Samsung Galaxy Z Flip 5 का स्पेशल एडिशन हुआ लॉन्च, इसी महीने से कर सकेंगे नए फोन की खरीदारी

सैमसंग ने अपने ग्राहकों के लिए Galaxy Z Flip 5 का लिमिटेड एडिशन लॉन्च किया है। इस फोन का नाम Galaxy Z Flip 5 Maison Margiela Edition है।कंपनी ने जानकारी दी है कि इस फोन को फेशन बेस्ड हाउस Maison Margiela के साथ पार्टनरशिप में तैयार किया गया है। इससे पहले Galaxy Z Flip 4 Maison Margiela Edition भी पेश किया गया था।

By Shivani KotnalaEdited By: Publish:Thu, 23 Nov 2023 02:10 PM (IST) Updated:Thu, 23 Nov 2023 02:10 PM (IST)
Samsung Galaxy Z Flip 5 का स्पेशल एडिशन हुआ लॉन्च, इसी महीने से कर सकेंगे नए फोन की खरीदारी
Galaxy Z Flip 5 Maison Margiela Edition हुआ लॉन्च

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सैमसंग ने अपने ग्राहकों के लिए Galaxy Z Flip 5 का लिमिटेड एडिशन लॉन्च किया है। इस फोन का नाम Galaxy Z Flip 5 Maison Margiela Edition है।

कंपनी ने जानकारी दी है कि इस फोन को फेशन बेस्ड हाउस Maison Margiela के साथ पार्टनरशिप में तैयार किया गया है। यह इस कंपनी के साथ सैमसंग का दूसरा कोलबरैशन है। मालूम हो कि इससे पहले Galaxy Z Flip 4 Maison Margiela Edition भी पेश किया गया था।

तीन देशों के लिए लॉन्च हुआ स्पेशल एडिशन

दरअसल, सैमसंग का यह नया फोन Galaxy Z Flip 5 Maison Margiela Edition तीन देशों में लॉन्च किया गया है। Galaxy Z Flip 5 Maison Margiela Edition को चीन, हांगकांग और साउथ कोरिया में लॉन्च किया गया है। यह फोन 512GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।

फैशन और टेक्नोलॉजी का मेल स्पेशल एडिशन

कंपनी ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि दो ब्रांडो (Samsung और Maison Margiela) के बीच की यह पार्टनरशिप हाई-टेक्नोलॉजी डिवाइस के जरिए फैशन और टेक्नोलॉजी को साथ लाता है। इस पार्टनरशिप के जरिए हम चाहते हैं कि ग्राहक स्वयं की पहचान खोजें और इसे बिना किसी सीमा के व्यक्त करें।

Galaxy Z Flip 5 स्पेशल एडिशन का डिजाइन

Galaxy Z Flip 5 Maison Margiela Edition की बात करें तो यह फोन एक सेमी-ट्रांसपेरेंट बैक पैनल के साथ लाया गया है। फोन Maison Margiela के आइकॉनिक जैकेट को डिस्प्ले करता है। फोन का सेमी-ट्रांसपेरेंट बैक दो केस फ्लैप लेदर और फ्लिपसूट के साथ आता है।

ये भी पढ़ेंः Redmi K70 series की लॉन्चिंग डेट से हटा पर्दा, नवंबर में ही हो रही नए स्मार्टफोन की एंट्री

कब से खरीद सकेंगे स्पेशल एडिशन

Galaxy Z Flip5 Maison Margiela edition को लेकर कंपनी ने जानकारी दी है कि फोन की खरीदारी इसी महीने से की जा सकेगी। Galaxy Z Flip5 Maison Margiela edition कुछ चुनिंदा मार्केट में 30 नवंबर से खरीदारी के लिए उपलब्ध रहेगा।

chat bot
आपका साथी