Punjab Weather Update: भीषण गर्मी और उमस से लोगों को मिली राहत, तेज आंधी के साथ जमकर बरसे मेघा

Punjab Weather Update पंजाब के मोगा में लोगों को झुलसा देने वाली गर्मी से राहत मिल गई है। बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट हुई। पंजाब में गर्मी ने लोगों के हाल बेहाल कर रखे थे। प्रचंड गर्मी का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ रहा था। गर्मी से प्रदेश में बिजली का संकट भी हो गया था।

By Jagran NewsEdited By: Rajiv Mishra Publish:Thu, 27 Jun 2024 08:58 AM (IST) Updated:Thu, 27 Jun 2024 08:58 AM (IST)
Punjab Weather Update: भीषण गर्मी और उमस से लोगों को मिली राहत, तेज आंधी के साथ जमकर बरसे मेघा
तेज हवाओं के साथ हुई बारिश (फाइल फोटो)

HighLights

  • तेज बारिश ने लोगों को दिलाई गर्मी से राहत
  • बारिश होने के बाद लुढ़का पारा
  • इस साल गर्मी ने तोड़ा था रिकॉर्ड

जागरण संवाददाता, मोगा। जिले में कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल थे। वीरवार को चली तेज आंधी के साथ छाए काले बादलों के उपरांत जमकर मेघा बरसने के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली। तेज वर्षा होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।

वर्षा के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि, वीरवार को सुबह चली तेज हवाओं के साथ हुई वर्षा के उपरांत तापमान 10 डिग्री लुढ़ककर 29 डिग्री पर पहुंच गया।

गर्मी ने तोड़ा था 55 साल का रिकॉर्ड

इस साल गर्मी ने पिछले 55 साल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू) के मौसम विभाग के अनुसार 55 साल में पहली बार शहर में लगातार लंबे समय तक लू चली है। इसका जनजीवन व पर्यावरण पर व्यापक असर भी पड़ा। इस साल लगातार 30 दिनों तक लू चली थी।

यह भी पढ़ें- Goldy Brar: NIA ने गोल्डी बराड़ और उसके साथी पर रखा 10-10 लाख का इनाम, व्यवसायी के घर जबरन वसूली और गोलीबारी का मामला

तापमान पहुंचा था 44 डिग्री के पार

प्रचंड गर्मी के कारण तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी होती रही। प्रदेश के कई जगहों पर पारा 44 डिग्री के पार पहुंच गया था। गर्मी से बिजली की खपत भी बढ़ गई थी जिससे कई जिलों में बिजली संकट का भी सामना करना पड़ा था। जालंधर सर्किल की बिजली खपत 600 मेगावाट के करीब थी कुछ दिनों बाद ये खपत 800 मेगावाट के करीब पहुंच गई थी।

यह भी पढ़ें- Punjab News: 'अगर मंच पर नहीं आए तो अकाली दल नहीं मनाने नहीं आएगा', SAD का बागी नेताओं को अल्टीमेटम

chat bot
आपका साथी