Sawan Somvar 2023: सावन के पहले सोमवार के दिन शिव जी को ऐसे करें प्रसन्न, जानिए क्या कहता है शिव पुराण

Sawan Somvar 2023 सनातन धर्म में सावन के महीने को बहुत ही पवित्र माना गया है। आज यानी 10 जुलाई को सावन का पहला सोमवार है। सावन का पहला सोमवार होने के कारण इस दिन का महत्व और भी बढ़ जाता है। ऐसे में हम आपको कुछ उपाय बताने जा रहे हैं जिनसे आप भगवान शिव की कृपा प्राप्त कर सकते हैं।

By Suman SainiEdited By: Publish:Mon, 10 Jul 2023 10:48 AM (IST) Updated:Mon, 10 Jul 2023 10:48 AM (IST)
Sawan Somvar 2023: सावन के पहले सोमवार के दिन शिव जी को ऐसे करें प्रसन्न, जानिए क्या कहता है शिव पुराण
Sawan Somvar 2023 सावन के पहले सोमवार के दिन शिव जी को ऐसे करें प्रसन्न।

नई दिल्ली, अध्यात्म। Sawan Somvar 2023: इस वर्ष यानी 2023 में सावन का महीना और भी विशेष होने वाला है क्योंकि 19 वर्षों बाद सावन माह करीब 2 महीने का होने वाला है। सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। ऐसे में शिव पुराण में बताए गए कुछ तरीकों से भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। इन उपायों को करने से व्यक्ति को धन से लेकर आरोग्य तक की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं वह उपाय कौन-से हैं।

शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें

सावन के पहले सोमवार में शिवजी की पूजा प्रदोष काल में करना सबसे उत्तम माना जाता है। इस समय शिवलिंग पर बेलपत्र और जल की धारा अर्पित करें। सभी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए सावन के पहले 5 सोमवार व्रत जरूर रखें।

धन के लिए करें ये उपाय

अगर आप भी धन संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे हैं तो सावन के पहले सोमवार को भगवान शिव को जल अर्पित जरूर करें। साथ ही अक्षत चढ़ाएं। इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा।

अर्पित करें काले तिल

जीवन में आ रही सभी प्रकार की परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए शिवजी को चढ़ाने वाले जल में काले तिल मिलाएं। इस उपाय से आपको भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होगी।

आरोग्य की प्राप्ति के लिए

शिवलिंग पर हर दिन जल में घी मिलाकर अर्पित करने से व्यक्ति को आरोग्य की प्राप्ति होती है। वहीं सावन के पहले सोमवार के दिन गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक करें। ऐसा करने से दांपत्य जीवन सुखमय बना रहता है।

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

chat bot
आपका साथी