T20 World Cup 2024: भारत की जीत से गदगद हुए Sundar Pichai, Satya Nadella ने बांधे तारीफों के पुल

बीते दिन टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 का आखिरी मुकाबला भारत और साउथ अफ्रिका के बीच रहा। T20 World Cup 2024 की ट्रॉफी भारत ने अपने नाम की। भारत ने साउथ अफ्रिका को 7 रनों से हराया। यह एक रोमांचक मैच था साउथ अफ्रिका की जीत आखिरी क्षणों में देखते ही देखते हार में बदल गई। भारत को इस अद्भुत जीत पर टेक कंपनियों के सीईओ ने भी बधाई दी।

By Shivani Kotnala Edited By: Shivani Kotnala Publish:Sun, 30 Jun 2024 08:49 AM (IST) Updated:Sun, 30 Jun 2024 08:49 AM (IST)
T20 World Cup 2024: भारत की जीत से गदगद हुए Sundar Pichai, Satya Nadella ने बांधे तारीफों के पुल
T20 World Cup 2024: भारत को गूगल और माइक्रोसॉफ्ट सीईओ ने दी जीत की बधाई

HighLights

  • T20 World Cup 2024 का आखिरी मुकाबला भारत और साउथ अफ्रिका के बीच था।
  • T20 World Cup 2024 की ट्रॉफी भारत ने अपने नाम कर सभी से वाहवाही बटोरी।
  • गूगल सीईओ सुंदर पिचाई ने अपने पोस्ट में भारत की इस जीत को अद्भुत बताया है।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के फाइनल में भारत ने साउथ अफ्रिका को हरा कर T20 World Cup 2024 की ट्रॉफी अपने नाम की। भारत ने साउथ अफ्रिका को 7 रनों से हराया।

भारत और साउथ अफ्रिका के बीच हो रहे टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 की ट्रॉफी के लिए इस आखिरी मुकाबले पर मानो हर किसी की निगाहें टिकी हुई थीं। जैसे ही भारत ने जीत की ट्रॉफी अपने नाम की, टीम इंडिया की वाहवाही चारों ओर गूंजने लगी।

इसी कड़ी में क्रिकेट के बड़े फैन माने जाने वाले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई ने भारत को इस जीत पर बधाई दी है।

सुंदर पिचाई बोले भारत था जीत का हकदार

सुंदर पिचाई ने भारत को बधाई देते हुए एक्स हैंडल पर एक लेटेस्ट पोस्ट के साथ अपनी खुशी जाहिर की।

what a game, could barely breathe, everything that makes sports incredible. Congrats India, so well deserved! SA was incredible. Amazing #WorldT20

— Sundar Pichai (@sundarpichai) June 29, 2024

वे इस पोस्ट में लिखते हैं, क्या खेल था, मैं मुश्किल से सांस ले पाया, सब चीजों ने मिलकर खेल को अद्भुत बनाया। टीम इंडिया को जीत की बधाई हो। भारत इस जीत का हकदार था। साउथ अफ्रिका ने भी बेहतर खेला। शानदार #WorldT20

ये भी पढ़ेंः Sundar Pichai 52nd birthday: क्रिकेट के हैं फैन, भारतीय जायके के हैं दीवाने; Google CEO आज मना रहे 52वां जन्मदिन

सत्य नडेला ने भी की भारत की तारीफ

सुंदर पिचाई ही नहीं, माइक्रोसॉफ्ट सीईओ सत्य नडेला भी भारत की जीत पर अपनी खुशी जाहिर करते नजर आए। सत्य नडेला ने भी अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से भारत को इस बड़ी जीत की बधाई दी।

What a final!!! Congrats, India, and well played, South Africa. Super World Cup... let us have more cricket in the West Indies and USA!!— Satya Nadella (@satyanadella) June 29, 2024

वे अपने इस लेटेस्ट पोस्ट में लिखते हैं- क्या फाइनल था! टीम इंडिया को जीत की बधाई, साउथ अफ्रिका ने भी अच्छा खेला। सुपर वर्ल्ड कप... चलो! वेस्टइंडीज और अमेरिका में और क्रिकेट देखते हैं।

chat bot
आपका साथी