Shukra Grah Parivartan: वैवाहिक सुख और वैभव देने वाले शुक्र का राशि परिवर्तन, बढ़ेगा मान सम्मान
Shukra Grah Parivartan फलित ज्योतिष में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले ग्रह शुक्र ग्रह 17 मार्च 2021 को राशि परिवर्तन करेंगे। शुक्र ग्रह कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे। ये 10 अप्रैल तक इसी राशि में रहेंगे।
Shukra Grah Parivartan: फलित ज्योतिष में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले ग्रह शुक्र ग्रह 17 मार्च 2021 को राशि परिवर्तन करेंगे। शुक्र ग्रह कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे। ये 10 अप्रैल तक इसी राशि में रहेंगे। शुक्र देव को भौतिक सुखों वाला ग्रह माना जाता है। अगर ये कुंडली में सही स्थिति में हैं तो जातक को भौतिक सुखों की कमी नहीं रहती है। ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने बताया कि 17 मार्च 2021 को सुबह 02 बजे शुक्र का यह राशि परिवर्तन होगा। शुक्र का राशि परिवर्तन हर राशि पर कोई न कोई प्रभाव डालेगा। शुक्र को सभी ग्रहों में सबसे चमकदार ग्रह माना जाता है। चूंकि शुक्र एक शुभ ग्रह है इसलिए कुंडली में इसकी अच्छी स्थिति से जातकों को जीवन में कई सुख सुविधाएं मिलती हैं लेकिन मुख्य रुप से प्रेम, भौतिक सुखों में इसकी मजबूती से वृद्धि होती है।
इसके साथ ही वैवाहिक जीवन में भी शुक्र की स्थिति का असर पड़ता है। अगर कुंडली में शुक्र अच्छी स्थिति में है तो दांपत्य जीवन सुखद रहता है। वहीं, अगर शुक्र की दुर्बल स्थिति है तो व्यक्ति के वैवाहिक जीवन को यह स्थिति खराब कर सकती है। शनि व बुध शुक्र के मित्र ग्रहों में आते है। शुक्र ग्रह के शत्रुओं में सूर्य व चन्द्रमा है। शुक्र के साथ गुरु व मंगल सम सम्बन्ध रखते हैं। वृषभ एवं तुला राशि के स्वामी शुक्र कन्या राशि में नीच राशिगत संज्ञक तथा मीन राशि में उच्चराशिगत संज्ञक कहे गए हैं।
प्रभाव:
शुक्र के पास अमृत संजीवनी है और शुक्र पृथ्वी के साथ है। वस्तुओं की लागत बढ़ सकती है। शुभ असर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी देखा जा सकता है। ललित कलाओं की तरफ रूझान हो सकता है। अगर आप मनोरंजन के क्षेत्र से जुड़े हैं तो शुभ फल की प्राप्त हो सकती है। वहीं, मीडिया आदि के क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को भी यह परिवर्तन लाभ देगा। जॉब और बिजनेस से संबंधित परेशानियां दूर होंगी। अगर आप जॉब बदलने के बारे में सोच रहे हैं तो यह समय उत्तम है। व्यवहार में सौम्यता लाएगा। इस ग्रह के गोचर से मान सम्मान में वृद्धि और प्रमोशन भी होगा। इस दौरान भटकाव की स्थिति से बचना होगा।
विशेष आंकलन:
सूर्य गुरू के नक्षत्र में, मंगल सूर्य के नक्षत्र में और गुरु मंगल के नक्षत्र में है। बुध ने मंगल के घनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश कर लिया है। घनिष्ठा नक्षत्र शुभ होने से बुध एवं मंगल के कारण बैक और सेना में भर्ती हो सकती है। बुध जहां भी होता है वहां हंसने का काम होता है। पूरा विश्व एक पल के लिए मंगलवार होने पर जरूर हंसेगा। बुध के कारण रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और जनमानस के चेहरे पर रौनक वापस दिखाई देगी।
शुक्र के उपाय:
मां लक्ष्मी अथवा मां जगदम्बा की पूजा करें। भोजन का कुछ हिस्सा गाय, कौवे और कुत्ते को दें। शुक्रवार का व्रत रखें और उस दिन खटाई न खाएं। चमकदार सफेद एवं गुलाबी रंग का प्रयोग करें। श्री सूक्त का पाठ करें। शुक्रवार के दिन सफेद वस्त्र, दही, खीर, ज्वार, इत्र, रंग-बिरंगे कपड़े, चांदी, चावल इत्यादि वस्तुएं दान करें।
डिसक्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '