Masik Shivratri 2023: मासिक शिवरात्रि व्रत आज, इस विधि से करें महादेव की उपासना

Masik Shivratri 2023 आज यानी आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि से मासिक शिवरात्रि व्रत रखा जा रहा है। आज के दिन भगवान शिव की उपासना करने से जीवन में आ रही समस्याएं दूर हो जाती है और साधक को सुख एवं समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

By Shantanoo MishraEdited By: Publish:Fri, 16 Jun 2023 06:30 AM (IST) Updated:Fri, 16 Jun 2023 10:21 AM (IST)
Masik Shivratri 2023: मासिक शिवरात्रि व्रत आज, इस विधि से करें महादेव की उपासना
Masik Shivratri 2023 आज मासिक शिवरात्रि के दिन इस विधि से करें भगवान शिव की उपासना।

HighLights

  • आज आषाढ़ मास का मासिक शिवरात्रि व्रत रखा जा रहा है।
  • आज के दिन शुभ मुहूर्त में भगवान शिव की उपासना करने से विशेष लाभ मिलता है।
  • आइए जानते हैं मासिक शिवरात्रि व्रत शुभ मुहूर्त और पूजा विधि।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Masik Shivratri 2023 Date and Time: प्रत्येक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन मासिक शिवरात्रि व्रत रखा जाता है। इस विशेष दिन पर भगवान शिव की उपासना का विधान है। मान्यता है कि मानसिक शिवरात्रि के दिन महादेव की उपासना करने से साधक को सुख एवं समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में आ रही सभी परेशानियां दूर हो जाती है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ मास का मासिक शिवरात्रि व्रत आज यानी 16 जून 2023 शुक्रवार के दिन रखा जा रहा है। आज शुभ मुहूर्त में भगवान शिव की उपासना करने से विशेष लाभ मिलता है। आइए जानते हैं, मासिक शिवरात्रि व्रत शुभ मुहूर्त और पूजा विधि।

मासिक शिवरात्रि व्रत 2023 शुभ मुहूर्त (Masik Shivratri 2023 Shubh Muhurat)

हिंदू पंचांग के अनुसार, आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 16 जून को सुबह 08:39 पर शुरू होगी और इस तिथि का समापन 17 जून को सुबह 09:11 पर हो जाएगा। वहीं मासिक शिवरात्रि व्रत के दिन धृति योग का निर्माण हो रहा है, जो 16 जून को रात्रि 02:03 से 17 जून को रात्रि 01:23 तक रहेगा। इस शुभ योग में देवी-देवताओं की उपासना करने से विशेष लाभ मिलता है।

मासिक शिवरात्रि व्रत पूजा विधि (Masik Shivratri 2023 Puja Vidhi)

मासिक शिवरात्रि व्रत के दिन साधक सुबह जल्दी उठकर स्नान-ध्यान करें और घर के मंदिर में दीपक जलाकर व्रत का संकल्प लें। इसके बाद भगवान शिव की विधि पूर्वक पूजा करें और दीपक जलाकर व्रत का संकल्प लें। ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। इसके साथ आज के दिन मंदिर जाकर भगवान शिव का रुद्राभिषेक जरूर करें। महादेव को बेलपत्र, शुद्ध घी, चीनी, शहद, दही इत्यादि अर्पित करें। साथ ही उन्हें धतूरा और श्रीफल भी चढ़ाएं।

मासिक शिवरात्रि व्रत के दिन भगवान शिव के विशेष मंत्रों का जाप करें और हो सके तो शिव चालीसा व शिव तांडव स्तोत्र का पाठ करें। माना जाता है कि जो व्यक्ति सच्चे मन से भगवान शिव की उपासना करता है, उन्हें जीवन में सुख-समृद्धि एवं ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। साथ ही मासिक शिवरात्रि व्रत रखने से वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहती है।

डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

chat bot
आपका साथी