Vastu Tips For Horse Picture: कंगाली से मुक्ति दिलाती है सात घोड़ों की तस्वीर, इस दिशा में लगाने से करें परहेज

Vastu Tips For 7 Horse Picture शास्त्रों में सात की संख्या को शुभ माना जाता है। इसलिए व्यापार स्थल पर इनकी तस्वीर लगाना शुभ रहता है इससे आपके व्यापार में तरक्की होती है। आइए जानते हैं वास्तु के हिसाब से ये तस्वीर घर की किस दिशा में लगाई जानी चाहिए।

By Pradeep ChauhanEdited By: Publish:Sun, 05 Jun 2022 05:00 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jun 2022 05:00 PM (IST)
Vastu Tips For Horse Picture: कंगाली से मुक्ति दिलाती है सात घोड़ों की तस्वीर, इस दिशा में लगाने से करें परहेज
Vastu Tips: व्यापार की जगह पर सात घोड़ो की तस्वीर को केबिन में लगाया जाना चाहिए।

नई दिल्ली। Vastu Tips for Seven Horse Picture: कोई भी व्यक्ति जब घर लेता है तो उसे वास्तु के हिसाब से डिजाइन करवाता है। अक्सर आपने लोगों को कहते हुए सुना होगा कि उनके घर में लड़ाई- झगड़े, मनमुटाव आदि होते रहते हैं इसके पीछे का मुख्य कारण वास्तु के हिसाब से घर डिजाइन ना कर पाना है।

वास्तु शास्त्र में सभी दिशाओं का अपना एक अलग महत्व होता है. आपने बहुत से लोगों को घर में भागते हुए 7 घोड़ों की तस्वीर लगी देखा होगा। क्या आपको पता है इस तस्वीर का क्या महत्व होता है? वास्तु के अनुसार दौड़ते हुए सात घोड़ो की तस्वीर को लगाना बहुत शुभ माना जाता है।

वास्तु में दौड़ते घोड़ो को प्रगति और शक्ति का कारक माना जाता है और शास्त्रों में सात की संख्या को शुभ माना जाता है। इसलिए व्यापार स्थल पर इनकी तस्वीर लगाना शुभ रहता है इससे आपके व्यापार में तरक्की होती है। आइए जानते हैं वास्तु के हिसाब से ये तस्वीर घर की किस दिशा में लगाई जानी चाहिए। 

घर में दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर लगाने से पहले इस बात को भी तय कर लें कि घर में दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर किसी लडाई की ना हो जिसमें रथ को खींच रहे हो तस्वीर बिलकुबिलकुल सिम्पल होनी चाहिए।

व्यापार की जगह पर सात घोड़ो की तस्वीर को केबिन में लगाया जाना चाहिए। इस तस्वीर को इस तरह से लगाएं कि घोड़े अंदर की तरह आते हुए हो। इससे बिजनेस में प्रगति होती है और पैसों की कमी नहीं होती। 

वास्तु के हिसाब से कार्यस्थल में दौड़ते हुए घोड़ो की तस्वीर को पूर्व दिशा में लगाया जाना चाहिए। इससे कार्यप्रणाली पर अच्छा प्रभाव पड़ता है और काम करने की क्षमता में तेजी आती है।

घर पर घोड़ो की तस्वीर लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि घोड़े आक्रोशित न हो बल्कि प्रसन्नचित मुद्रा में हों. साथ ही इस बात का ख्याल भी रखें कि घोड़ो की यह तस्वीर कहीं से भी टूटी हुई ना हो।  कभी भी अकेले घोड़े की तस्वीर न लगाएं। अकेले घोड़े की तस्वीर लगाने से नकारात्मक ऊर्जा आती है।

घोड़ों की तस्वीर लगाने के फायदे: इस तस्वीर को घर में लगाने से मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। व्यक्ति को प्रत्येक क्षेत्र में सफलता मिलती है। अच्छी नौकरी और नौकरी में प्रोमशन मिलता है। मान-सम्मान में वृद्धि होती है। सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होती है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

chat bot
आपका साथी