“जब वैज्ञानिकों ने पकड़ा 1 ऐसा अघोरी जिसकी उम्र”.. ऐसी रोमांचक स्टोरी के लिए इन 5 Mythology Books की करें जांच

हमारे रोंगटे सीता राम रावण श्रीकृष्णा भीम अर्जुन कर्ण लक्ष्मण कुंभकर्ण. अश्वत्थामा जैसे नायकों और खलनायकों का नाम सुनकर खड़े हो जाते हैं और उनके नाम पर हम उत्साहित हो जाते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि इनके बारे में कैसे हम अपनी जिज्ञासा को शांत कर सकते हैं? इसका सीधा सा जवाब है कि आप Hindu Mythology Books की ओर जाना होगा।

By Deepak Kumar Pandey Publish:Tue, 18 Jun 2024 07:39 PM (IST) Updated:Tue, 18 Jun 2024 07:39 PM (IST)
“जब वैज्ञानिकों ने पकड़ा 1 ऐसा अघोरी जिसकी उम्र”.. ऐसी रोमांचक स्टोरी के लिए इन 5 Mythology Books की करें जांच
“जब वैज्ञानिकों ने पकड़ा 1 ऐसा अघोरी जिसकी उम्र”.. ऐसी रोमांचक स्टोरी के लिए इन 5 Mythology Books की करें जांच

बचपन में हमें बहुत सारी बातें पसंद हुआ करती थी, जिसमें एक अपनी पसंदीदा चीज़ अपनी दादी और नानी को बिठाकर कहानियाँ सुनना था। जाहिर है कि वे उस वक्त अपनी कहानियों का भंडार खोलती थीं और हमें कई पौराणिक कहानियों को सुनाती थी, जिसमें उनके द्वारा जोड़े गए और मोड़ दिए गए होते थे। मतलब वे कहानियों को तोड़-मरोड कर हमारे मनोरंजन के हिसाब से बनाती थीं, लेकिन जैसे-जैसे हम बड़े होते गए और हमारा जीवन आगे बढ़ता गया। जाहिर है कि अब हमारे पास उनके पास जाकर सभी प्रसिद्ध पौराणिक कथाओं के उनके संस्करण सुनने का समय नहीं रह गया है, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं रह गया है कि इन कहानियों से हमारा प्यार कम हो गया है।

ऐसा इसलिए है, क्योंकि अब हम सब भले ही सभी बड़े हो गए हैं, लेकिन हमारे अंदर का बच्चा अभी भी सीता, राम, रावण, श्रीकृष्णा, भीम, अर्जुन, कर्ण, लक्ष्मण, कुंभकर्ण. अश्वत्थामा जैसे नायकों और खलनायकों का नाम सुनकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं और हम उनके नाम पर उत्साहित हो जाते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि तो हम इनके बारे में पढने के लिए कहां जाएं तरीका अपनाएं। कैसे हम इनके बारे में बेहतर तरीके से जान सकते हैं और अपनी जिज्ञासा को शांत कर सकते हैं? इसका सीधा सा जवाब है कि आप Books की ओर जाना होगा।

हिंदू धर्म की पौराणिक किताबें (Hindu Mythology Books in Hindi)

आपके काम को आसान बनाने के लिए हम आपको भारत में उपलब्ध उन Books To Read के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो कि हमारे हिंदू धर्म (Hindu Religion) के रहस्यों का खुलासा करती हैं और ऐसे तथ्यों के बारे में जानकारी देती हैं, जिनके बारे में हम अब तक अंजान रहे हैं।आइए बिना देर किए जानते हैं।

1. कल्कि ट्रिलॉजी - केविन मिसाल

हम सभी जानते हैं कि कल्कि भगवान विष्णु के 10 वें अवतार होंगे और यह तीनों किताबें उन्हीं के अवतार और लीलाओं पर आधारित है। यह बुक आपके लिए वास्तव में एक शानदार बुक हाने जा रही है, क्योंकि इसे केविन मिसाल ने लिखा है। लेखक सेंट स्टीफंस कॉलेज से स्नातक हैं और इन्होंने अपराध से लेकर पौराणिक कथाओं और डरावनी तक अब तक चार उपन्यास लिखे हैं।

उन्होंने अपनी पहली किताब 14 साल की उम्र में लिखी थी, जिसका विमोचन दिल्ली के मुख्यमंत्री ने किया था। इनकी हालिया किताब धर्मयोद्धा कल्कि: द अवतार ऑफ विष्णु (Dharmayoddha Kalki: The Avatar of Vishnu) है, जिसे यूजर्स के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। Book Price: Rs 773.

