11 Best Google TV Brands In India: इन ब्रैंड पर भरोसा करता है भारत - सोनी, OnePlus से लेकर सैंसुइ तक

Best Google TV Brands In India - गूगल टीवी वास्तव में Android TV का ही अपग्रेड वर्जन ही है जो कि स्मार्ट टीवी को एडवांस तरीके से नेविगेट करने में मदद करता है। इसका सेटटॉप बॉक्स लोगों की पसंद को ध्यान में रखकर कंटेंट ऑप्शन को सजेस्ट करता है। यह किसी भी व्यक्ति के टीवी देखने के अनुभव को पूरी तरह से बदल देता है।

By Deepak Kumar Pandey Publish:Tue, 23 May 2023 01:55 PM (IST) Updated:Thu, 26 Jan 2023 12:00 PM (IST)
11 Best Google TV Brands In India: इन ब्रैंड पर भरोसा करता है भारत - सोनी, OnePlus से लेकर सैंसुइ तक
11 Best Google TV Brands In India: इन ब्रैंड पर भरोसा करता है भारत - सोनी, OnePlus से लेकर सैंसुइ तक

Best Google TV Brands In India: अगर आप अपने घर के लिए एक नए टीवी सेट को लेने की योजना बना रहे हैं तो आपको कई पहलुओं पर विचार करना होगा, जिसके तहत आपको टीवी की स्क्रीन साइज, रेजोल्यूशन, साउंड सिस्टम, OTT प्लेटफार्म के सपोर्ट के साथ-साथ उस Television सेट के ऑपरेटिंग सिस्टम के बारे में भी विचार करना होगा। अब तक भारत में अधिकांश Smart TV एंड्राइंड प्लेटफार्म पर आते रहे हैं और अभी भी उपलब्ध हैं, लेकिन इन दिनों गूगल टीवी का ट्रेंड बढ़ा है। वास्तव में गूगल टीवी एंड्राइड टीवी का ही अपग्रेड वर्जन है।

दरअसल Android TV ही अपग्रेड वर्जन ही Google TV है, जो कि एक स्मार्ट टीवी को एडवांस तरीके से नेविगेट करने में मदद करता है। इसका सेटटॉप बॉक्स आपकी पसंद को ध्यान में रखकर ऑप्शन सजेस्ट करता है। साथ ही आपकों फिल्मों, गानों और टीवी शो के सुझाव भी देता रहता है। मोटा-मोटा यह समझिए कि गूगल टीीव वास्तव में एंड्राइड टीवी का नया इंटरफेस है, जो कि Google के मशीन लर्निंग, गूगल असिस्टेंट और गूगल नॉलेज ग्राफ पर काम करता है।

Top 10 TV Brand In India की भी करें जांच.

Best Google TV Brands In India: ब्रांड की जानकारी और रेंज

भारत में कुछ ही Television सेट निर्माता हैं, जो अपनी Smart TV को गूगल प्लेटफार्म के साथ पेश करते हैं। इस लेख में हम आपको भारत में उपलब्ध 10 बेस्ट गूगल TV Brands के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

1. हायर गूगल टीवी (Haier Google TV)

भारतीय बाजार में Haier एक लोकप्रिय ब्रांड के रूप में उभर रहा है और इसके वाशिंग मशीन, एयर कंडीशनर, मोबाइल फोन, माइक्रोवेव ओवेन, वॉटर हीटर, टेलीविजन और रेफ्रिजरेटर को बड़े पैमाने पर पसंद किया जा रहा है। हायर एक चाइनीज कंपनी है, जिसकी स्थापना 26 दिसंबर 1984 को हुआ था।


(इसे देखिए - Haier 165 cm (65 inches) 4K Smart LED Google TV Price: Rs 60,990)

