iOS 18 Update: अब हिन्दी और मराठी सहित 9 भाषाओं में बात करेंगी Siri, नए अपडेट में मिलेगा बहुत कुछ खास....

Apple ने अपने कस्टमर्स के लिए हाल ही में WWDC 2024 के दौरान iOS 18 अपडेट को पेश किया है। इसके बाद कंपनी ने इसके बीटा वर्जन पेश किया है। इसमें कंपनी ने यूजर्स के लिए कई खास अपडेट पेश किए गए है। फिलहाल भारतीय यूजर्स के लिए कुछ नए फीचर पेश किए गए हैं। आइये जानते हैं कि इस अपडेट में आपके लिए क्या कुछ खास होगा।

By Ankita Pandey Edited By: Ankita Pandey Publish:Tue, 02 Jul 2024 06:30 PM (IST) Updated:Tue, 02 Jul 2024 06:30 PM (IST)
iOS 18 Update: अब हिन्दी और मराठी सहित 9 भाषाओं में बात करेंगी Siri, नए अपडेट में मिलेगा बहुत कुछ खास....
iOS 18 के साथ भारतीयों को मिलेगा खास फीचर्स, अब हिन्दी में बात करेगी सिरी

HighLights

  • Apple द्वारा WWDC 2024 में iOS 18 को पेश किया गया है।
  • इसमें भारतीय फॉन्ट और अंकों के लिए सपोर्ट मिलेगा।
  • इसके अलावा मल्टीलैंग्वेज कीबोर्ड, बेहतर लैंग्वेज सर्च सपोर्ट और सिरी के लिए कई भारतीय भाषाओं का सपोर्ट है।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एपल भारत के साथ-साथ दुनिया भर में लाखों यूजर्स है, जो इसके अलग-अलग प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। Apple ने पिछले महीने अपने सालाना इवेंट WWDC 2024 की शुरुआत की थी, जिसमें iOS 18 को पेश किया गया है। ये नया अपडेट आईफोन यूजर्स के लिए काम करता है, जिसमें नए कस्टमाइज ऑप्शन, एक नया डिजाइन्ड फोटो ऐप, एक बेहतर सिरी और कई खास फीचर्स मिलते हैं।

बता दें कि कंपनी ने अपने नए ओएस इस साल के अंत में आधिकारिक तौर पर रोलआउट किया जाएगा। फिलहाल नए iOS 18 डेवलपर बीटा अपडेट को पेश किया गया है, जो खास भारतीय iPhone यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयारी किया गया है। आइये इसके बारे में जानते हैं।

भारतीयों के लिए खास अपडेट

नए बीटा अपडेट के साथ एपल ने भारतीय फॉन्ट और अंकों के लिए सपोर्ट के साथ, मल्टीलैंग्वेज कीबोर्ड, बेहतर लैंग्वेज सर्च और मल्टीलिंग्वल सिरी सपोर्ट दिया जाएगा। इसके अलावा भारतीय यूजर्स के लिए मूव टू iOS ऐप में एक बड़ा अपडेट है। आइये जानते हैं कि नए अपडेट में आपके लिए क्या कुछ खास होगा ।

यह भी पढ़ें - Meta AI- WhatsApp को मिला वन-स्टॉप असिस्टेंट, बस कुछ क्लिक में जनरेट कर सकेंगे नए अवतार

मूव टू iOS ऐप

सबसे पहले मूव टू iOS ऐप की बात करते हैं, जिसे iOS 18 अपडेट के साथ iPhone के लिए पेश किया है। अगर आप आईफोन पर स्विच करना है तो इसका तरीका अब तेज और ज़्यादा विश्वसनीय हो गया है। मूव टू iOS ऐप के अपडेट से ट्रांसफर का समय तेज हो गया है। इससे वायरलेस या वायर्ड कनेक्शन के साथ मीडिया ट्रांसफर करने का बेहतर विकल्प मिल जाता है।

