दुर्घटना या षड़यंत्र? ये Books बताती हैं कौन थे? भारत-पाकिस्तान के बंटवारे (Partition) के गुनहगार

Best Books On Partition Of India - क्या आप भारत और पाकिस्तान (Pakistan) के विभाजन पर किताबें ढूंढ रहे हैं? क्या आपको इस विषय पर कई किताबें मिली हैं लेकिन आप इस सब्जेक्ट को बेहतर से बेहतर तरीके से समझना चाहते हैं तो अच्छी बात है क्योंकि इस लेख में उन पुस्तकों की सूची दी है जिन्हें भारत और पाकिस्तान के विभाजन को समझने के लिए अवश्य पढ़ा जाना चाहिए।

By Deepak Kumar PandeyPublish:Tue, 05 Dec 2023 07:18 PM (IST) Updated:Tue, 05 Dec 2023 07:18 PM (IST)
दुर्घटना या षड़यंत्र? ये Books बताती हैं कौन थे? भारत-पाकिस्तान के बंटवारे (Partition) के गुनहगार
दुर्घटना या षड़यंत्र? ये Books बताती हैं कौन थे? भारत-पाकिस्तान के बंटवारे (Partition) के गुनहगार

Best Books On Partition Of India: भारत और पाकिस्तान का विभाजन आधुनिक दक्षिण एशिया के हिस्ट्री का सबसे संवेदनशील विषय है। इस विषय पर बहुत सारे अध्ययन किए गए हैं और दुनिया भर के कई इतिहासकारों द्वारा इसका आलोचनात्मक विश्लेषण किया गया है। यही कारण है कि विभाजन (Partition) के विषय पर कई किताबें लिखी गई हैं। बताने की जरूरत नहीं है कि भारत को आजादी 15 अगस्त 1947 को मिली थी और उसी के साथ पाकिस्तान का निर्माण हुआ था।

इस विषय की जब भी बात आती है, तो बहुत कुछ लिखा गया है और बहुत सारी चर्चा भी होती है, लेकिन आपमें से बहुत सारे लोग ऐसे होंगे, जो अभी भी असल कारणों को नहीं जानते हैं और न ही इस बात को अच्छी तरह से समझते हैं। बस भारत के इतिहास में रूचि रखने वाले और भारत व पाकिस्तान के बंटवारे को सही तरीके से समझने के लिए हम आपके लिए उन Best Books On Partition Of India का कलेक्शन लेकर आए हैं, जो षड़यंत्र या फिर दुर्घटना के भेद को मिटाते हैं और गुनहगारों की पोल भी खोलते हैं।

Dr. Bhimrao Ambedkar Book in Hindi की भी करें जांच.

Best Books On Partition Of India: कीमत और विषयवस्तु

भारत और पाकिस्तान (Pakistan) के बंटवारे के ऐसे कई प्रत्यक्ष विवरण हैं, जो उन लोगों द्वारा लिखे गए हैं जिन्होंने वास्तव में इसे देखा है। ये सभी Books To Read ख़ुशी, दुःख, क्रोध, घृणा और विभिन्न भावनाओं के क्षणों को चित्रित करते हैं। इन किताबों के जरिए विभाजन आज भी हमारी यादों में जिंदा है। आज उस दिन को लगभग 76 वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन इनसे हम बहुत कुछ जान सकते हैं।

1. Bharat Vibhajan Ke Gunahgar - Rammanohar Lohiya

भारत की आजादी की कथा बहुत दर्ज भरी कथा और आजादी के सुनहरे भविष्य के लालच में देश की जनता ने देश-विभाजन का जहरीला घूँट दवा की तरह पी लिया। उसके बाद भी यह प्रश्न आज तक अनुत्तरित ही बना हुआ है कि क्या भारत- विभाजन आवश्यक था? भारत विभाजन के गुनहगार किताब के लेखक डॉक्टर राममनोहर लोहिया ने विभाजन के निर्णय के समय होने वाली सभी घटनाओं को प्रत्यक्ष देखा था और इस पुस्तक में उन्होंने देश- विभाजन के कारणों और उस समय के नेताओं के आचरण पर बड़ी निर्भीकता से विश्लेषण प्रस्तुत किया है और इसे नकली बताया है। Book Price: Rs 124.

2. Bharat Vibhajan - Sardar Patel

भारत के पहले गृहमंत्री सरदार पटेल दो समुदायों के बीच आंतरिक मतभेद उत्पन्न करके 'बाँटो और राज करो' की ब्रिटिश नीति के कट्टर आलोचक थे। उन्हें भारत की एकता को बनाए रखना उनकी सबसे बड़ी चिंता थी। अंग्रेजों ने 3 जून, 1947 को अपनी योजना घोषित की और बँटवारे को स्वीकृति दी। इस किताब में सरदार पटेल के विस्तृत पत्राचार के आधार पर समझाया गया है कि Partition Of India किन परिस्थितियों में और किन-किन कारणों से हुआ। इस Best Books On Partition Of India में भारतीय नेताओं की मनःस्थिति तथा तत्कालीन समाज की मन:स्थिति का भी वर्णन किया गया है। Book Price: Rs 335.

