Punjab News: जालंधर में किराए के आवास में रहने आखिर क्यों पहुंचे भगवंत मान? CM ने एक्स पर लोगों के लिए लिखी ये बात

Punjab News पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज परिवार के साथ जालंधर पहुंच गए हैं। यहां उन्होंने दीप नगर स्थित रायल एस्टेट में मकान किराए पर लिया है। आने वाली दस जुलाई को वेस्ट जालंधर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होगा। ऐसे में मुख्यमंत्री यहां से चुनावी रणनीतियों को धार देंगे। पूर्व विधायक शीतल अंगुराल बीजेपी उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे।

By Jagran NewsEdited By: Prince Sharma Publish:Wed, 26 Jun 2024 07:15 PM (IST) Updated:Wed, 26 Jun 2024 07:15 PM (IST)
Punjab News: जालंधर में किराए के आवास में रहने आखिर क्यों पहुंचे भगवंत मान? CM ने एक्स पर लोगों के लिए लिखी ये बात
सीएम मान अपनी पत्नी व बेटी के साथ (जागरण फोटो)

HighLights

  • सीएम मान जालंधर में अपने नए आवास में शिफ्ट हो गए हैं
  • सीएम आज परिवार के साथ नए घर में शिफ्ट हुए
  • वेस्ट हलके का उपचुनाव पार्टी 'आप' के लिए भी साख का सवाल बना हुआ है

जागरण संवाददाता, जालंधर। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान बुधवार शाम को जालंधर पहुंच गए। वह चंडीगढ़ से हेलिकॉप्टर से जालंधर पहुंचे और फिर दीप नगर स्थित रायल एस्टेट में किराए पर लिए गए अपने आवास में चले गए।

मुख्यमंत्री के साथ उनकी बहन भी आई हैं। बच्चों के खिलौने भी आवास पर पहुंचा दिए गए हैं। मुख्यमंत्री वेस्ट हलके के उपचुनाव में जालंधर में रहकर अपनी पूरी ताकत लगाएंगे। वेस्ट हलके का उपचुनाव पार्टी के लिए भी साख का सवाल बना हुआ है।

सीएम ने एक्स पर लिखी ये बात

सीएम मान ने एक्स पर लिखा कि पिछले दिनों मैंने कहा था कि मैं जालंधर में एक मकान किराए पर ले रहा हूं। मैं आज अपने परिवार के साथ जालंधर में एक मकान में आया हूं।

मान ने लिखा अब माझे और दोआबे के लोगों को अब चंडीगढ़ नहीं जाना पड़ेगा, उनकी समस्याएं और समस्याएं दूर हो जाएंगी यहीं रहकर हम लोगों की परेशानी कम करेंगे और लोगों को हमसे सीधा संपर्क स्थापित करने के हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

शीतल अंगुराल भाजपा के टिकट से लड़ेंगे चुनाव

आप के विधायक शीतल अंगुराल ने बगावत कर पद से त्यागपत्र दे दिया था। इस कारण वेस्ट हलके में उपचुनाव करवाया जा रहा है। शीतल अंगुराल आप छोड़कर भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ने उतरे हैं।

पिछले कुछ दिन से चर्चा चल रही थी कि मुख्यमंत्री भगवंत मान जालंधर में रहने आ रहे हैं। वह सप्ताह में दो से तीन दिन जालंधर में रहेंगे। जालंधर में ही दोआबा व माझा के लोगों की समस्याएं भी सुनेंगे।

यह भी पढ़ें- बगावत कोई नई बात नहीं... पहले भी कई उतार-चढ़ाव से गुजर चुका है अकाली दल, पढ़ें क्या है 104 वर्षों का इतिहास?

chat bot
आपका साथी