लॉक स्क्रीन और कस्टमाइज कॉन्टैक्ट पोस्टर

iOS 18 के नए बीटा अपडेट के साथ भारतीय iPhone यूजर्स को अब अरबी, अरबी इंडिक, बांग्ला, देवनागरी, गुजराती, गुरुमुखी, कन्नड़, मलयालम, मीतेई, ओडिया, ओल चिकी और तेलुगु सहित 12 भाषाओं के भारतीय अंकों के साथ लॉक स्क्रीन टाइम को कस्टमाइज करने का ऑप्शन मिल सकता है। इसके साथ ही आप अपने कॉन्टेक्ट पोस्टर के हिसाब से लुक तैयार करने के लिए फॉन्ट कलर को भी एडजस्ट कर सकते हैं। iOS 18 भारतीय यूजर्स इस नए अपडेट के साथ अंग्रेजी में लाइव वॉयसमेल ट्रांसक्रिप्शन, लाइव कॉलर आईडी सपोर्ट, स्मार्ट कॉल हिस्ट्री सर्च और नए फोन कीपैड सर्च और डायलिंग एक्सपीरियंस पा सकते हैं। इसके आलावा आपको रीडिजाइन्ड कंट्रोल सेंटर में सिम स्विच ऑप्शन भी दिया जाएगा, जिससे आप कुछ सेकेंड में इस्तेमाल की गई सिम में स्विच कर सकते हैं।

मल्टीलिंग्वल कीबोर्ड और अल्फाबेटिकल कीबोर्ड लेआउट

iPhone 12 और उसके बाद के वर्जन का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स अंग्रेजी में लैटिन अक्षरों और दो अन्य भारतीय भाषाओं में फोनेटिकली टाइप कर सकते हैं ताकि बेहतरीन टाइपिंग अनुभव मिल सके। यह मैसेज, नोट्स और कीबोर्ड का इस्तेमा करने वाले सभी ऑप्शन में उपलब्ध है। इसे अलावा ये कीबोर्ड क्विकपाथ और इमोजी प्रेडिक्शन का भी सपोर्ट करता है। iOS 18 के साथ, iPhone अब 11 भारतीय भाषाओं के लिए अल्फाबेटिकल लेआउट का भी सपोर्ट मिल रहा है, जिससे यूजर सीधे भारतीय लिपि में टाइप कर सकते हैं। इस कीबोर्ड में कीज अल्फाबेटिकल क्रम में व्यवस्थित है। इस लेआउट पर वावेल और कॉन्सोनेंट यूजर द्वारा टाइप की जा रही चीज़ों के आधार पर गतिशील रूप से बदलती हैं, जिससे टाइप करने के लिए सही कैरेक्टर को ढ़ूढना आसान हो जाता है। ये लेआउट 11 भाषाओं - बांग्ला, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में उपलब्ध हैं। iOS 18 में एडवांस लैंग्वेज सर्च असमिया, बांग्ला, देवनागरी और गुजराती में भी उपलब्ध है।

मल्टीलिंग्वल सिरी और ट्रांसलेट ऐप

iOS 18 के साथ सिरी को भी खास भारतीयों के लिए अपडेट किया गया है। इसमें 9 भारतीय भाषाओं के साथ-साथ भारतीय अंग्रेजी के लिए एक्स्ट्रा मल्टीलिंग्वल सपोर्ट मिलते हैं। यूजर्स स्थानीय भाषा के साथ अंग्रेजी का उपयोग करके अलार्म और टाइमर सेट करने, ऐप लॉन्च करने, डायरेक्शन देने, म्यूजिक चलाने या मौसम की जांच करने के लिए सिरी की मदद ले सकते हैं। आप अपनी सिरी से बंगाली, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, पंजाबी, तमिल और तेलुगु के साथ अंग्रेजी को मिलाकर प्रश्न पूछ सकते हैं। iOS 18 में आपको ट्रांसलेट ऐप, सफारी वेबपेज और नोट्स जैसे ऐप सहित अन्य सिस्टमवाइड ट्रांसलेट फीचर में हिंदी के लिए सपोर्ट पेश किया गया है।

यह भी पढ़ें - Airtel Jio Mobile Recharge: सस्ते में रिचार्ज कराने का JIO और Airtel यूजर्स के पास आखरी मौका, कल से बढ़ जाएंगी कीमतें

chat bot
आपका साथी