 अकेले टेलीविजन सेगमेंट की बात करें तो यह कंपनी 32 इंच से लेकर 75 इंच तक की स्क्रीन साइज में पेश करती है, जिसकी शुरूआती कीमत 13,490 रुपए है, दो कि बेहद ही टिकाऊ और विश्वसनीय है।

2. सोनी ब्रेविया टीवी (Sony Bravia Google TV)

भारत में अगर सबसे अच्छे Google TV Brands की बात की जाए तो निश्चित रूप से पहला नाम Sony Bravia ब्रांड का लिया जा सकता है। यह ब्रांड अपनी उत्कृष्ट पिक्चर क्वालिटी और फ्यूचर-प्रूफ तकनीक के लिए जाना जाता है और इसके डिवाइस अच्छी ऑडियो और स्पष्ट विजुअल क्वालिटी प्रदान करते हैं। सोनी कंपनी मूलरूप से जापान की कंपनी है, जिसकी स्थापना 1946 में हुआ था।

(इसे देखिए - Sony Bravia 108 cm (43 inches) 4K Ultra HD Smart LED Google TV Price: Rs 42,990)

वास्तव में सोनी को एक प्रीमियम TV Brands के रूप में जाना जाता है और इसके पास भारत में मजबूत ग्राहक आधार है। Amazon पर Sony के गूगल टीवी की कीमत 24,990 रुपए से लेकर 4,13,990 रुपए तक है और यह 32 इंच से लेकर 85 इंच तक की टेलीविजन सेट की बिक्री करती है।

3. वनप्लस गूगल टीवी (OnePlus Google TV)

बेस्ट गूगल टीवी ब्रांड इन इंडिया (Best Google TV Brands In India) की लिस्ट में दूसरा नाम वनप्लस का लिया जा सकता है, जो कि चाइना की कंपनी है और इसके पैरेंटिंग कंपनी का नाम Oppo (BBK Electronics) है। OnePlus की स्थापना दिसंबर 2013 में हुई थी, जबकि भारत में इसने साल 2019 में पहली बार प्रवेश किया है। कम ही दिनों में वनप्लस भारत में सबसे लोकप्रिय TV Brands में से एक बनकर उभरा है।


(इसे देखिए - OnePlus 163 cm (65 inches) Q Series 4K Ultra HD QLED Smart Google TV Price: Rs 99,999)

हालाँकि तथ्य यह भी है कि अभी भी यह कंपनी ज्यादातर Android TV की बिक्री करती है। इस ब्रांड के टीवी सेट 4-5 एडिशन में आते हैं और इन्हें इनकी सामर्थ्य और आकर्षक विशेषताओं के कारण काफी प्रशंसा मिली है। भारत में वनप्लस के टीवी 32 इंच से लेकर 65 इंच तक की स्क्रीन साइज में आते हैं, जिसकी कीमत 14,999 रुपए से लेकर लगभग 1 लाख रुपए तक है।

4. टीसीएल गूगल टीवी (TCL Google TV)

(इसे देखिए - TCL 138.7 cm (55 inches) 4K Ultra HD Smart LED Google TV Price: Rs 35,990)

भारत में TCL TV भी Smart TV सेगमेंट में एक जाना-पहचाना है और यह मूलरूप से चीन की कंपनी है, जिसकी स्थापना साल 1981 में ऑडियो कैसेट निर्माता के रूप में हुआ था। यह कंपनी भारत में 32 इंच की स्क्रीन साइज से लेकर 65 इंच तक की स्क्रीन में Google TV को पेश करती है, जिसकी कीमत 14,990 रूपए से लेकर 49,990 रुपए तक है। इसके LED TV अपने एआई-संचालित सुविधा के लिए जाने जाते हैं और इन्हें iFFALCON TV और TCL TV के साथ दो रेंज में बेचा जाता है।

QLED TV vs OLED TV के अंतर को समझें.

