Aligarh News: एएमयू कैंपस में नमाज पढ़ने आए डॉक्टर को नोच-नोच कुत्तों ने मार डाला

एएमयू में आज सुबह नमाज पढ़ने के ल‍िए जा रहे डॉक्‍टर असद पर आवारा कुत्‍तों ने हमला कर द‍िया। डॉक्‍टर असद ने कुत्‍तों के हमले से बचने की बहुत कोश‍िश की लेक‍िन कुत्‍तों की संख्‍या अध‍िक होने के चलते उन्‍हें नोच नोकर मार द‍िया।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Sun, 16 Apr 2023 03:16 PM (IST) Updated:Sun, 16 Apr 2023 03:16 PM (IST)
Aligarh News: एएमयू कैंपस में नमाज पढ़ने आए डॉक्टर को नोच-नोच कुत्तों ने मार डाला
Aligarh News: एएमयू कैंपस में कुत्‍तों ने डाॅ असद को नोच-नोचकर मार डाला

अलीगढ़, जेएनएन। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में आज नमाज पढ़ने आए मेडिकल रोड निवासी डॉक्टर असद पर सर सैय्यद हाउस के पास सात आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। कुत्तों ने तब तक उन्हें नहीं छोड़ा ज़ब तक उनकी जान न निकल गई। असद की पत्नी सऊदी अरब में रहती हैं। उनको सूचना कर दी है। असद किसी सरकारी विभाग से सेवानिवृत थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरी जानकारी करने में जुटी है।

chat bot
आपका साथी