आगरा से दिल्ली के लिए चली वंदे भारत ट्रेन, कैंट स्टेशन से ट्रायल, 160 KM प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी

वंदे भारत ट्रेन आगरा-दिल्ली रूट पर 100 से 160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी। फिलहाल यहां सेमी हाईस्पीड ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस इस स्पीड से चल रही है। आगरा कैंट से दिल्ली का सफर महज सौ मिनट का है।

By Jagran NewsEdited By:
Updated: Tue, 28 Mar 2023 03:44 PM (IST)
आगरा से दिल्ली के लिए चली वंदे भारत ट्रेन, कैंट स्टेशन से ट्रायल, 160 KM प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी
आगरा के कैंट स्टेशन से वंदे भारत ट्रेन का हुआ ट्रायल।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच से वंदे भारत ट्रेन दिल्ली के लिए रवाना हुई। शुरुआत में ट्रेन की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटा रही। उत्तर मध्य रेलवे आगरा रेल मंडल द्वारा मंगलवार दोपहर को कैंट रेलवे स्टेशन से वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल किया गया। यह ट्रेन निजामुद्दीन तक जाएगी और फिर वहां से वापस आएगी। ट्रेन लोको पायलट डीके त्यागी हैं। यह पहला मौका है जब इस ट्रेन का ट्रायल आगरा में किया जा रहा है।