5. तोशिबा गूगल टीवी (Toshiba Google TV)

(इसे देखिए - Toshiba 108 cm (43 inches) Bezelless Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV Price: Rs 27,999)

बेस्ट गूगल टीवी ब्रांड इन इंडिया (Best Google TV Brands In India) की लिस्ट में जापानी ब्रांड तोशिबा का भी नाम शामिल है, जो कि अपने प्रीमियम गुणवत्ता वाले इलेक्ट्रॉनिक सामानों के लिए प्रसिद्ध है। यह ब्रांड भारत में एंट्री-लेवल के HD TV से लेकर 4K और Smart TV तक की एक लंबी रेंज को पेश करती है। यह TV Brands गूगल टीवी रेंज में 43 इंच से लेकर 65 इंच तक की टीवी को पेश करती है, जिसकी कीमत अमेजन पर 27,999 रुपए से लेकर 69,999 रुपए तक है। ये अपनी विश्वसनीयता और अत्याधुनिक तकनीकों के लिए जाने जाते हैं।

6. वीयू गूगल टीवी (VU Google TV)

(इसे देखिए - Vu 139 cm (55 inches) 4K Ultra HD Smart LED Google TV Price: Rs 32,990)

कम ही दिनों में बड़ा नाम बनाने वाली Vu TV एक भारतीय Google TV Brands है, जिसकी स्थापना साल 2006 में देविता सराफ द्वारा किया गया था। इसका मुख्यालय मुंबई में है और यह देश में 43 इंच से लेकर 65 इंच तक की स्क्रीन साइज में अपने गूगल टीवी की पेशकश करती है, जिसकी कीमत 27,990 रुपए लेकर 52,990 रुपए तक है। वर्तमान में Vu भारतीय टीवी सेगमेंट में बाजार का एक उचित हिस्सेदारी रखती है और यह देश के सबसे ज्यादा बिकने वाले टीवी ब्रांडों में से एक बन गया है।

7. हिसेन्से गूगल टीवी (Hisense Google TV)


(इसे देखिए - Hisense 126 cm (50 inches) 4K Ultra HD Smart LED Google TV Price: Rs 32,990)

भारत के TV Brands की लिस्ट में Hisense TV का भी एक बड़ा नाम है और कंपनी देश में 43 इंच से लेकर 65 इंच की स्क्रीन में अपने गूगल टीवी को पेश करती है, जिसकी कीमत Amazon पर 32,990 रुपए से लेकर 54,999 रुपए तक जाती है। यह ब्रांड एक चायनीज ब्रांड हैं, जिसका हेडक्वार्टर किंगदाओ में स्थित हैं। इसकी शुरूआत साल 1969 में छोटे रेडियो निर्माता कंपनी के रूप में हुआ था और पहली बार 1971 में पहले Television सेट को पेश किया था।

4K Smart TV vs 8K Smart TV के अंतर को समझें.

8. कोडक गूगल टीवी (Kodak Google TV)


(इसे देखिए - Kodak 164 cm (65 inches) 4K Ultra HD Smart QLED Google TV Price: Rs 56,999)

अमेरिकी कंपनी कोडक भी Best Google TV Brands In India की लिस्ट का एक प्रमुख दावेदार है और इसकी स्थापना साल 1892 में किया गया था। यह कंपनी अपने विश्वसनीय और दमदार पिक्चर क्वालिटी वाले Smart TV के लिए जानी है और भारत में इसे इसकी किफायती कीमत के लिए बहुत पसंद किया जाता है। अमेजन पर 55 इंच और 65 इंच में Kodak Google TV उपलब्ध है, जिसकी कीमत 37,999 रुपए से लेकर 56,999 रुपए तक है।

9. सैंसुइ गूगल टीवी (SANSUI Google TV)


(इसे देखिए - SANSUI 80 cm (32 inches) HD Ready Smart A+ LED Google TV Price: Rs 11,990)

