Chandigarh Deputy Mayor Elections 2024: भाजपा की झोली में आई दोनों सीट, कांग्रेस-आप के उम्मीदवारों की हार; मिले इतने वोट

भाजपा के कुलजीत सिंह संधू सीनियर डिप्टी मेयर बने। उन्हें कुल 19 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस और आप गठबंधन के गुरप्रीत सिंह गाबी को 16 वोट पड़े हैं। शिरोमणि अकाली दल के पार्षद हरदीप सिंह ने भाजपा को वोट किया है। कांग्रेस और आप ने भाजपा को कहा कि चुनाव ऐसे होता है। पिछला चुनाव सभी ने देखा था। इस बात पर जमकर हंगामा हुआ।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Mon, 04 Mar 2024 12:00 PM (IST) Updated:Mon, 04 Mar 2024 01:15 PM (IST)
Chandigarh Deputy Mayor Elections 2024: भाजपा की झोली में आई दोनों सीट, कांग्रेस-आप के उम्मीदवारों की हार; मिले इतने वोट
Chandigarh Deputy Mayor elections 2024: भाजपा के कुलजीत संधू बने डिप्टी मेयर।

बलवान करिवाल, चंडीगढ़। (Chandigarh Deputy Mayor elections 2024) पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट के निर्देश पर सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव हो रहा है। पहले सीनियर डिप्टी मेयर के लिए मतदान हुआ। इसमें भाजपा के कुलजीत सिंह संधू (Kuljeet Singh Sandhu) 19 मतों के साथ विजय हुए। कांग्रेस के गुरप्रीत सिंह गाबी (Gurpreet Singh Gabi) को 16 वोट मिले।

एक वोट बैलेट गलत फोल्ड करने की वजह से मुहर का प्रभाव दूसरी जगह पड़ने से रद हो गया। बता दें की कांग्रेस और आप ने चुनाव में गठबंधन किया है। इस दौरान मेयर पद आप तो सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर कांग्रेस को मिला था।

मेयर कुलदीप कुमार ( Mayor Kuldeep Kumar) पीठासीन अधिकारी हैं। वही चुनाव करवा रहे हैं। शिरोमणि अकाली दल के पार्षद हरदीप सिंह ने भी वोट किया है। यह वोट भाजपा को मिला है। तभी उनकी संख्या 19 हुई है। अब डिप्टी मेयर के लिए मतदान हो रहा है।

यह भी पढ़ेंं: Nata Exam Date 2024: नाटा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू, आपके पास ये योग्यता होना जरूरी

वोटों की संख्या कुल
36 35 (मान्य
भाजपा 19
आप-कांग्रेस गठबंधन 16

डिप्टी मेयर की सीट भी भाजपा ने जीती

चंडीगढ़ में डिप्टी मेयर के लिए भी वोट पड़ चुके हैं। इसमें भाजपा की तरफ से राजिंद्र शर्मा और कांग्रेस की निर्मला देवी प्रत्याशी (BJP's Rajindra Sharma and Congress's Nirmala Devi candidates) थीं। बीजेपी के शर्मा को 19 वोट मिले जबकि कांग्रेस की निर्मला देवी को 17 वोट मिले। इस प्रकार से दो वोटों से उनकी हार हुई। मेयर कुलदीप कुमार ने कहा जिस तरह आज निष्पक्ष चुनाव हुए आगे भी ऐसे ही होंगे यह उम्मीद करते हैं।

वोटों की संख्या कुल
36 36
भाजपा 19
आप+कांग्रेस गठबंधन 17

यह भी पढ़ें: Punjab Politics: SAD से गठबंधन के लिए सुरक्षित राह की तलाश में जुटी BJP, किसान आंदोलन के चलते नहीं हो पा रही घोषणा

chat bot
आपका साथी