Oneplus TV या Sony TV को खरीदने की है तैयारी? जानें कीमत किसकी है सस्ती और कौन फीचर्स में है भारी?

Oneplus TV vs Sony TV - भारत में बहुत सारी कंपनियां विभिन्न सेगमेंट में अपने टेलीविजन की पेशकश करती हैं जिनमें सोनी ब्रेविया और वनप्लस टीवी का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। यहां दोनों कंपनियों के कुछ टॉप रेटेड टीवी की जानकारी दी गई है।

By Deepak PandeyPublish:Fri, 24 Feb 2023 12:57 PM (IST) Updated:Fri, 24 Feb 2023 12:57 PM (IST)
Oneplus TV या Sony TV को खरीदने की है तैयारी? जानें कीमत किसकी है सस्ती और कौन फीचर्स में है भारी?
Oneplus TV या Sony TV को खरीदने की है तैयारी? जानें कीमत किसकी है सस्ती और कौन फीचर्स में है भारी?

Oneplus TV vs Sony TV: भारत में टेलीविजन का बाजार बहुत बड़ा हो रहा है और बहुत सारी नई कंपनियों ने प्रवेश किया है, जबकि कई पुरानी दिग्गज कंपनियां पहले से यहां पर मौजूद हैं, जो भारत में विभिन्न तरह के लोगों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए विभिन्न रेंज में एक से बढ़कर एक टेलीविजन की पेशकश करती हैं। इस तरह टेलीविजन सेगमेंट में पहले के मुकाबले प्रतिस्पर्धा ज्यादा तेज हो गई है।

हालाँकि प्रतिस्पर्धी मार्केट होने के बाद भी Oneplus TV और Sony TV टिके हुए हैं और विभिन्न रेंज में Television की पेशकश करते हैं। एक ओर सोनी ब्रेविया टीवी अपने गूगल आधारित प्रीमियम फीचर्स के लिए जानी जाती है, तो वहीं वनप्लस टीवी नए जमाने की नई सुविधाओं और एंड्राइड कनेक्टिविटी के साथ बजट बायर्स की जरूरत को भी पूरा करती हैं। इस लेख में हम आपको Oneplus TV vs Sony TV के तहत कुछ अच्छे ऑप्शन के बारे में बताने जा रहे हैं।

इस बारे में भी जानेंः Smart TV vs Android TV.

Best Oneplus TV In India: कीमत फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

भारत में Oneplus कंपनी 32 इंच से लेकर 65 इंच तक की स्क्रीन साइज में TV की एक बड़ी रेंज की पेशकश करती है, लेकिन आपके लिए केवल वे 3 विकल्प सुझाए गए हैं, जिन्हें खरीददार बहुत पसंद करते हैं।

OnePlus 80 cm (32 inches) y LED Smart Android TV

यहां देखें

Y सीरीज वाली यह OnePlus Smart TV लोगों के बीच बहुत ही लोकप्रिय है, जिसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अकेले अमेजन पर इसे 32 हजार से भी ज्यादा लोगों ने रेटिंग दी है। इस Android TV को यूजर्स ने 5 में से 4.2 स्टार दमदार रेटिंग दी है और यह एंड्रॉइड टीवी 9.0, वनप्लस कनेक्ट, गूगल असिस्टेंट, प्ले स्टोर, क्रोमकास्ट, OTT ऐप्स सपोर्ट के साथ आती है। OnePlus LED TV Price: Rs 12,499.

प्रमुख खासियत

20 वॉट का साउंड कई OTT प्लेटफार्म सपोर्ट 1366x768 की रिजॉल्यूशन

OnePlus 108 cm (43 inches) Smart Android LED TV

यहां देखें

43 इंच की स्क्रीन साइज वाली इस OnePlus Android TV को भी लोग बहुत पसंद करते हैं और यूजर्स ने अमेजन पर इसे 5 में से 4.2 स्टार की दमदार रेटिंग दिया है। इस Television में आप डिश या डीटीएच चैनल के साथ-साथ नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और हॉटस्टार का आनंद ले सकते हैं। इसे आप अपने वाइस के माध्यम से भी कंट्रोल कर सकते हैं। OnePlus Smart TV Price: Rs 27,999.