लोकप्रिय ई-कॉमर्स साइट Amazon पर सैंसुइ गूगल टीवी 32 इंच से लेकर 65 इंच तक की स्क्रीन साइज में लिस्ट की गई है, जिसकी कीमत 11,990 रुपए से लेकर 56,990 रुपए तक है। सैंसुइ एक जापानी इलेक्ट्रॉनिक कंपनी है, जो कि LED TV के साथ-साथ रेफ्रिजरेटर, एलईडी, वाशिंग मशीन और अन्य बिजली से जुड़े सामान बनाती है। इसके फाउंडर Kosaku Kikuchi है और इसकी शुरूआत 3 जून 1947 में टोक्यो में हुई थी।

10. कूका गूगल टीवी (Coocaa Google TV)


(इसे देखिए - Coocaa 80 cm (32 inches) Smart IPS Google LED TV Price: Rs 11,499)

देखा जाए तो भारत के TV Brands की दुनिया में चाइनीज कंपनियों का बोलबाला है, जिससे कूका टीवी अलग नहीं है। इस कंपनी की स्थापना साल 2006 में चीन में की गई थी और वर्तमान में यह 32 इंच से लेकर 65 इंच तक की स्क्रीन साइज में Google TV की एक लंबी रेंज की पेशकश करती है, जिसकी कीमत 10,999 रुपए से लेकर 49,999 रुपए तक है। इस Google TV Brands को भारत में इसकी किफायती कीमत के लिए बहुत पसंद किया जाता है।

Smart TV vs Android TV के अंतर को समझें.

11. पावर गॉर्ड गूगल टीवी (Power Guard Google TV)


(इसे देखिए - Power Guard 80 cm (32 inches) HD Ready Smart LED Google TV Price: Rs 10,999)

Best Google TV Brands In India की लिस्ट में एक नाम पावर गॉर्ड का भी लिया जा सकता है। यह कंपनी भारत के 19 हजार से भी ज्यादा पिनकोड तक अपनी पहुंच रखती है और इसके 25 से भी ज्यादा ब्रांच हैं। यह कंपनी देश में 24 इंच की स्क्रीन साइज से लेकर 85 इंच तक की स्क्रीन साइज में अपने LED TV की पेशकश करती है, जिसकी शुरूआती कीमत 7,299 रुपए है।

अमेजन पर सभी Google TV Brands की जांच करें.

FAQ: गूगल टीवी के बारे में पूछे जानें वाले प्रश्न

1. गूगल टीवी की कीमत कितनी है?

गूगल टीवी की कीमत 32 इंच की स्क्रीन साइज वाली Power Guard TV के लिए 10,999 रुपए से शुरू है।

2. गूगल टीवी क्या है?

Google TV दरअसल Android TV का ही अपग्रेड वर्जन ही है, जो कि स्मार्ट टीवी को एडवांस तरीके से नेविगेट करने में मदद करता है। इसका सेटटॉप बॉक्स लोगों की पसंद को ध्यान में रखकर कंटेंट ऑप्शन को सजेस्ट करता है।

3. गूगल टीवी और एंड्रॉयड टीवी में क्या अंतर है?

एंड्रॉयड टीवी गूगल के एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है, जिसमें यूजर्स को गूगल प्ले स्टोर से अलग-अलग ऐप्स डाउनलोड करने की सुविधा मिलती है और लोग गूगल के अन्य सेवाओं का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं गूगल टीवी गूगल की एक सर्विस है, जिसका इस्तेमाल यूजर्स अपने टीवी को ज्यादा स्मार्ट बनाने के लिए कर सकते हैं।

Disclaimer: इस लेख में जिन प्रोडक्ट को शामिल किया गया है, उनकी कीमतें अमेजन के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। ऊपर दिए गए सभी प्रोडक्ट यूजर रेटिंग के आधार पर रखे गए हैं, जिनकी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवाद के लिए जागरण उत्तरदायी नहीं है।

Posted By Deepak Kumar Pandey