Lal Kitab ke Upay: लाल किताब के इन उपाय से धन संबंधित समस्याएं होंगी दूर, नजर दोष से मिलेगा छुटकारा

वैदिक ज्योतिष में लाल किताब का अधिक महत्व है। लाल किताब में इंसान की सभी परेशानियों के समाधान के बारे में बताया गया है। धार्मिक मान्यता है कि लाल किताब में उल्लेख किए गए उपाय इंसान के जीवन के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। अगर आप भी अपना जीवन सुखमय चाहते हैं तो आप लाल किताब के उपायों कर सकते हैं।

By Kaushik Sharma Edited By: Kaushik Sharma Publish:Sat, 20 Apr 2024 05:55 PM (IST) Updated:Sat, 20 Apr 2024 05:55 PM (IST)
Lal Kitab ke Upay: लाल किताब के इन उपाय से धन संबंधित समस्याएं होंगी दूर, नजर दोष से मिलेगा छुटकारा
Lal Kitab ke Upay: लाल किताब के इन उपाय से धन संबंधित समस्याएं होंगी दूर, नजर दोष से मिलेगा छुटकारा

HighLights

  • सनातन धर्म में लाल किताब बेहद खास महत्व है।
  • लाल किताब के उपाय इंसान के लिए फलदायी होते हैं।
  • मां लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा करनी चाहिए।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Lal Kitab ke Upay in hindi: वैदिक ज्योतिष में लाल किताब का अधिक महत्व है। इस लाल किताब में बताए गए उपाय ग्रहों के दुष्प्रभाव से बचाने में कारगर साबित होते हैं। ऐसा माना जाता है कि इन उपायों को करने से इंसान को धन से लकर कई तरह की समस्याओं जैसे- पारिवारिक, स्वास्थ्य, कार्यक्षेत्र समेत कई परेशानियों से छुटकारा मिलता है। अगर आप भी अपना जीवन सुखमय चाहते हैं, तो आप लाल किताब के उपायों कर सकते हैं। आइए जानते हैं लाल किताब के इन उपायों के बारे में।

यह भी पढ़ें: Vaishakh Month 2024 Vrat and Tyohar List: वैशाख माह में व्रत और त्योहार की है भरमार, देखें पूरी लिस्ट

लाल किताब उपाय (Lal Kitab Upay)

यदि आप जीवन में नजर दोष से परेशान है, तो ऐसे में आप एक काले कपड़े में एक नारियल लपेटकर घर के गेट पर बांध दें। ऐसा माना जाता है कि यह उपाय करने से नजर दोष से छुटकारा मिल सकता है। अगर आप चाहे तो इसके अलावा कौड़ी को काले धागे में बांधकर मुख्य द्वार पर लटका सकते हैं। अगर आप धन की कमी का सामना कर रहे हैं, तो ऐसे में आप अपने पर्स में चांदी का सिक्का रखें। इससे धन की कमी दूर होती है। साथ ही घर के मुख्य द्वार पर शीशा लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता। लाल किताब के अनुसार, हींग की गांठ को पानी में डालकर नहाने से धन संबंधित समस्याएं दूर हो जाती हैं और आय में बढ़ोतरी होती है। इसके अलावा दाल में हींग डालकर दान करने से कर्ज की समस्या जल्द खत्म होती है। धन की प्राप्ति के लिए 21 शुक्रवार तक धन की देवी लक्ष्मी जी की उपासना करें और केसर युक्त खीर का भोग लगाएं। इसके बाद इस प्रसाद को पांच कन्याओं में वितरित करें। इसके बाद पूरे परिवार के साथ स्वयं इस प्रसाद को ग्रहण करें।

यह भी पढ़ें: Hanuman Chalisa Niyam: हनुमान चालीसा पढ़ते समय न करें ये गलतियां, वरना पाठ नहीं होगा फलित

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी'।

chat bot
आपका साथी