Vastu Tips: बढ़िया अप्रेजल पाने के लिए आजमाएं ये टोटके, कार्यक्षेत्र में मिलेगी सफलता
वास्तु शास्त्र में इंसान के जीवन से संबंधित कई परेशानियों के बारे में उल्लेख किया गया है। ऐसा माना जाता है कि इन टोटके के जरिए आय में वृद्धि और नौकरी (Job Ke Upay) में पदोन्नति होती है। साथ ही जीवन में कभी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है। आइए जानते हैं इन उपाय के बारे में।
![Vastu Tips: बढ़िया अप्रेजल पाने के लिए आजमाएं ये टोटके, कार्यक्षेत्र में मिलेगी सफलता](https://www.jagranimages.com/images/newimg/26062024/26_06_2024-job_tips__23746722_m.webp)
HighLights
- सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है।
- नौकरी पाने के लिए वास्तु शास्त्र के उपाय लाभकारी हैं ।
- इन उपाय को करने से अच्छा अप्रेजल मिलता है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vastu Tips For Job Promotion: सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का अधिक महत्व बताया गया है। ऑफिस में दिनभर अधिक मेहनत करने के बाद भी मनचाहा अप्रेजल नहीं मिल पाता है। अगर आप भी इस तरह की परेशानी का सामना कर रहे हैं, तो ऐसे में आप वास्तु शास्त्र में बताए गए चमत्कारी उपायों को जरूर आजमाएं।
यह भी पढ़ें: Kark Sankranti 2024: कर्क संक्रांति पर करें इन चीजों का दान, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम
करें ये टोटके
अगर आप इंटरव्यू में पास नहीं हो रहे हैं, तो ऐसे में इंटरव्यू वाले दिन सुबह नहाने वाले पानी में हल्दी मिलाकर स्नान करें। इसके बाद वस्त्र धारण कर पूजा करें और 11 अगरबत्तियों को जलाएं। इसके बाद इंटरव्यू के लिए जाएं। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से इंटरव्यू में सफलता प्राप्त होती है। नौकरी (Naukri Ke Upay) में प्रमोशन पाने के लिए रविवार के दिन गाय को गेहूं और गुड़ खिलाएं। इसके बाद जल पिलाएं और पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त करें। इस टोटके को लगातार 5 या 7 रविवार तक करें। वास्तु के अनुसार, ऐसा करने से जॉब में प्रमोशन होता है। साथ ही अच्छा अप्रेजल मिलता है।यह भी पढ़ें: Ashadha Amavasya 2024: आषाढ़ अमावस्या पर दुखों से ऐसे पाएं मुक्ति, पितृ होंगे प्रसन्न
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।