Numerology: अंक ज्योतिष में इन मूलांक के लोगों को माना गया है भाग्यशाली, जानें क्या होती है खासियत

Numerology अंक ज्योतिष के जरिए व्यक्ति की जन्म तिथि समय और स्थान के द्वारा उनके भविष्य का अनुमान लगाया जा सकता है। इसका अध्ययन ग्रहों नक्षत्रों और उनके स्थितियों के आधार पर किया जाता है। मूलांक का अर्थ होता है किसी व्यक्ति की जन्म तारीख का योग। अंक ज्योतिष में 1 से लेकर 9 तक के मूलांक होते हैं। जानिए किस मूलांक के लोग लकी होते हैं।

By Suman SainiEdited By: Publish:Sat, 08 Jul 2023 06:08 PM (IST) Updated:Sat, 08 Jul 2023 06:08 PM (IST)
Numerology: अंक ज्योतिष में इन मूलांक के लोगों को माना गया है भाग्यशाली, जानें क्या होती है खासियत
Numerology लकी होते हैं इस मूलांक के लोग।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Numerology: अंक ज्योतिष व्यक्ति के जन्म की तिथि के अनुसार उसका स्वभाव और उसके भविष्य का अनुमान लगा सकता है। ज्योतिष की माने तो हर व्यक्ति के जन्म की तारीख से उसका मूलांक निकाला जा सकता है। इसके अनुसार ही उसके विशेषताओं के बारे में बताया जाता है।

इस मूलांक के लोग करते हैं तरक्की

4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे जातकों का मूलांक 4 होता है। इन लोगों में योजना-रणनीति बनाने की कमाल की काबिलियत होती है। यह गहराई से सोचते हैं और अच्छी तरह विश्लेषण करके रणनीति बनाते हैं। इसके अलावा ये मेहनती भी होते हैं। अपने इन गुणों का उपयोग करें तो खूब तरक्की करते हैं।

ये लोग बनते हैं अच्छे बिजनेसमैन

5, 14, 23 तारीख को जन्मे जातकों का मूलांक 5 होता है। ऐसे लोग बहुत तेज दिमाग के होते हैं। ये एक ही समय में कई काम एक साथ कर लेते हैं। ये लोग अच्छे बिजनेसमैन बन सकते हैं. हालांकि चीजों से जल्दी बोर हो जाने के कारण जल्‍दी-जल्‍दी बदलाव करते रहते हैं.

भाग्यशाली होते हैं इस मूलांक के लोग

6, 15 और 24 को जन्मे लोग लोगों का मूलांक 6 होता है। मूलांक 6 शुक्र ग्रह से प्रभावित होता है। शुक्र को धन और समृद्धि का देवता माना गया है। इस वजह से 6 के जातक की आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहती है।

ये नंबर है सबसे ज्यादा लकी

7, 16, 25 तारीख को जन्‍मे जातकों का मूलांक 7 होता है। यह लोग निर्णय लेने में अच्‍छे होते हैं। इनके निर्णय अक्‍सर सही निकलते हैं।  किस्‍मत इनका भरपूर साथ देती है। ये लोगों की मदद करते हैं और अच्‍छे इंसान होते हैं। अंक ज्‍योतिष में 7 नंबर को सबसे ज्‍यादा शुभ और लकी माना गया है।

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

chat bot
आपका साथी