प्रमुख खासियत

24 वॉट का साउंड कई OTT प्लेटफार्म सपोर्ट 3840x2160 की रिजॉल्यूशन

OnePlus 138.7 cm (55 inches) LED Smart Android TV

यहां देखें

U सीरीज वाली यह OnePlus LED TV आपके घर की शोभा बढ़ाने वाली है और आपके लिए बहुत ही किफायती कीमत पर आती है। इस Smart TV को यूजर्स ने 5 में से 4.1 स्टार की रेटिंग दी है और यह एंड्राइड 10, गूगल असिस्टेंट, वनप्लस कनेक्ट 2.0, डेटा सेवर, गेम मोड, किड्स मोड और ऑक्सीजन प्ले जैसे फीचर्स के साथ आता है। OnePlus TV Price: Rs 42,999.

प्रमुख खासियत

30 वॉट का साउंड कई OTT प्लेटफार्म सपोर्ट 3840x2160 की रिजॉल्यूशन

सभी विकल्पों की जांच करेंः Oneplus TV In India

Best Sony TV In India: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

भारत में Sony TV 32 इंच से लेकर 75 इंच तक की स्क्रीन में टेलीविजन की एक लंबी सीरीज की पेशकश करती है, लेकिन यहां तीन सबसे अच्छे विकल्पों के बारे में जानकारी दी गई है।

Sony Bravia 80 cm (32 inches) Smart LED Google TV

यहां देखें

32 इंच की स्क्रीन साइज वाली इस Sony Smart TV की कीमत करीब 25 हजार रूपए से शुरू है, जो कि 43 वाली OnePlus TV से मात्र 3 हजार कम है। हालांकि इस बढ़ी हुई कीमत को सोनी टीवी अपने दमदार फीतर्स के साथ सही ठहराती है और इसे गूगल टीवी, वॉयस सर्च, गूगल प्ले, क्रोमकास्ट, एप्पल एयरप्ले, एप्पल होमकिट और एलेक्सा कनेक्टिविटी मिलती है। इस Google TV में नेटफ्लिक्स और अमेज़न प्राइम वीडियो आदि का भी आनंद लिया जा सकता है। Sony LED TV Price: Rs 24,999.

प्रमुख खासियत

20 वॉट का साउंड कई OTT प्लेटफार्म सपोर्ट 1366x768 की रिजॉल्यूशन

Sony Bravia 108 cm (43 inches) Smart LED Google TV

यहां देखें

सच पूछिए तो 43 इंच की स्क्रीन साइज वाली इस Sony LED TV की कीमत 55 इंच वाली OnePlus TV से ज्यादा है और कहने की जरूरत नहीं है कि यह एलेक्सा कैपिसिटी के साथ आती है। यूजर्स ने इस Smart TV को 5 में से 4.7 स्टार की दमदार रेटिंग दी है और यह आपके टीवी को देखने के अनुभव को पूरी तरह से बदल देती है। Sony Smart TV Price: Rs 46,540.

प्रमुख खासियत

20 वॉट का साउंड कई OTT प्लेटफार्म सपोर्ट 3840x2160 की रिजॉल्यूशन

Sony Bravia 139 cm (55 inch) Smart LED Google TV

यहां देखें

भारत में जब बड़ी स्क्रीन साइज वाली टीवी की बात की जाती है तो फिर 55 इंच की स्क्रीन साइज वाली इस Sony Google TV का सबसे पहले लिया जाता है और देखा इसकी कीमत 55 इंच वाली OnePlus TV से बहुत ज्यादा है, जिसे कंपनी अपने गूगल आधारित फीचर्स के साथ सही ठहराती है। इसे वॉचलिस्ट, गूगल असिस्टेंट और गूगल प्ले जैसी कई सुविधाएं मिलती है। Sony TV Price: Rs 59,990.

प्रमुख खासियत

20 वॉट का साउंड कई OTT प्लेटफार्म सपोर्ट 3840x2160 की रिजॉल्यूशन

सभी विकल्पों की जांच करेंः Sony TV In India.

FAQ: Oneplus TV और Sony TV के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. वनप्लस भारत में कितने इंच की टीवी पेश करती है?

देश में Oneplus कंपनी 32 इंच से लेकर 65 इंच तक की स्क्रीन साइज में TV की एक बड़ी रेंज की पेशकश करती है।

2. सोनी देश में कितने इंच की टीवी पेश करती है?

भारत में Sony TV 32 इंच से लेकर 75 इंच तक की स्क्रीन में टेलीविजन की एक लंबी सीरीज की पेशकश करती है।

3. भारत में Oneplus TV और Sony TV की कीमत कितनी है?

देश में OnePlus LED TV के लिए कीमत 12,499 रूपए से शुरू है, जबकि Sony LED TV के लिए कीमत 24,999 रूपए से शुरू है।

Disclaimer: यहां कीमतें अमेज़ॅन के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं।

Posted By Deepak Pandey