OnePlus Pad Go: 8 जीबी रैम और 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ वनप्लस का सस्ता टैबलेट, कर सकेंगे 4K वीडियो शूट
OnePlus Pad Go Launched in India टैबलेट अमेजन फ्लिपकार्ट वनप्लस वेबसाइट रिलायंस डिजिटल क्रोमा और प्रमुख ऑफलाइन रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध होगा। यह 12 अक्टूबर से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा और इस पर 2000 रुपये की बैंक डिस्काउंट मिलेगा। वनप्लस पैड गो 8GB रैम और 128GB और 256GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च हुआ है। टैबलेट 8000mAh की बैटरी 33W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
![OnePlus Pad Go: 8 जीबी रैम और 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ वनप्लस का सस्ता टैबलेट, कर सकेंगे 4K वीडियो शूट](https://www.jagranimages.com/images/newimg/06102023/06_10_2023-oneplus_pad_go_specification_features_23548853_m.webp)
HighLights
- OnePlus Pad Go 8GB रैम और 128GB और 256GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च हुआ है।
- भारत में OnePlus Pad Go की कीमत 8GB/128GB वाईफाई वेरिएंट के लिए 19,999 रुपये है।
- OnePlus Pad Go 12 अक्टूबर से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OnePlus Pad Go को आखिरकार कंपनी ने इंडिया में लॉन्च कर दिया है। लॉन्च हुआ नया OnePlus Pad Go टैबलेट 2.4K रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले, डॉल्बी एटमॉस स्पीकर और 8+256GB मॉडल के साथ आता है।
टैबलेट अमेजन, फ्लिपकार्ट, वनप्लस वेबसाइट, रिलायंस डिजिटल, क्रोमा और प्रमुख ऑफलाइन रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध होगा। कंपनी ने पहले ही कई प्रमुख स्पेक्स और फीचर्स का खुलासा कर दिया था। आइए आपको इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में डिटेल से बताते हैं।