Weather Update: आगरा में तेज बारिश का अलर्ट, राहत भरे रहेंगे दो दिन, शुक्रवार से चढ़ेगा तापमान

Agra Weather Forecast सुबह बादल वर्षा में नहाई दोपहर। बुधवार और गुरुवार को बारिश के आसार हैं। वहीं शुक्रवार से तेज धूप परेशान करेगी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पाकिस्तान में जो पश्चिमी विक्षोभ पैदा हुआ है उसका असर दिख रहा है।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Wed, 03 May 2023 08:14 AM (IST) Updated:Wed, 03 May 2023 08:14 AM (IST)
Weather Update: आगरा में तेज बारिश का अलर्ट, राहत भरे रहेंगे दो दिन, शुक्रवार से चढ़ेगा तापमान
Weather Update: आगरा में तेज बारिश का अलर्ट, राहत भरे रहेंगे दो दिन, शुक्रवार से चढ़ेगा तापमान।

आगरा, जागरण संवाददाता। मंगलवार को मौसम ने रूप बदले। सुबह बादल, कुछ देर में धूप और दोपहर बाद बरसात। शहर से लेकर देहात तक बारिश हुई। तीसरे दिन भी मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिला। बुधवार सुबह से ही बादल छाए हुए हैं, बरसात के पूरे आसार हैं।

ये भी पढ़ें...

UPSC Result: रंग लाई चार साल की मेहनत, किसान का बेटा गगन बना असिस्टेंट कमांडेंट, हाईस्कूल में मिला था बी-ग्रेड

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को तेज बरसात हो सकती है। शुक्रवार से दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। तापमान में आए बदलाव के मुख्य वजह पाकिस्तान में विकसित हुआ पश्चिमी विक्षोभ और हरियाणा में चक्रवाती हवा है।

बुधवार को बारिश, गुरुवार को बादल छाए रहने के आसार

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में चक्रवाती हवा और पाकिस्तान के आसमान पर पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इससे मौसम में तेजी से बदलाव आ रहा है। आसपास के जिलों में बारिश होने से ठंडी हवा चल रही है। इससे पहले मंगलवार को सुबह से ही बादल छाए रहे। दोपहर एक बजे से बूंदाबांदी शुरू हो गई। ईदगाह, नामनेर सहित शहर के कई क्षेत्रों में तेज वर्षा हुई। कुछ जगहों पर रुक-रुक कर बूंदाबांदी हुई। आधा घंटे में आधा मिलीमीटर वर्षा हुई।

ठंडी हवा के चलते गर्मी और उमस से राहत मिली। वहीं अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं आया। मौसम विज्ञानी डा. दानिश ने बताया कि बुधवार को वर्षा के आसार हैं। गुरुवार को बादल छाए रहेंगे। शुक्रवार से तापमान में बढ़ोतरी होगी। 

chat bot
आपका साथी