Tech News Roundup: यूट्यूब पर साइबर हैकिंग से लेकर पोको के नए फोन तक, ये रहीं आज की बड़ी खबरें

Tech News Roundup For 14 March 2023 दिनभर में बहुत सी खबरें आती हैं ऐसे में कोई ना कोई बड़ी खबर मिस हो ही जाती है। आपकी सुविधा के लिए हम दिनभर की टेक से जुड़ी खास खबरों को यहां बता रहे हैं। (फोटो- जागरण)

By Shivani KotnalaEdited By: Publish:Tue, 14 Mar 2023 06:51 PM (IST) Updated:Tue, 14 Mar 2023 08:30 PM (IST)
Tech News Roundup: यूट्यूब पर साइबर हैकिंग से लेकर पोको के नए फोन तक, ये रहीं आज की बड़ी खबरें
Tech News Roundup For 14 March 2023 Youtube Yellow iPhone 14 Poco X5 5G, Pic Courtesy- Jagran File

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Tech News Roundup: दिनभर की खबरों को समटते हुए आपके लिए रोजाना टेक राउंड- अप लेकर आते हैं। यहां आपको दिनभर की बड़ी और खास खबरों के लिंक दिए जाते हैं, ताकि आपको खबरों को खोजने में ज्यादा समय ना व्यर्थ करना पड़े। आइए जानते हैं, टेक में क्या रहा आज नया और खास-

यूट्यूब पर ठग बिछा रहे एक नए तरीके से अपना जाल

यूट्यूब पर यूजर्स के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की वजह से एक नया खतरा पैदा हो रहा है। साइबर अपराधी कम पढ़े-लिखे यूजर्स ही नहीं बल्कि पढ़े- लिखे यूजर्स को भी एक नए तरीके से अपने शिकंजे में फंसा रहे हैं। रिपोर्ट्स का दावा है कि बीते साल नवंबर से ही एआई द्वारा जेनेरेट किए गए कंटेंट का इस्तेमाल कर साइबर अपराधी यूजर्स से ठगी कर रहे हैं।

रिपोर्ट में सामने आया है कि हैकर्स एआई जेनेरेटेड वीडियो का इस्तेमाल पॉपुलर वीडियो प्लेटफॉर्म जैसे यूट्यूब पर कर रहे हैं, जहां यूजर्स से धोखे से मालवेयर डाउनलोड करवाया जा रहा है। डिटेल स्टोरी यहां पढ़ें।

पीले रंग वाले आईफोन की पहली सेल हुई शुरू

एपल ने हाल ही में अपने iPhone 14 और iPhone 14 Plus को एक नए कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया था। कंपनी ने अपने पॉपुलर मॉडल iPhone 14 और iPhone 14 Plus को येलो कलर में लॉन्च किया। हालांकि, दोनों ही डिवाइस को पहले ही पांच कलर ऑप्शन के साथ पहले ही लॉन्च किया जा चुका है।

अब यह 6 कलर ऑप्शन के साथ पेश होता है। कंपनी अपने ग्राहकों को iPhone 14 और iPhone 14 Plus नए कलर के साथ खरीदे का मौका दे रही है। डिटेल स्टोरी यहां पढ़ें।

रेडमी ने 32 इंच वाला फायर टीवी किया लॉन्च

इलेक्ट्रॉनिक कंपनी रेडमी ने अपने भारतीय ग्राहकों को अपने स्मार्ट टीवी सीरीज में एक नए डिवाइस का तोहफा पेश किया है। कंपनी ने भारतीय ग्राहकों के लिए Redmi Smart Fire TV 32 को लॉन्च किया है। कंपनी ने नए डिवाइस का केवल एक ही वैरिएंट पेश किया है।

यही नहीं खास बात ये है कि नया डिवाइस कंपनी ने एक अफोर्डेबल रेट पर लॉन्च किया है। रेडमी ने नए फायर टीवी को 13,999 रुपये की कीमत पर पेश किया है। फिलहाल रेडमी ने नए डिवाइस का केवल 32 इंच मॉडल ही लॉन्च किया है। डिटेल स्टोरी यहां पढ़ें।

भारत में पहले सेमीकंडक्टर फैब्रिकेशन का जल्द होगा एलान

भारत में पहले सेमीकंडक्टर फैब्रिकेशन का एलान बहुत जल्द हो सकता है। आने वाले सालों में इस तरह का एलान देश के लिए हो सकता है। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि वे अगले तीन से चार वर्षों में भारत में एक जीवंत सेमीकंडक्टर उद्योग देखते हैं।

वर्तमान में इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण देश में लगभग 87 बिलियन डॉलर का उद्योग है। डिटेल स्टोरी यहां पढ़ें।

कम कीमत पर लॉन्च हुआ पोको का नया स्मार्टफोन

इलेक्ट्रॉनिक कंपनी पोको ने भारतीय ग्राहकों को सस्ते स्मार्टफोन का तोहफा दिया है। कंपनी ने अपनी X सीरीज में एक नया स्मार्टफोन पेश किया है। कंपनी ने Poco X5 5G को लॉन्च किया है। Poco X5 5G को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर के साथ लाया गया है।

इसके अलावा नया स्मार्टफोन 48MP ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। डिटेल स्टोरी यहां पढ़ें।

chat bot
आपका साथी