July 2024 Shubh Muhurat: विवाह से लेकर मुंडन तक, पढ़िए जुलाई महीने के शुभ मुहूर्त की सूची

अंग्रेजी कैलेंडर का सातवां यानी जुलाई का महीना शुरू होने जा रहा है। हिन्दू धर्म में किसी भी मांगलिक कार्य के लिए पंचांग जरूरी रूप से देखा जाता है। ऐसे में जुलाई माह में भी शुभ कार्यों के लिए कई शुभ योग बन रहे हैं। चलिए जानते हैं कि जुलाई माह में शुभ या मांगलिक कार्यों के लिए कौन-से दिन शुभ रहने वाले हैं।

By Jagran NewsEdited By: Suman Saini Publish:Fri, 28 Jun 2024 02:05 PM (IST) Updated:Fri, 28 Jun 2024 02:05 PM (IST)
July 2024 Shubh Muhurat: विवाह से लेकर मुंडन तक, पढ़िए जुलाई महीने के शुभ मुहूर्त की सूची
July 2024 Shubh Muhurat: पढ़िए जुलाई में आने वाले शुभ मुहूर्त।

HighLights

  • हिंदू धर्म में पंचांग देखकर किए जाते हैं शुभ कार्य।
  • शुभ मुहूर्त में किए गए कार्यों का मिलता है शुभ परिणाम।
  • जुलाई के महीने में बन रहे हैं कई शुभ योग।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, शुभ मुहूर्त में किए गए कार्यों का हमेशा शुभ परिणाम ही प्राप्त होता है। ऐसे में पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं कि जुलाई के महीने में विवाह से लेकर मुंडन जैसे धार्मिक कार्यों के लिए कौन-कौन से शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। ताकि आप इन तिथियों को देखते हुए धार्मिक आयोजन कर सकें।

जुलाई 2024 में शुभ मुहूर्त सूची

सर्वार्थ सिद्धि योग (Sarvartha Siddhi Yog 2024)

सर्वार्थ सिद्धि योग को ज्योतिष शास्त्र में एक बहुत ही शुभ योग माना जाता है। ऐसे में जुलाई में 02, 03, 05, 07, 08, 09, 17, 21, 22, 26, 28, 30, 31 जून को सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है।

अमृत सिद्धि योग (Amrit Siddhi Yog 2024)

अमृत सिद्धि योग को भी ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग माना जाता है। ऐसे में 17 और 26 जुलाई को अमृत सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है।

वाहन और प्रॉपर्टी खरीद मुहूर्त

वाहन की खरीदारी के लिए -  03, 14, 15, 17, 21, 22, 26, 31 जून का दिन बेहतर माना जा रहा है।

प्रॉपर्टी या घर इत्यादि की खरीद के लिए - 06, 10, 11, 16, 17, 20, 25, 26, 31 जून को शुभ माना जा रहा है।

विवाह आदि का शुभ मुहूर्त

विवाह मुहूर्त - 09, 11, 12, 13, 14, 15।

गृह प्रवेश - जुलाई में गृह प्रवेश के लिए भी कोई मुहूर्त नहीं है।

यह भी पढ़ें - Shani Ulti Chal 2024: शनि की उल्टी चाल से ऐसे करें खुद का बचाव, नहीं पड़ेगा जीवन पर बुरा असर

नामकरण के लिए मुहूर्त - पंचांग की दृष्टि से  03, 07, 11, 12, 14, 15, 17, 21, 22, 25, 26, 28, 31 जुलाई का दिन बेहतर रहने वाला है।

अन्नप्राशन हेतु मुहूर्त -  03, 12, 15, 22 और 25 जुलाई का दिन अन्नप्राशन मुहूर्त के लिए बेहतर रहेगा।

कर्णवेध हेतु मुहूर्त - 06, 07, 12, 13, 14, 17, 22, 27, 28 और 31 जुलाई का दिन शुभ है।

विद्यारम्भ हेतु मुहूर्त - जुलाई के महीने में विद्यारम्भ हेतु 03, 07, 10 और 11 जुलाई का दिन शुभ रहने वाला है।

उपनयन/जनेऊ मुहूर्त - जुलाई  के महीने में जनेऊ संस्कार के लिए  08, 09, 10, 16, 17, 22, 23 और 26 जुलाई  का दिन उत्तम रहेगा।

मुंडन मुहूर्त - मुंडन संस्कार के लिए 15 जुलाई का दिन शुभ रहने वाला है।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

chat bot
आपका साथी