Jyeshtha Purnima 2024: ज्‍येष्‍ठ पूर्णिमा पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, बिगड़े काम होंगे पूरे

सनातन धर्म में पर्व और व्रत के दौरान दान करने का अधिक महत्व है। अगर आप जगत के पालनहार भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो ज्‍येष्‍ठ पूर्णिमा (Jyeshtha Purnima 2024 Daan) पर राशि के अनुसार कुछ चीजों का दान कर अवश्य करें। इससे जातक को जीवन में कई तरह के लाभ मिलेंगे और बिगड़े काम पूरे होंगे।

By Kaushik Sharma Edited By: Kaushik Sharma Publish:Mon, 17 Jun 2024 01:05 PM (IST) Updated:Mon, 17 Jun 2024 01:05 PM (IST)
Jyeshtha Purnima 2024: ज्‍येष्‍ठ पूर्णिमा पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, बिगड़े काम होंगे पूरे
Jyeshtha Purnima 2024: ज्‍येष्‍ठ पूर्णिमा पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, बिगड़े काम होंगे पूरे

HighLights

  • ज्येष्ठ पूर्णिमा का दिन बेहद फलदायी माना जाता है।
  • इस पूर्णिमा तिथि का अधिक महत्व है।
  • पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु की पूजा का विधान है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Jyeshtha Purnima 2024 Daan List: पूर्णिमा के पर्व का विशेष महत्व है। ज्येष्‍ठ माह में पड़ने वाली पूर्णिमा को ज्येष्‍ठ पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। इस त्योहार को बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस अवसर पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा और व्रत करने का विधान है। मान्यता है कि प्रभु की आराधना करने से जातक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में खुशियों का आगमन होता है।पूजा के बाद कुछ चीजों का दान जरूर करना चाहिए।  

यह भी पढ़ें: Bada Mangal 2024: कब है ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल, जानें पूजा विधि और भोग

ज्येष्ठ पूर्णिमा 2024 डेट और शुभ मुहूर्त (Jyeshtha Purnima 2024 Date and Shubh Muhurat)

पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 21 जून, 2024 को सुबह 06 बजकर 01 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 22 जून, 2024 को सुबह 05 बजकर 07 मिनट पर होगा। ऐसे में ज्येष्ठ पूर्णिमा 22 जून, शनिवार के दिन मनाई जाएगी, लेकिन इसका व्रत 21 जून को किया जाएगा।

राशि अनुसार दान मेष राशि के जातक ज्येष्ठ पूर्णिमा पर लाल रंग के कपड़े, मसूर दाल, मूंगफली आदि चीजों का दान करें। वृषभ राशि के जातक ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन मिश्री, चीनी और मखान का दान करें। मिथुन राशि के जातक ज्येष्ठ पूर्णिमा पर गौ माता के चारा हेतु गौशाला में अर्थ यानी धन का दान करें। कर्क राशि के जातक ज्येष्ठ पूर्णिमा पर दूध, दही, चावल चीनी आदि चीजों का दान करें। सिंह राशि के जातक भगवान विष्णु की कृपा प्राप्ति हेतु गेहूं और गुड़ का दान करें। कन्या राशि के जातक ज्येष्ठ पूर्णिमा पर मौसमी फल और सब्जी का दान कर सकते हैं। तुला राशि के जातक ज्येष्ठ पूर्णिमा पर सफेद वस्त्र का दान करें। आप चाहे तो जरूरतमंद लोगों को चावल का दान करें। वृश्चिक राशि के श्री हरी की कृपा प्राप्त करने के लिए राहगीरों के मध्य शरबत का वितरण करें। धनु राशि के जातक ज्येष्ठ पूर्णिमा पर केसर मिश्रित दूध गरीब लोगों में वितरण करें। मकर राशि के जातक ज्येष्ठ पूर्णिमा पर छाता, चमड़े के चप्पल और जूते का दान करें। कुंभ राशि के जातक ज्येष्ठ पूर्णिमा पर उड़द की दाल, काले तिल, काले रंग के वस्त्र का दान करें। मीन राशि के जातक ज्येष्ठ पूर्णिमा पर पीली वस्तुएं, किताब और शहद आदि चीजों का दान करें। इससे जीवन में लाभ देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: Vastu Tips For Tulsi: रसोई घर में तुलसी लगाना शुभ या अशुभ, जानिए इससे जुड़े वास्तु नियम

अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।

chat bot
आपका साथी