Karz Mukti Ke Upay: कर्ज से मुक्ति पाने के लिए आज ही आजमाएं ये टोटके, धन की होगी प्राप्ति

हिंदू धर्म में ज्योतिष शास्त्र का बेहद खास महत्व है। इसमें इंसान के जीवन से संबंधित सभी परेशानियों का वर्णन किया गया है। वर्तमान समय में ज्यादातर लोग कर्ज (Karz Mukti Ke Totke) से परेशान हैं। कर्ज से मुक्ति पाने के लिए ज्योतिष शास्त्र में बताए गए उपाय बेहद फलदायी साबित होते हैं। चलिए जानते हैं इन चमत्कारी के उपाय के बारे में।

By Kaushik Sharma Edited By: Kaushik Sharma Publish:Wed, 19 Jun 2024 10:02 AM (IST) Updated:Wed, 19 Jun 2024 10:02 AM (IST)
Karz Mukti Ke Upay: कर्ज से मुक्ति पाने के लिए आज ही आजमाएं ये टोटके, धन की होगी प्राप्ति
Karz Mukti Ke Upay: कर्ज से मुक्ति पाने के लिए आज ही आजमाएं ये टोटके, धन की होगी प्राप्ति

HighLights

  • ज्योतिष शास्त्र में कई तरह के उपाय का वर्णन है।
  • कर्ज मुक्ति के लिए मां लक्ष्मी की पूजा करें।
  • भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करना फलदायी होता है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Karz Mukti Ke Upay: आज के समय में कई लोग ऐसे हैं, जो दिनभर अधिक मेहनत करते हैं, लेकिन इसके बाद उन्हें कार्यों में सफतला प्राप्त नहीं होती है और जीवन में कर्ज की परेशानी का सामना करना पड़ता है। सनातन संस्कृति में किसी से कर्ज लेना अच्छा नहीं माना गया है। इस आर्टिकल में दिए गए उपायों के द्वारा आप कर्ज को खत्म कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Mangala Gauri Vrat 2024: इन 03 शुभ योग में मनाया जाएगा पहला मंगला गौरी व्रत, सुख और सौभाग्य में होगी वृद्धि

कर्ज मुक्ति के टोटके (Karz Mukti Ke Totke)

कर्ज से छुटकारा पाने के लिए शनिवार का दिन उत्तम माना जाता है। इस परेशानी को दूर करने के लिए काले कुत्ते को सरसो के तेल में चुपड़ी रोटी खिला दें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से कर्ज खत्म होता है। शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है और इन्हें धन की देवी मां लक्ष्मी कहा जाता है। सुबह भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करें। उन्हें हल्दी की गांठ अर्पित करें। मान्यता है कि इस टोटके को करने से धन लाभ के योग बनते हैं। साथ ही सभी मुरादें पूरी होती हैं। शनिवार का दिन भगवान शनि देव को समर्पित है। कर्ज को खत्म करने के लिए शनिवार के दिन सुबह स्नान करने के बाद अपनी नाप का एक धागे को एक नारियल पर लपेट दें। इसे किसी बहते हुए जल में प्रवाहित करें। कहा जाता है कि इस उपाय को करने से जल्द कर्ज खत्म होता है और धन की प्राप्ति होती है। इसके अलावा कर्ज से छुटकारा पाने के लिए महामृत्युंजय मंत्र का जप बेहद फलदायी साबित होता है। पूजा के दौरान महामृत्युंजय मंत्र का जप करें। ऐसा करने से कर्ज की समस्या से जल्द छुटकारा मिलता है।

महामृत्युंजय मंत्र

ॐ हौं जूं सः ॐ भूर्भुवः स्वः ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धनान्मृ त्योर्मुक्षीय मामृतात् ॐ स्वः भुवः भूः ॐ सः जूं हौं ॐ

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: अपने बच्चों को दें आचार्य चाणक्य की ये सीख, कभी नहीं होगी हार


अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

chat bot
आपका साथी