एनआरएमयू की भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

By Edited By: Publish:Tue, 24 Jan 2012 05:13 PM (IST) Updated:Tue, 24 Jan 2012 05:13 PM (IST)
एनआरएमयू की भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

जागरण संवाददाता, फिरोजपुर

रेलवे कालोनियों की साफ सफाई व मरम्मत की मांग को लेकर एनआरएमयू द्वारा सोमवार से शुरू की गई अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही। दूसरे दिन की भूख हड़ताल पर यूनियन के डिवीजनल प्रधान रमेश ठाकुर, महिला चीफ इंस्पेक्टर आफ टिकट कम चीफ इंस्पेक्टर आफ लाइन उपदेश संधू, मंडल कैशियर सुभाष शर्मा, मेन ब्रांच प्रधान जनकराज शर्मा सहित 32 लोगों ने भूख हड़ताल में हिस्सा लिया। धरने को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि यूनियन की भूख हड़ताल कर्मचारियों की मांग पूरी होने तक जारी रहेगी। इसके लिए यदि कर्मचारियों को परिवार सहित भूख हड़ताल पर बैठने की जरूरत पड़ी तो वह पीछे नही हटेंगे। उन्होंने इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि यदि वह अपने आप को इंसान समझते हैं तो वह, उन कालोनियों के खस्ताहाल क्वार्टरों में एक दिन बीता कर दिखाएं, जिनमें कर्मचारी अपनी जान को खतरे में डाल कर निवास कर रहे हैं। रैली को संबोधित करते हुए अनिल सेठी, सुरिंदर सिंह प्रधान गुरदीप सिंह, मुख्तयार सिंह आदि ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही कर्मचारियों की मागों पर ध्यान न दिया गया तो यूनियन द्वारा न केवल फिरोजपुर रेल मंडल बल्कि नार्दन रेलवे के कई अन्य रेल मंडलों में भी रेल का चक्का जाम किया जाएगा। धरने को उक्त नेताओं के अलावा कई अन्य ने भी संबोधित किया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी