क्रिया योग: सफलता पाने के लिए सतत प्रयास और समय का सदुपयोग आवश्यक है

स्वामी चिदानन्द गिरि| युवाओं को यह बात समझ लेनी चाहिए कि सफलता प्राप्त करने के लिए आपको जीवन के लिए एक योजना बनानी पड़ेगी…। केवल सफलता की प्रतीक्षा करते रहने से ही कोई व्यक्ति सफल नहीं हो सकता है। सर्वप्रथम यह समझ लें कि मेरे पास एक शरीर है मेरे पास एक मन भी है किंतु मैं स्वयं एक आत्मा हूं।

By Pravin KumarEdited By: Publish:Sun, 26 Nov 2023 11:15 AM (IST) Updated:Sun, 26 Nov 2023 11:15 AM (IST)
क्रिया योग: सफलता पाने के लिए सतत प्रयास और समय का सदुपयोग आवश्यक है
क्रिया योग: सफलता पाने के लिए सतत प्रयास और समय का सदुपयोग आवश्यक है

स्वामी चिदानन्द गिरि| युवाओं को यह बात समझ लेनी चाहिए कि सफलता प्राप्त करने के लिए आपको जीवन के लिए एक योजना बनानी पड़ेगी…। केवल सफलता की प्रतीक्षा करते रहने से ही कोई व्यक्ति सफल नहीं हो सकता है। सर्वप्रथम यह समझ लें कि मेरे पास एक शरीर है, मेरे पास एक मन भी है, किंतु मैं स्वयं एक आत्मा हूं।

सच्ची सफलता प्राप्त करने का अर्थ है अपने जीवन और अपने लक्ष्यों को इस प्रकार सुनियोजित करना कि आप उनमें से प्रत्येक को पर्याप्त समय दे सकें। आप सांसारिकता को अनदेखा नहीं कर सकते, आप बौद्धिक विकास एवं शैक्षिक विकास को अनदेखा नहीं कर सकते हैं। साथ ही आप निश्चित रूप से आध्यात्मिक चेतना के विकास को भी अनदेखा नहीं कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: विकसित राष्ट्रों में स्त्रियों की वर्तमान परिस्थिति एक संक्रमणकालीन अवस्था है

सच्ची सफलता एक ऐसी जीवनशैली को अपनाने से प्राप्त होती है, जो उनमें से प्रत्येक को पर्याप्त समय दे सके। योगदा सत्संग पाठमाला के माध्यम से आपको यही शिक्षा प्राप्त होती है। संतुलित जीवन का संपूर्ण मानचित्र यह है : शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक क्षमता, शिक्षा, बुद्धि एवं विवेकपूर्ण गुणों का विकास। ये सब अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। ध्यान करना सीखें। उसके लिए थोड़ा समय निकालें।

संभवतः 10 मिनट प्रातःकाल और 10 मिनट सायंकाल। वस्तुतः समय का यह निर्धारण एक प्रकार से ठीक नहीं है, क्योंकि एक बार जब 10 मिनट तक ध्यान करते हैं तो 20 मिनट तक करने की इच्छा होती है और एक बार जब 20 मिनट तक करते हैं तो और अधिक लंबे समय तक करने का मन करता है। ध्यान इसी प्रकार कार्य करता है। परंतु मुख्य बात यह है कि सफलता प्राप्त करने के लिए आपको जीवन की एक योजना बनानी ही पड़ेगी…। बिना इसके कोई भी व्यक्ति सफल नहीं हो सकता है।

यह भी पढ़ें: जीवन दर्शन: मन की कड़वाहट को मिटाने से संबंधों में समरसता आ जाएगी

हम सब के पास एक दिन में जो 24 घंटे का समय है, उसे आपको सुनियोजित करना होगा। आपको उसका ध्यान रखना होगा और सतर्कतापूर्वक अपने समय को अपने नियंत्रण में लेना होगा और अपनी आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए सतर्कतापूर्वक अपने समय का सदुपयोग करना होगा।

chat bot
आपका साथी