country after six decades. People have shown trust in this Govt for the third time. People are aware that only… pic.twitter.com/kpt5OzM0Vx

— ANI (@ANI) June 27, 2024

27/06/2024
11:27:53 am

Parliament Session 2024 Live तेजी से विकास कर रहा भारतः मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आगे कहा कि सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन के संकल्प ने भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना दिया है। 10 वर्षों में भारत 11वें स्थान से उठकर 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। दुनिया के विभिन्न हिस्सों में महामारी और संघर्षों के बावजूद भारत इस विकास दर को हासिल करने में सक्षम रहा है। 

27/06/2024
11:25:13 am

नॉर्थ ईस्ट का जिक्र करते ही मुर्मु के अभिभाषण के बीच विपक्ष का हंगामा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपने अभिभाषण में आज जैसे ही नॉर्थ ईस्ट का जिक्र किया विपक्ष ने मणिपुर के नारे लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। मुर्मु नॉर्थ ईस्ट में सरकार के कामों को बता रहीं थीं।

27/06/2024
11:22:48 am

Draupadi Murmu नॉर्थ ईस्ट में हर क्षेत्र में हो रहा काम

राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि सरकार नॉर्थ ईस्ट में शांति के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रही है और हर क्षेत्र में हो काम रहो है।

27/06/2024
11:20:51 am

Draupadi Murmu: भारत के पब्लिक ट्रांसपोर्ट में हुआ काफी सुधार

राष्ट्रपति ने कहा कि भारत के पब्लिक ट्रांसपोर्ट में काफी सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि वंदे भारत ट्रेन हो या सड़कें सभी क्षेत्र में काम हुआ है।

27/06/2024
11:17:43 am

Parliament Session 2024 Live दुनिया को समाधान देने वाला देश बना भारतः मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि आज का भारत दुनिया को समस्या नहीं, बल्कि उसका समाधान देने वाला देश बन गया है। उन्होंने कहा कि चाहे ग्लोबन वार्मिंग हो या दूसरे देशों में युद्ध भारत समाधान ही देता रहा है।

27/06/2024
11:15:58 am

Parliament Session 2024 Live जम्मू-कश्मीर में मतदान के दशकों पुराने रिकॉर्ड टूटेः मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि  करोड़ों देशवासियों की ओर से मैं भारत के चुनाव आयोग का आभार व्यक्त करना चाहती हूं। यह दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव था। जम्मू-कश्मीर में मतदान के दशकों पुराने रिकॉर्ड टूट गए हैं।  

27/06/2024
11:14:52 am

President Murmu Address आईटी से लेकर हेल्थ तक भारत बन रहा लीडर

 राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि आज चाहे आईटी सेक्टर हो या हेल्थ हर क्षेत्र में भारत लीडर बन रहा है।

27/06/2024
11:12:15 am

Parliament Session 2024 Live: राष्ट्रपति का अभिभाषण शुरू

संसद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का अभिभाषण शुरू हो गया है। राष्ट्रपति ने कहा कि आज पूरे विश्व में भारत की चर्चा है और जल्द ही भारत विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।

27/06/2024
11:04:16 am

Parliament Session Live: संसद भवन पहुंची राष्ट्रपति मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु संसद भवन पहुंच गई हैं। राष्ट्रपति थोड़ी देर में अपना अभिभाषण देंगी। 

27/06/2024
10:48:16 am

Parliament Session 2024 Live: सेंगोल पर राजनीति तेज

सेंगोल पर राजनीति तेज हो गई है। सपा सांसद आरके चौधरी की टिप्पणी पर कांग्रेस सांसद के. सुरेश का भी बयान आया है। उन्होंने कहा कि आरके चौधरी के विचार उनके अपने हैं, समाजवादी पार्टी ने अपनी राय व्यक्त की है और अपना बयान दिया है और इस पर वही विचार करेंगे।

27/06/2024
10:41:14 am

Parliament Session 2024 Live: आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण के बहिष्कार का किया एलान

आम आदमी पार्टी ने आज कहा कि वो दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ राज्यसभा में विरोध प्रदर्शन करेंगे और राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करेंगे।

chat bot
आपका साथी