प्यार में पड़ गया था रिक्शा चालक, प्रेमिका का उठाता था खर्च, बढ़ने लगी मांग तो… इस हालत में मिली थी लाश

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक महिला की हत्या उसके प्रेमी रिक्शा चालक शख्स ने कर दी। लावारिस हालत में सिर विहीन लाश मिलने पर मामला पुलिस के लिए पहेली बना हुआ था जिसका पुलिस ने 24 घंटे के अंदर पर्दाफाश किया। आरोपी ने बताया कि महिला लगातार रुपयों की मांग कर रही थी जिस कारण उसने उसकी हत्या कर दी।

By Jagran NewsEdited By: Shivam Yadav Publish:Sun, 30 Jun 2024 01:54 AM (IST) Updated:Sun, 30 Jun 2024 01:54 AM (IST)
प्यार में पड़ गया था रिक्शा चालक, प्रेमिका का उठाता था खर्च, बढ़ने लगी मांग तो… इस हालत में मिली थी लाश
प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाला आरोपी रिक्शा चालक।

HighLights

  • छर्रा अड्डा पुल के पास मिला था सिर विहीन शव
  • 24 घंटे के अंदर पुलिस ने किया घटना का पर्दाफाश

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। छर्रा अड्डा पुल के पास प्लास्टिक के ड्रम में मिले महिला के सिर विहीन शव की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर पर्दाफाश कर दिया। शनिवार देर रात पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जो रिक्शा चालक है। 

आरोपी ने कबूल किया है कि प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या की थी। उसी के घर के पास बंद प्लाट से पुलिस ने महिला का सिर भी बरामद कर लिया। देर रात तक पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही थी।

यह है पूरा मामला

शुक्रवार शाम को पुलिस को छर्रा अड्डा पुल के पास नगर निगम की खाली पड़ी जमीन पर एक महिला का शव पड़ा मिला था। जिस जगह शव मिला, वह कूड़ा घर के रूप में प्रयोग हो रही है। सिर नहीं मिला था। शरीर पर अन्य जगहों पर चोट के निशान थे। 

पुलिस ने अज्ञात में हत्या का मुकदमा पंजीकृत करते हुए आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इस दौरान एक ई-रिक्शा कैद हुआ,  जो एक दुकान से ड्रम खरीदते नजर आया। इसके पीछे गुरु लिखा था। 

पुलिस ने कई दुकानदारों से पूछताछ की, जिसमें एक दुकानदार ने रिक्शे को पहचान लिया और बताया कि उसने वह रिक्शा रेलवे स्टेशन के पास चलता देखा है। पुलिस ने वहां के कैमरे खंगाले, जिस आधार पर आरोपी की पहचान हजारीलाल के रूप में हुई, जो हाथरस के सासनी के गांव बसई का रहने वाला है। 

वर्तमान में वह विष्णुपुरी में एक डॉक्टर के घर में चौकीदार के रूप में रह रहा था। शनिवार देर रात पुलिस ने हजारीलाल को विष्णुपुरी से गिरफ्तार कर लिया। उसने पूछताछ में बताया कि महिला का नाम विनेश उर्फ जमुना देवी है।

पांच वर्ष से थे प्रेम संबंध

आरोपी ने बताया कि करीब पांच वर्ष से उसके महिला से प्रेम संबंध थे। महिला रेलवे स्टेशन पर रहती थी। वह महिला का खर्च उठाता था और उसे ऋण भी दिलवाया था। इसके बाद महिला लगातार रुपयों की मांग करने लगी। 

इस दबाव से तंग आकर गुरुवार रात को उसने अपने कमरे में गला दबाकर महिला की हत्या कर दी। इसके बाद ड्रम खरीदकर लाया। जब उसमें शव नहीं आ पाया तो चाकू से सिर काट दिया। धड़ को उसमें रख कर फेंक आया। 

सिर को पॉलिथीन में बंद करके पास में ही बंद प्लाट में फेंक दिया था। सीओ तृतीय अमृत जैन ने बताया कि महिला की हत्या में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने प्रेम प्रसंग में हत्या की बात कबूली है। पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें: UP Politics: …तो अनुप्रिया पटेल को मिल गया जवाब! ऐसा न कभी हुआ… न ही कोई नियम है, IAS अधिकारी ने बताए फैक्ट

chat bot
आपका साथी