Agra News: कुएं में लटका मिला युवती का शव, युवक के साथ गई थी लड़की, पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी मौत की गुत्थी

Agra News खेरागढ़ में कुएं में लटकी मिली युवती की लाश से सनसनी फैल गई। घर से महज सौ मीटर दूर युवती का शव एक कुएं में लटका मिला। पुलिस हत्या या आत्महत्या के एंगल की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Sat, 07 Jan 2023 09:35 AM (IST) Updated:Sat, 07 Jan 2023 09:35 AM (IST)
Agra News: कुएं में लटका मिला युवती का शव, युवक के साथ गई थी लड़की, पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी मौत की गुत्थी
Agra News: कुएं में युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

आगरा, जागरण टीम। आगरा जिले में घर से गायब एक युवती का शव नौ घंटे बाद कुएं में फंदे पर लटका मिला। गले में दुपट्टे का फंदा बना हुआ था। उसे गांव का ही युवक घर से बुलाकर ले गया था। स्वजन ने युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

घर से बुलाकर ले गया था युवक

खेरागढ़ के एक गांव की 18 वर्षीय युवती के पिता किसान हैं। पिता के मुताबिक गुरुवार शाम को वह खेत पर थे। घर पर अन्य सदस्य थे, तभी गांव का ही युवक पहुंचा और बेटी को बुलाकर ले गया। आठ बजे तक बेटी घर नहीं आई तो उन्हें चिंता हुई। बेटी की तलाश में पूरे गांव में खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला। इसके बाद स्वजन ने पुलिस की मदद ली। पुलिस ने भी प्रयास किए। सफलता नहीं मिलने पर पुलिस लौट गई। रात 1:30 बजे स्वजन को उसका शव घर से बमुश्किल 100 मीटर दूर स्थित कुएं में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस पहुंच गई।

पुलिस ने दर्ज किया केस

पुलिस उपायुक्त पश्चिमी जोन सत्यजीत गुप्ता का कहना है कि स्वजन की तहरीर के आधार पर अभियोग दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। युवती की मौत के कारणों की जांच की जा रही है।

ये भी पढें...

Meerut: 50 हजार का इनामी पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी बेटे संग दिल्ली सेे गिरफ्तार, लंबे समय से थी पुलिस को तलाश

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सुलझेगी गुत्थी

युवती की मृत्यु की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। उसकी हत्या की गई, ये उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि युवती खुदकुशी के लिए क्यों मजबूर हुई। आत्मघाती कदम उठाने के लिए उसे किसने उकसाया। 

ये भी पढें...

Mainpuri News: गला रेतकर किया था कत्ल, बिस्तर में छिपाया शव, पांच साल बाद पकड़ा पत्नी की हत्या का आरोपित पति

chat bot
आपका साथी