120W चार्जिंग सपोर्ट, 5000mAh की बैटरी और 50MP कैमरा के साथ इस दिन भारत में आएगा iQOO का फोन, यहां जानें डिटेल
iQOO भारत में अपने नए डिवाइस को लॉन्च करने की तैयारी में है। इस डिवाइस के साथ आपको बहुत से खास फीचर्स मिलते हैं। फिलहाल कंपनी ने अपनी इस डिवाइस लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है जिसके फरवरी में लॉन्च होने की बात सामने आई है। कंपनी ने अपने सोशल मीडिया साइट पर इसकी जानकारी दी है। आइये इसके बारे में जानते हैं।
![120W चार्जिंग सपोर्ट, 5000mAh की बैटरी और 50MP कैमरा के साथ इस दिन भारत में आएगा iQOO का फोन, यहां जानें डिटेल](https://www.jagranimages.com/images/newimg/04012024/04_01_2024-iqoo_neo_launch_23621060_m.webp)
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। स्मार्टफोन के बढ़ते बाजार में अपना स्थान बनाए रखने के लिए iQOO Neo 9 Pro को लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी जानकारी दी है। कंपनी ने बताया कि फरवरी में वह अपने इस डिवाइस को लॉन्च करेगी।
इस फोन में आपको बहुत से खास फीचर्स मिल सकते हैं, जिसमें 120W चार्जिंग, 5000mAh की बैटरी और 50MP कैमरा शामिल किया गया है। जैसा कि हम जानते हैं कि कंपनी ने सोशल मीडिया पर इसके आने की ओर इशारा किया है तो आइये जानें कि इसमें क्या खास मिलता है।
सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
कंपनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया। कंपनी ने आगामी स्मार्टफोन की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन दिया कि 'NEO' की शक्ति और डिजाइन से चकित होने के लिए तैयार हो जाइए। संभावनाओं को फिर से परिभाषित करने के लिए बड़ी गिरावट #comingsoon #iQOO #PowerToWin #StayTuned।
Get ready to be amazed by the “NEO” power and design. BIG DROP is #ComingSoon to redefine possibilities 🔥#iQOO #PowerToWin #StayTuned pic.twitter.com/2OYTNSDMnl
— iQOO India (@IqooInd) January 2, 2024