आगरा-दिल्ली के बीच 200 किमी प्रतिघंटा की स्पीड से दौड़ेंगी ट्रेनें

आगरा-दिल्ली के बीच 200 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेनें दौड़ेंगी। सेमी हाई स्पीड ट्रैक को हाईस्पीड ट्रैक में बदलने के लिए ट्रैक अपग्रेड किया जा रहा है।

By Nawal MishraEdited By: Publish:Sun, 26 Aug 2018 08:51 PM (IST) Updated:Sun, 26 Aug 2018 11:55 PM (IST)
आगरा-दिल्ली के बीच 200 किमी प्रतिघंटा की स्पीड से दौड़ेंगी ट्रेनें
आगरा-दिल्ली के बीच 200 किमी प्रतिघंटा की स्पीड से दौड़ेंगी ट्रेनें

आगरा (जेएनएन)। आगरा-दिल्ली के बीच जल्द ही 200 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेनें दौड़ेंगी। देश के पहले सेमी हाई स्पीड ट्रैक को हाईस्पीड ट्रैक में बदलने के लिए ट्रैक अपग्रेड किया जा रहा है। कई चरणों में यह काम होना है। अभी ट्रैक पर160 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गतिमान एक्सप्रेस चलती है। आगरा-दिल्ली ट्रैक व्यस्ततम रूटों में से एक है। इस रूट पर पर्यटकों की सुविधा को अप्रैल, 2016 में दिल्ली-आगरा के बीच सप्ताह में छह दिन देश की पहली सेमी हाईस्पीड गतिमान एक्सप्रेस की शुरुआत की गई थी। अब दिल्ली से भोपाल के बीच सेमी हाईस्पीड ट्रेन चलाने की तैयारी है। इसके चलते दिल्ली-आगरा और आगरा-झांसी के बीच ट्रैक को इस योग्य बनाया जा रहा है कि उस पर 200 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेन दौड़ सकें। 

उत्तर-मध्य रेलवे के आगरा मंडल द्वारा आगरा-पलवल के बीच ट्रैक को अपग्रेड किया जा रहा है। यह काम कई चरणों में किया जा रहा है। ट्रैक, ओएचई, सिग्नल आदि अपगे्रड किए जा रहे हैं। उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल के डीसीएम/पीआरओ डॉ. संचित त्यागी ने बताया कि ट्रैक को अपग्रेड करने का काम किया जा रहा है। उसे इस तरह बनाया जा रहा है कि उस पर 200 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से ट्रेनें गुजर सकें।

60 फीसद बन चुकी दीवार

दिल्ली-आगरा के बीच गतिमान एक्सप्रेस अप्रैल, 2016 में शुरू हुई थी। यह ट्रेन करीब 160 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलती है। आगरा-पलवल के बीच रेल ट्रैक को सुरक्षित बनाने के लिए उसके किनारे-किनारे दीवार बनाई जा रही है। इसका काम करीब 60 फीसद तक हो चुका है। बचा हुआ काम होने में सात से आठ माह का समय लगेगा।

chat bot
आपका साथी