पठानकोट-कटड़ा डीएमयू की समय अवधि बढ़ी

विनोद कुमार, पठानकोट फिरोजपुर रेल मंडल ने पठानकोट-कटड़ा ट्रेन की समय अवधि फिर से बढ़ा दी है। शनिवा

By Edited By: Publish:Sat, 29 Nov 2014 06:11 PM (IST) Updated:Sat, 29 Nov 2014 06:11 PM (IST)
पठानकोट-कटड़ा डीएमयू की समय अवधि बढ़ी

विनोद कुमार, पठानकोट

फिरोजपुर रेल मंडल ने पठानकोट-कटड़ा ट्रेन की समय अवधि फिर से बढ़ा दी है। शनिवार की सुबह फिरोजपुर रेल मंडल ने पठानकोट रेलवे को ट्रेन चलाने संबंधी आदेश जारी कर दिया गया है। यह जानकारी पठानकोट रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर जय शंकर ने की।

गौरतलब है कि फिरोजपुर रेल मंडल की ओर से पिछले वर्ष पठानकोट-जम्मूतवी के लिए विशेष डीएमयू सेवा शुरू की थी। जुलाई में कटड़ा रेल सेक्शन शुरू होने के बाद ट्रेन को 14 नवम्बर तक जारी रखने का आदेश जारी किया गया था। 14 नवंबर को ट्रेन बंद होने के बाद दैनिक जागरण ने समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद विभाग ने ट्रेन को 28 नवंबर तक बढ़ाने का आदेश जारी किया था। यात्रियों की मांग को देखते हुए विभाग ने दोबारा आदेश जारी करते हुए ट्रेन को अब 30 दिसंबर तक चलाने का आदेश जारी किया है। पठानकोट-कटड़ा डीएमयू की समय अवधि बढ़ाने पर विभाग के इस फैसले पर दैनिक यात्रियों, व्यापार मंडल सहित शहर की धार्मिक व स्वयं सेवी संस्थाओं ने फिरोजपुर रेल मंडल के अधिकारियों का आभार जताया है।

स्टेशन मास्टर जय शंकर ने कहा कि फिरोजपुर रेल मंडल ने मैसेज के जरिए पठानकोट-कटड़ा डीएमयू ट्रेन को 30 तक चलाने का आदेश जारी कर दिया है। ट्रेन 30 दिसंबर तक शनिवार व रविवार को छोड़कर बाकी दिन पठानकोट से अपने निर्धारित समय दोपहर 2:40 बजे कटड़ा के लिए रवाना होगी।

chat bot
आपका साथी