Aligarh : भतीजों ने घर में घुसकर चाची को पीटा, इसके बाद छत से फेंक दिया

पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है। देहलीगेट क्षेत्र के एक इलाके में रहने वाली वृद्धा की बेटी ने सासनी गेट थाने में मुकदमा कराया है। इसमें कहा है कि वह पति के साथ सराय सुल्तानी स्थित मायके में गई थी।

By Sumit Kumar SharmaEdited By:
Updated: Sat, 28 Jan 2023 10:08 PM (IST)
Aligarh : भतीजों ने घर में घुसकर चाची को पीटा, इसके बाद छत से फेंक दिया
Aligarh : भतीजों ने घर में घुसकर चाची को पीटा, इसके बाद छत से फेंक दिया

जासं, अलीगढ़ : सासनीगेट थाना क्षेत्र के सराय सुल्तानी इलाके में शुक्रवार को एक ही परिवार के दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें एक पक्ष की वृद्ध महिला के साथ उसके देवर के बेटों ने घर में घुसकर मारपीट की और छत से फेंक दिया। इससे महिला का पैर टूट गया। उन्हें जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि विरोध में आई वृद्धा की बेटी के साथ छेड़खानी की गई। बड़ी बेटी व दामाद को भी पीटा।

पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है। देहलीगेट क्षेत्र के एक इलाके में रहने वाली वृद्धा की बेटी ने सासनी गेट थाने में मुकदमा कराया है। इसमें कहा है कि वह पति के साथ सराय सुल्तानी स्थित मायके में गई थी। वहां चचेरे चार भाइयों ने हमला कर दिया। मां के साथ मारपीट कर उसे छत से फेंक दिया। बीचबचाव में आई छोटी बहन के साथ छेड़छाड़ की। उनके पति के साथ मारपीट कर जेब में रखे एक हजार रुपये निकाल लिए। इंस्पेक्टर शिशुपाल शर्मा ने बताया कि चार लोगों के विरुद्ध छेड़छाड़, लूट, मारपीट में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

महिला को पति ने पीटा

अलीगढ़ : सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कचहरी के गेट के पास एक महिला के साथ उसी के पति व सास-ससुर ने मारपीट कर दी। गभाना क्षेत्र के कन्होई निवासी नीरज ने तहरीर में कहा है कि ससुरालियों से उसका विवाद चल रहा है। इसमें सिविल कोर्ट के मध्यस्थता केंद्र में नियत तिथि पर गई थी। वहां पति ने साथ रखने से मना कर दिया था। इसके बाद सिविल कोर्ट में गेट नंबर एक के बाहर बुलंदशहर के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के नया गांव निवासी पति राहुल राना, ससुर ओमपाल व सास विमलेश ने गालीगलौज की। विरोध करने पर सड़क पर ही मारपीट की। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस प्रवेश कुमार राणा ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।