इसे भी पढें: हिंदी के 10 सर्वश्रेष्ठ उपन्यास (Best Hindi Novels Books).

2. द हिडेन हिंदू - अक्षत गुप्ता

द हिडेन हिंदू (The Hidden Hindu) नाम की किताब के लेखक अक्षत गुप्ता है और यह कहानी ओम नाम के एक अघोरी पर आधारित है, जो कि ओम शास्त्री की तलाश कर रहा है, जिसे 200 साल से भी पहले पकड़ा गया था और फिर उसे एक अलग भारतीय द्वीप पर एक हाई तकनीक वाले सुविधा में ले जाया गया था।

जब एक्सपर्ट की एक टीम ने पूछताछ के लिए उसे नशीला पदार्थ दिया और सम्मोहित किया, तो उसने दावा किया कि उसने सभी चार युगों (Era In Hinduism) को देखा है और यहां तक ​​कि रामायण और महाभारत दोनों में भाग भी लिया है। ओम ने अपने अविश्वसनीय अतीत के बारे में जो रहस्योद्घाटन किया है। वह काफी शानदार है। बाकी चीज जानने के लिए आप यह Book To Read को खरीदें। Book Price: Rs 486.

3. सात चिरंजीवी - रमेश सोनी

एक स्वाभाविक सा सवाल है कि क्या कोई अजर अमर हो सकता है? तो इसका जवाब आसान नहीं होता है, लेकिन हिंदू धर्म (Hindu Religion) की पौराणिक किताबों में कुछ ऐसा वर्णन मिलता है, जहां प्रकृति ने कुछ विशेष व्यक्तियों के लिए प्रकृति ने अपने जरूर बदले हैं।

ऐसे ही विशेष महामानव हैं- सात चिरंजीवी (Saat Chiranjeevi) , जिनमें परशुराम, बलि, विभीषण, हनुमान, महर्षि वेदव्यास, कृपाचार्य और अश्वत्थामा हैं और यह जीवन-मृत्यु के चक्र से ऊपर उठकर अमर हो गए हैं। आप इस रोंगटे खड़े कर देनेवाली किताब के बारे में जानने के लिए इस ऑर्डर करें। Book Price: Rs 227.

4. हिंदी में 365 पौराणिक कहानियां- ओम बुक

भारतीय पौराणिक कथाएँ शानदार कहानियों का एक समृद्ध भंडार है और यह Book To Read भारतीय साहित्यिक परंपरा का एक आदर्श परिचय प्रस्तुत करती है। इस पुस्तक का एपिसोडिक और संक्षिप्त प्रारूप, सुंदर पिक्चर के साथ मिलकर इसे बच्चों के लिए एक आकर्षक जुड़ाव बनाता है।

इस 365 Tales from Indian Mythology किताब के साथ आप अपने बच्चे को एक ऐसे संग्रह में शामिल होने दें, जो उत्कृष्ट दुनिया की एक शानदार विंडो प्रदान करता है। Book Price: Rs 500.

5. दशावतार - ओम बुक

दशावतार एक बड़ी और हिंदू धर्म की सबसे जरूरी किताबों में से एक है और इसमें भगवान विष्णु के दस प्रमुख अवतारों के बारे में जानकारी दी गई है। बता दें कि अवतार शब्द की सबसे आम व्याख्या 'वंश' को संदर्भित करती है और 'दशा' शब्द संख्या में 'दस' को संदर्भित करती है।

दशावतार (Dashavatara) नाम की यह पुस्तक भगवान विष्णु के दस सबसे प्रसिद्ध अवतारों के बारे में बात करती है। Book Price: Rs 227.

अमेजन पर सभी किताबों के लिए Click करें यहां.

Disclaimer: इस लेख में जिन प्रोडक्ट को शामिल किया गया है, उनकी कीमतें अमेजन के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। ऊपर दिए गए सभी प्रोडक्ट यूजर रेटिंग के आधार पर रखे गए हैं, जिनकी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवाद के लिए जागरण उत्तरदायी नहीं है।

Posted By Deepak Kumar Pandey