3. Bharat Ka Vibhajan Pakistan - Dr B R Ambedkar

डॉक्टर बाबा साहेब अम्बेंडकर भारत के संविधान निर्माता और पहले कानून मंत्री थे और उन्होंने स्वतंत्रता की लड़ाई को अपनी आंखों से देखा है। 1945 में लिखी गई यह किताब वास्तव में हिंदू महासभा और मुस्लिम लीग की गतिशीलता और कांग्रेस और ब्रिटिश सरकार ने भारत और पाकिस्तान (Pakistan) विभाजन में कैसे भूमिका निभाई, यह बताती है। यह डॉक्टर ऑम्बेडकर द्वारा लिखी सबसे लोकप्रिय किताबों में से एक है। Book Price: Rs 450.

4. Bharat Gandhi Ke Baad - Ramchandra Guha

इंडिया ऑफ्टर गांधी (India After Gandhi) किताब में 1947 में भारत को ब्रिटिश शासन से आजादी मिलने के बाद हुई महत्वपूर्ण घटनाओं और घटनाओं का दस्तावेजीकरण किया गया है। आम तौर पर भारत के अधिकांश इतिहास की किताबें प्रागैतिहासिक काल से लेकर अब तक की घटनाओं को कवर करती हैं। देश को विदेशी शासन से आज़ादी मिली, लेकिन यह पाठक को उस वास्तविकता से रूबरू कराती है जो हाल के दिनों में छिपी हुई है। Book Price: Rs 324.

5. Bharat Vibhajan Aur Pakistan Ke Shad‍yantra - Balbir Dutt

अंग्रेजों के महाषड्यंत्र की उपज पाकिस्तान ने वजूद में आते ही भारत के विरुद्ध षड्यंत्र रचने आरंभ कर दिए थे और पाकिस्तान ने भारत के साथ आमने-सामने की लड़ाइयों में कामयाबी नहीं मिलने पर जनरल जिया की रणनीति के अनुसार भारत को हजार जख्मों से लहूलुहान करने की नीति अपनाई, जिसका वह आज भी अनुसरण कर रहा है। बलबीर दत्ता द्वारा लिखी गई यह Best Books On Partition Of India तथ्यान्वेषण पर आधारित है और पाकिस्तान की सोच और उसकी कारस्तानियों को समझने में उपयोगी सिद्ध होगी। Book Price: Rs 495.

अमेजन पर सभी Books On Partition Of India की करें जांच.

FAQ: भारत-पाकिस्तान बंटवारे को लेकर पूछे जाने वाले सवाल

1. किसने पहली बार India-Pakistan के बंटवारे की बात की?

बंटवारे की सबसे पहली बात मुहम्मद अली जिन्ना ने कही थी, क्योंकि वे आज़ादी को लेकर गांधी जी से पूरी तरह असहमत थे। अखिल भारतीय मुस्लिम लीग के नेता मुहम्मद अली जिन्ना ने स्वतंत्रता समझौते के हिस्से के रूप में विभाजन की मांग की।

2. डिविजन ऑफ इंडिया (Division of India) पुस्तक किसने लिखी?

डिविजन ऑफ इंडिया किताब डॉ. राजेंद्र प्रसाद (Dr. Rajendra Prasad) ने लिखी थी, जो कि भारत के पहले राष्ट्रपति होने के साथ-साथ वकील और पत्रकार भी थे। डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने डिविजन ऑफ इंडिया के अलावा महात्मा गांधी एंड बिहार और सम रिमिनिसेंस जैसी कई पुस्तकें लिखी थी।

3. साल 1946 का डाइरेक्ट एक्शन डे क्या था?

अंग्रेजों के भारत छोड़ने के बाद एक अलग मुस्लिम राष्ट्र पाकिस्तान (Pakistan) की अपनी मांग को बल देने के लिए मुस्लिम लीग ने 16 अगस्त 1946 को प्रत्यक्ष कार्रवाई दिवस (Direct Action Day) के रूप में घोषित किया था, जिसका मुख्य उद्देश्य मुस्लिम बहुमत वाला एक अलग देश हासिल करना था। यह दंगा कोलकाता में हुआ था, जिसमें 4,000 लोगों की मृत्यु हुई थी और 1,00,000 लोग बेघर हुए थे।

Disclaimer: इस लेख में जिन प्रोडक्ट को शामिल किया गया है, उनकी कीमतें अमेजन के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। ऊपर दिए गए सभी प्रोडक्ट यूजर रेटिंग के आधार पर रखे गए हैं, जिनकी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवाद के लिए जागरण उत्तरदायी नहीं है।

Posted By Deepak Kumar Pandey