Masik Janmashtami 2024: भगवान कृष्ण की पूजा के समय राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जप, दूर हो जाएंगे सभी कष्ट

हर माह कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालाष्टमी मनाई जाती है। इस दिन भगवान शिव के रौद्र रूप काल भैरव देव की पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त कालाष्टमी का व्रत रखते हैं। इस दिन मासिक कृष्ण जन्माष्टमी (Masik Janmashtami 2024) भी मनाई जाती है। भगवान शिव के शरणागत रहने वाले साधकों के सभी बिगड़े काम बन जाते हैं।

By Pravin KumarEdited By: Publish:Thu, 27 Jun 2024 07:08 PM (IST) Updated:Thu, 27 Jun 2024 07:08 PM (IST)
Masik Janmashtami 2024: भगवान कृष्ण की पूजा के समय राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जप, दूर हो जाएंगे सभी कष्ट
Masik Janmashtami 2024: कब मनाई जाती है मासिक कृष्ण जन्माष्टमी?

HighLights

  • यह पर्व हर माह कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मनाया जाता है।
  • इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की जाती है।
  • मुरली मनोहर की पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Masik Krishna Janmashtami 2024: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 28 जून को मासिक कृष्ण जन्माष्टमी है। यह पर्व हर महीने कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन जग के नाथ भगवान कृष्ण की पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त व्रत उपवास रखा जाता है। धार्मिक मत है कि भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने से साधक के जीवन में व्याप्त सभी दुख और कष्ट दूर हो जाते हैं। साथ ही साधक की सभी मनोकामनाएं भी पूर्ण होती हैं। साधक श्रद्धा भाव से कृष्ण कन्हैया और राधा रानी की पूजा करते हैं। अगर आप भी भगवान श्रीकृष्ण की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर मुरली मनोहर की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय राशि अनुसार इन मंत्रों का जप करें।

यह भी पढ़ें: कुंडली में कैसे बनता है शेषनाग कालसर्प दोष? इन उपायों से करें दूर


राशि अनुसार मंत्र जप

मेष राशि के जातक पूजा के समय ' ॐ जगन्नाथाय नमः' मंत्र का एक माला जप करें। वृषभ राशि के जातक कृष्ण जी को प्रसन्न करने के लिए 'ॐ विष्णवे नमः' मंत्र का जप करें। मिथुन राशि के जातक मासिक जन्माष्टमी पर 'ॐ सत्यवाचे नमः' मंत्र का एक माला जप करें। कर्क राशि के जातक पूजा के समय ' ॐ मुरारये नमः' मंत्र का जप करें। सिंह राशि के जातक मासिक जन्माष्टमी पर 'ॐ मायिने नमः' मंत्र का एक माला जप करें। कन्या राशि के जातक मूरली मनोहर की कृपा पाने के लिए ' ॐ बलिने नमः' मंत्र का एक माला जप करें। तुला राशि के जातक मासिक जन्माष्टमी पर 'ॐ अजाय नमः' मंत्र का जप करें। वृश्चिक राशि के जातक पूजा के समय 'ॐ योगिने नमः' मंत्र का एक माला जप करें। धनु राशि के जातक भगवान कृष्ण को प्रसन्न करने के लिए 'ॐ अनन्ताय नमः' मंत्र का एक माला जप करें। मकर राशि के जातक मनोवांछित फल पाने हेतु 'ॐ श्रीशाय नमः' मंत्र का एक माला जप करें। कुंभ राशि के जातक मासिक जन्माष्टमी पर 'ॐ हरिये नमः' मंत्र का एक माला जप करें। मीन राशि के जातक मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर' ॐ वासुदेवाय नमः' मंत्र का पांच माला जप करें।

यह भी पढ़ें: जीवन की मुश्किलें बढ़ा सकता है राहु, इन अचूक उपायों से मिलेगी राहत

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेंगी।

chat bot
आपका साथी