Bathinda Tourist places: पंजाब में झीलाें वाले शहर की सर्दियाें में जरूर करें सैर, मन काे मिलेगा सूकून

Bathinda Famous Tourist places मालवा के दिल कहे जाने वाले बठिंडा शहर की ताे बात ही निराली है। यहां की तराेताजा हवा आपकाे सुकून का अहसास करवाएगी। यहां आप सड़क ट्रेन और हवाई मार्ग से आ सकते हैं।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Thu, 29 Sep 2022 10:58 AM (IST) Updated:Thu, 29 Sep 2022 10:58 AM (IST)
Bathinda Tourist places: पंजाब में झीलाें वाले शहर की सर्दियाें में जरूर करें सैर, मन काे मिलेगा सूकून
Bathinda Famous Tourist places: शहर के फेमस टूरिस्ट स्पाट। (फाइल फाेटाे)

आनलाइन डेस्क, बठिंडा/लुधियाना। Bathinda Famous Tourist places: अगर आप पंजाब में घूमने आ रहे हैं ताे सर्दियाें का माैसम काफी कारगर रहेगा। यहां के दर्शनीय स्थल आपका मन माेह लेंगे। मालवा के दिल कहे जाने वाले बठिंडा की ताे बात ही निराली है। यहां की तराेताजा हवा आपकाे सुकून का अहसास करवाएगी।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से बठिंडा की दूरी 366 किलाेमीटर है। यहां आप सड़क, ट्रेन और हवाई मार्ग से आ सकते हैं। बठिंडा-नई दिल्ली रुट पर लगभग 10 ट्रेनें चलती हैं। इसके साथ ही पंजाब राेडवेज और वाेल्वाे भी चलती हैं। आइए बठिंडा शहर के 5 प्रमुख पर्यटक स्थलाें के बारे में जानते हैं।

मन माेह लेगा रोज गार्डन

शहर का राेड गार्डन यहां आने वाले पर्टयकाें का मन माेह लेता है। इसे फूलों की नगरी के नाम से भी जाना जाता है। लगभग 4 हजार से भी अधिक वर्ग मीटर में फैला ये गार्डन गुलाबों की विभिन्न प्रजातियों के लिए पूरे पंजाब में काफी प्रसिद्ध है। बठिंडा में ये एक ऐसी जगह है जहां आप कभी भी परिवार, फ्रेंड्स या फिर पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। इस गार्डन की मनमोहक सुंदरता में यक़ीनन आप खो जाएंगे। इस गार्डन में बच्चों के लिए कुछ रोमांचक राइड्स भी हैं। गर्मी के साथ ही सर्दियाें में यहां स्थानीय लाेगाें के साथ पर्यटक भी मस्ती करते नजर आते हैं।

ऐतिहासिक किला मुबारक

बठिंडा का किला मुबारक देश के सबसे प्राचीन फोर्ट्स में से एक है। इस फोर्ट का निर्माण लगभग 90 से 110 ईस्वी के बीच किया गया था। प्राचीन समय में इस फोर्ट को तबार-ए-हिंद या भारत के प्रवेश द्वार के रूप में भी जाना जाता था। अगर आप इतिहास प्रेमी हैं, तो ये जगह यकीनन आपके लिए बठिंडा में सबसे बेहतरीन हो सकती है। ये किला हर साल लाखों पर्यटकों की मेजबानी भी करता है। यहां आप सुबह 9 से शाम 5 बजे के बीच घूमने के लिए जा सकते हैं। सोमवार के दिन ये किला बंद रहता है। यहां हर राेज लाेगाें की भीड़ लगी रहती है।

बठिंडा झील

बठिंडा का ऐतिहासिक किला घूमने के बाद अब आप प्राकृतिक स्थलाें पर घूमने का रुख जरूर करना चाहेंगे। बठिंडा झील शहर की सबसे खूबसूरत जगहों में एक मानी जाती है। यहां रोजाना पर्यटकों का आवागमन लगा रहता है। शाम के समय झील के किनारे सैलानियों का भारी जमावड़ा रहता है। इस झील के आसपास मौजूद हरियाली चार चांद लगाती है। इस झील में नौका विहार की भी सुविधा है जो कश्मीर में शिकारों की तरह दिखने वाली नावें मजैसी मिलेगी।

दमदमा साहिब गुरुद्वारा

शहर का दमदमा साहिब गुरुद्वारा दिव्य आभा और शांतिप्रिय वातावरण सैलानियों को बेहद आकर्षित करता है। बता दें कि तख्त श्री दमदमा साहिब गुरुद्वारा सिख धर्म के 5वें तख़्त में से एक है। इस स्थान को लेकर एक कथा है कि दसवें सिख गुरु गोविंद सिंह ने इसी स्थान पर सिख धर्मग्रंथ तैयार किए थे, जिसके चलते यहां सिख धर्म के अनुयायियों की हमेशा भीड़ लगी रहती है। रविवार काे यहां पैर रखने काे भी जगह नहीं मिलती।

बठिंडा जू

शहर के मिनी जू (चिड़ियाघर) घूमने के लिए सबसे बेहतर स्पाट है। यहां कुछ साल पहले आए तीन नये मेहमानों लवली, पप्पू और सलमा (तेंदुए) ने जू की रौनक बढ़ा दी है। शहर के आम और खास सभी लोग इन्हें देखने जू पहुंचते हैं। चिड़ियाघर में नियुक्त वन विभाग के मुलाजिमों ने बताया कि इन तीन तेंदुओं के चिड़ियाघर में आने से पहले यहां रोज औसतन 200 लोग आते थे। यहां आने वाले लोगों की संख्या तीन गुणा बढ़ गई है, अब हर रोज 500 से 700 लोग चिड़िया घर पहुंचते है। शनिवार और रविवार को यह संख्या और बढ़ जाती है।

chat bot
आपका साथी