OnePlus 11 5G Smartphone: फ़्लैगशिप स्मार्टफोन के साथ और भी बहुत कुछ होगा आज लॉन्च, जानिए सभी के बारे में

OnePlus 11 5G Smartphone वनप्लस आज देश की राजधानी दिल्ली में अपना क्लाउड 11 इवेंट का आयोजन करने जा रहा है। चीनी कंपनी शाम को स्मार्टफोन के साथ और भी बहुत कुछ पेश करने जा रहा है। जानिए सभी के बारे में।

By Kritarth SardanaEdited By:
Updated: Tue, 07 Feb 2023 02:51 PM (IST)
OnePlus 11 5G Smartphone: फ़्लैगशिप स्मार्टफोन के साथ और भी बहुत कुछ होगा आज लॉन्च, जानिए सभी के बारे में
OnePlus 11 and OnePlus 11R Smartphone Photo Credit- Oneplus

नई दिल्ली, टेक डेस्क। OnePlus ने इस बार अपने Cloud 11 इवेंट का आयोजन भारत में रखा है। कंपनी आज 7 फरवरी को नई दिल्ली में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 11 को लॉन्च करेगी। इस कार्यक्रम की शुरुआत शाम 7 बजे होगी। आप घर बैठे कंपनी के आधिकारिक Youtube चैनल और अमेज़न पर लाइव स्ट्रीम देख सकते हैं। यह चीनी कंपनी अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 11 के साथ कुछ अन्य उत्पाद भी लॉन्च करेगी।

OnePlus आज क्या-क्या करेगा लॉन्च

अपने क्लॉड 11 इवेंट में कंपनी OnePlus 11 स्मार्टफोन के साथ OnePlus Pad, OnePlus Q-Series Smart TV और OnePlus Buds Pro 2 भी लॉन्च करेगी।

The wait is over now!

Get ready to witness the #ShapeofPower tomorrow at the #Cloud11 Launch Event.

1 day to go!

Get Notified: https://t.co/wjbDUn6s9w pic.twitter.com/ApcPiafmg3

— OnePlus India (@OnePlus_IN) February 6, 2023

OnePlus 11 के संभावित फीचर्स

1 डिस्प्ले- फोन में 6.7 इंच का Quad HD+ डिस्प्ले मिल सकता है।

2 प्रोसेसर- इस फोन को कंपनी Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ बाज़ार में उतार सकती है।

3 कैमरा- यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है, जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा, 48 MP का दूसरा और 2 MP का तीसरा कैमरा हो सकता है।

4 ओएस- यह फोन Android 13 के साथ आ सकता है।

5 बैटरी- फोन में 5000 mAh की बैटरी के साथ 100 W की फास्ट चार्जिंग भी मिल सकती है।

OnePlus 11R में मिल सकते हैं यह फीचर्स

OnePlus ने पुष्टि की है कि OnePlus 11R फोन में Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर होगा। इस स्मार्टफोन में 16 GB तक की रैम मिल सकती है। फोन में 120 Hz का रिफ्रेश रेट मिल सकता है। इसके अलावा फोन में 5000 mAh की बैटरी के साथ 100 W की फास्ट चार्जिंग भी मिल सकती है।

OnePlus Q-Series Smart Tv

फ़्लैगशिप स्मार्टफोन के साथ कंपनी फ़्लैगशिप टीवी भी OnePlus TV 65 Q2 Pro के रूप में पेश करेगा।

OnePlus Pad के संभावित फीचर्स

कंपनी OnePlus Pad के नाम से अपना पहला एंड्रॉइड टैबलेट भी पेश करेगी। कंपनी इसमें Magnetic Keyboard और Stylus के सपोर्ट के साथ लॉन्च करेगी। रिपोर्ट के अनुसार वनप्लस पैड में 12.4 इंच का फुल एचडी + ओएलईडी डिस्प्ले मिल सकता है।

Level up your efficiency by pairing it with #TheOnePlusPad stylus and keyboard.

Launching Feb 7th.#Cloud11 pic.twitter.com/uG1pExOGRY— OnePlus India (@OnePlus_IN) February 6, 2023

इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर लगे होने की उम्मीद है। इस टैब में 6 GB की रैम मिल सकती है। कंपनी इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दे सकती है। इसके अलावा इसमें 10090 mAh की बैटरी 45 W की फास्ट चार्जिंग के साथ मिल सकती है।

OnePlus Buds Pro 2 के संभावित फीचर्स

वनप्लस अपने नए OnePlus Buds Pro 2 को आज पेश करेगी। Google के सिग्नेचर Spatial Audio को अपनाने वाले यह कुछ पहले TWS ईयरबड्स में से ही एक है। वनप्लस बड्स प्रो 2 में ब्लूटूथ 5.3 वर्जन के साथ पेश हो सकता है। इन ईयरबड्स में 11 mm के डायनेमिक ड्राइवर लगे हो सकते हैं।

इसके साथ इनमें एक्टिव नॉइज़ कैंसिलेशन फीचर के लिए डुअल माइक्रोफोन और कॉल नॉइज़ कैंसलेशन के लिए ट्रिपल माइक्रोफोन भी लगे हो सकते हैं। बैटरी की बात करें तो इसमें कुल 39 घंटे का बैटरी बैकअप मिल सकता है। वनप्लस बड्स वायरलेस चार्जिंग के फीचर के साथ आ सकते हैं। 

यह भी पढ़ें- iPhone 14 Pro Price Drop: अब मिल रहा है आईफोन 14 प्रो पर बंपर डिस्काउंट, जानिए इस शानदार ऑफर को