यात्रीगण ध्यान दें... अब सप्ताह में सातों दिन चलेगी मुंबई राजधानी स्पेशल ट्रेन

रेलवे ने ट्रेन संख्या 01221-01222 छत्रपति शिवाजी टर्मिनस-हजरत निजामुद्दीन-छत्रपति शिवाजी टर्मिनस राजधानी ट्रेन को सप्ताह में चार दिन के स्थान पर सात दिन चलाने का निर्णय लिया। ट्रेन के सप्ताह में सातों दिन चलने से मुंबई जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 12:34 PM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 12:34 PM (IST)
यात्रीगण ध्यान दें... अब सप्ताह में सातों दिन चलेगी मुंबई राजधानी स्पेशल ट्रेन
अब मुंबई के लिए राजधानी स्‍पेशल ट्रेन सातों दिन चलेगी।

आगरा, जागरण संवाददाता। रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए लगातार स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ा रहा है। इसके साथ कई ट्रेनों के फेरे भी बढ़ाए जा रहे हैं। इसके तहत रेलवे ने ट्रेन संख्या 01221-01222 छत्रपति शिवाजी टर्मिनस-हजरत निजामुद्दीन-छत्रपति शिवाजी टर्मिनस राजधानी ट्रेन को सप्ताह में चार दिन के स्थान पर सात दिन चलाने का निर्णय लिया। ट्रेन के सप्ताह में सातों दिन चलने से मुंबई जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। आगरा रेल मंडल के पीआरओ एसके श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेन छत्रपति शिवाजी टर्मिनस से चलकर प्रतिदिन सुबह 7.33 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद रवाना होगी। इसी तरह ट्रेन हजरत निजामुद्दीन से प्रतिदिन शाम 6.48 बजे कैंट स्टेशन पहुंचेगी। यहां पर इसका दो मिनट का ठहराव होगा। ट्र्रेन के फेरे बढ़ने से यात्रियों को सुविधा होगी।

ई-टिकट की काला बाजारी करने वाला पकड़ा

आरपीएफ ने ई-टिकट की कालाबाजारी करने वाले युवक काे पकड़ा है। युवक बिना लाइसेंस के टिकट बुक कर इनकी कालाबाजारी कर रहा था। इंस्पेक्टर आनंद कुमार ने बताया कि इरादत नगर में मनीष जनसेवा केंद्र पर टिकटों की कालाबाजारी की सूचना मिली थी।इस पर टीम ने सेवा केंद्र पर छापा मारा। इसे मनीष कुमार निवासी शेरपुर इरादनगर संचालित कर रहा था। उसके पास से पूर्व व भविष्य की 133 ई-टिकट बरामद हुई हैं। इन टिकटोंं की कीमत 1.22 लाख रुपये से अधिक है। उसके पास से 5120 रुपये नकद, एक लैपटाप, एक प्रिंटर व एक मोबाइल भी आरपीएफ ने जब्त किया है।

chat bot
आपका साथी