राहुल गांधी हमेशा क्यों पहनते हैं सफेद टी-शर्ट? कांग्रेस सांसद ने खुद ही दे दिया जवाब

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बताया कि आखिर वो हमेशा सफेद टी-शर्ट ही क्यों पहनते हैं। बुधवार को राहुल गांधी की जन्मदिन थी। लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया और दूसरे माध्यम के जरिए बधाई दी। कांग्रेस सांसद ने बधाई संदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए लोगों को धन्यवाद दिया और साथ ही ये बताया कि आखिर वो हमेशा सफेद टी-शर्ट क्यों पहनते हैं।

By Jagran NewsEdited By: Piyush Kumar Publish:Thu, 20 Jun 2024 10:44 AM (IST) Updated:Thu, 20 Jun 2024 10:44 AM (IST)
राहुल गांधी हमेशा क्यों पहनते हैं सफेद टी-शर्ट? कांग्रेस सांसद ने खुद ही दे दिया जवाब
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बताया कि वो हमेशा सफेद टी-शर्ट क्यों पहनते हैं।(फोटो सोर्स: एएनआई)

HighLights

  • T-shirt मेरे लिए पारदर्शिता, दृढ़ता और सरलता का प्रतीक: राहुल गांधी
  • राहुल गांधी लोगों को गिफ्ट करेंगे सफेद टी-शर्ट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Rahul Gandhi In White T Shirt। पिछले कुछ सालों से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ज्यादातर समय सफेद टी-शर्ट पहने नजर आते हैं। भारत जोड़ो यात्रा हो या भारत जोड़ो न्याय यात्रा, दोनों कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी के सफेद टी-शर्ट की खूब चर्चा हो रही थी। भीषण ठंडी में भी कांग्रेस नेता सफेद टी-शर्ट में ही नजर आते हैं।

जन्मदिन पर मिली बधाई पर राहुल ने लोगों को दिया धन्यवाद

कई लोगों ने कांग्रेस नेता से कई बार ये सवाल पूछा है कि वो अक्सर सफेद टी-शर्ट ही क्यों पहनते हैं? इसका जवाब राहुल गांधी ने दे दिया है। बुधवार को राहुल गांधी की जन्मदिन थी। लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया और दूसरे माध्यम के जरिए बधाई दी। कांग्रेस सांसद ने बधाई संदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए लोगों को धन्यवाद दिया।

राहुल गांधी ने एक्स पर एक वीडियो साझा करते हुए लोगों को धन्यवाद दिया और साथ ही ये बताया कि आखिर वो हमेशा सफेद टी-शर्ट क्यों पहनते हैं। 

कांग्रेस नेता ने एक्स पर एक पोस्ट लिखते हुए कहा,"जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए आप सभी का दिल से धन्यवाद।"

मुझसे अक्सर पूछा जाता है कि मैं हमेशा 'सफेद T-shirt' क्यों पहनता हूं - यह T-shirt मेरे लिए पारदर्शिता, दृढ़ता और सरलता का प्रतीक है।

आपके जीवन में ये मूल्य कहां और कितनी उपयोगी हैं ये #WhiteTshirtArmy इस्तेमाल कर मुझे एक वीडियो में बताएं। और, मैं आपको एक सफेद T-shirt गिफ्ट करूंगा।  

जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए आप सभी का दिल से धन्यवाद।

मुझसे अक्सर पूछा जाता है कि मैं हमेशा 'सफेद T-shirt' क्यों पहनता हूं - यह T-shirt मेरे लिए पारदर्शिता, दृढ़ता और सरलता का प्रतीक है।

आपके जीवन में ये मूल्य कहां और कितनी उपयोगी हैं ये #WhiteTshirtArmy इस्तेमाल कर मुझे एक… pic.twitter.com/B89cI2zDEu

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 19, 2024

सफेद टी-शर्ट गिफ्ट करेंगे राहुल गांधी 

वहीं, राहुल गांधी ने लोगों से अपील की कि आपके जीवन में सफेद टी-शर्ट के क्या मायने हैं। #WhiteTshirtArmy को टैग करते हुए वीडियो के जरिए इसका जवाब दें। जवाब के बदले वो एक सफेद T-shirt गिफ्ट करेंगे।

यह भी पढ़ें: 'नीट परीक्षा पे चर्चा कब करेंगे', NEET के बाद अब NET पर गरमाई सियासत; केंद्र सरकार पर हमलावर हुई कांग्रेस

chat bot
आपका साथी