Agra Weather Update: सोमवार को भी सूरज का वार, आगरा को लेकर मौसम विभाग ने जताया ये अनुमान

Today Agra Weather News Update जून के शुरुआती छह दिन में सूरज ने जो तेवर दिखाए हैं उसमें तापमान सामान्य से औसत चार डिग्री अधिक बना हुआ है। सोमवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक पहुंचेगा। आज भी हीट वेव रहेगी।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Mon, 06 Jun 2022 11:17 AM (IST) Updated:Mon, 06 Jun 2022 11:17 AM (IST)
Agra Weather Update: सोमवार को भी सूरज का वार, आगरा को लेकर मौसम विभाग ने जताया ये अनुमान
Weather in Agra Today: आगरा में सोमवार को भी हीट वेव बनी रहेगी।

आगरा, जागरण संवाददाता। सोमवार को भी सूरज का वार जारी है। सुबह से तेज धूप निकली है और गर्म हवा परेशान कर रही हैं। दोपहर में लू के थपेड़ों झेलने होंगे। आसमा से जैसे शोले बरस रहे हों। दोपहर में लोगों ने जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलना पसंद कर रहे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। आज और कल, दोनों दिन के लिए हीट वेव का अलर्ट है।

सोमवार को सुबह से ही सूरज ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं। सुबह आठ बजे से ही धूप चुभने लगी है। जैसे-जैसे दिन चढ़ा, तापमान में भी वृद्धि होती चली गई। सुबह 10 बजे से ही गर्म हवा चलने लगी है। दोपहर में लू चलने के आसार हैं। तेज धूप की वजह से हाथों व चेहरे पर जलन होने लगी है। सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.5 डिग्री दर्ज हुआ है। वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक था। अधिकतम आर्द्रता 27 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 21 प्रतिशत रही।

चार दिन और परेशान करेगी गर्म हवा

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी गर्म हवा दो दिन और परेशान करेगी। नौ जून तक दिनभर गर्म हवा चलेगी। अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा।

आने वाले दिनों में ये रहेगा हाल

07 जून 29.0 45.0

08 जून 29.0 45.0

09 जून 29.0 45.0

10 जून 29.0 45.0

लू लगने पर ये करें

- लू लगे व्यक्ति को छाया, पंखे, कूलर के सामने लिटाएं।

- शरीर का तापमान कम करने के लिए शरीर, गर्दन, सिर और पेट पर ठंडे पानी से गीला किया कपड़ा रखें।

- व्यक्ति को ओ.आर.एस. का घोल , छाछ या शर्बत पिलाएं।

- यदि आराम न मिले तो उसे तुरंत नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाएं।  

chat bot
आपका साथी