कोहरे के चलते बिगड़ा ट्रेनों का संचालन, 7 से 10 घंटे की देरी से चल रही हैं पूर्वांचल-दिल्ली रूट की गाड़ियां

सर्दी शुरू होते ही रेलवे पर इसका असर दिखने लगा है। पूर्वांचल से दिल्ली आने वाली एक नहीं कई ट्रेनें घंटों की देरी से पहुंच रही हैं। इससे यात्रियों के बीच काफी गुस्सा और नाराजगी तो है ही साथ ही भूख और प्यास से उनका हाल भी बुरा है।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Tue, 20 Dec 2022 04:54 PM (IST) Updated:Tue, 20 Dec 2022 04:54 PM (IST)
कोहरे के चलते बिगड़ा ट्रेनों का संचालन, 7 से 10 घंटे की देरी से चल रही हैं पूर्वांचल-दिल्ली रूट की गाड़ियां
कोहरे के चलते बिगड़ा ट्रेनों का संचालन, 7 से 10 घंटे देरी से चल रही हैं पूर्वांचल-दिल्ली रूट की गाड़ियां

प्रयागराज: सर्दियां शुरू हो गई हैं और इसी के साथ शुरू हो गया है ट्रेनों के लेट होने का सिलसिला। मंगलवार को उत्तरी भारत में लगातार दूसरे दिन कोहरे की घनी चादर देखने को मिली। विजिबिलिटी इतनी कम कि सामने खड़ा इंसान भी बामुश्किल नजर आए। ऐसे में हिदायत दी जाती है कि सड़कों पर वाहन धीमी गति के साथ चलें। यह बात ट्रेनों पर भी लागू होती हैं। यही वजह है कि सर्दियां आते ही ट्रेनों के देरी से चलने और पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।

कोहरे के चलते बिगड़ा ट्रेनो का संचालन

जबरदस्त कोहरे के चलते कई ट्रेनों का संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। खासतौर पर दिल्ली के ओर की। इस रूट पर चलने वाली दर्जनों ट्रेनें घंटों लेट चल रही हैं।

कौन सी ट्रेन कितनी लेट?

कोहरे के चलते प्रयागराज एक्सप्रेस करीब 7:30 घंटे देरी से चल रही है। वहीं हमसफर एक्सप्रेस 8 घंटे लेट है। सुपरफास्ट एक्सप्रेस वंदे भारत की बात करें तो वो 3 घंटा देरी से चल रही है। सुबह 6:20 मिनट पर आने वाली हमसफर एक्सप्रेस अभी तक प्रयागराज जंक्शन नहीं पहुंच सकी है। तो वहीं सुबह 7 बजे आने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस 7:30 घंटे की देरी के बाद 2:48 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचने की संभावना है।

ये ट्रेनों भी हैं देरी की कतार में-

स्वत्रंतता सेनानी 9 घंटा

रीवा एक्सप्रेस 8 घंटा

पुरुषोत्तम 7:30 घंटा

संगम एक्सप्रेस 5:45 घंटा

आनंद विहार 10:30 घंटा

नई दिल्ली बनारस 07:30 घंटे की देरी से चल रही है।

यात्रियों का हुआ बुरा हाल

7 से 10 घंटे लेट चल रहीं इन ट्रेनों में यात्रा करने वाले पैसेंजर्स का काफी बुरा हाल हो रहा है। बच्चे भूख और प्यास से बिलख रहे हैं। प्रयागराज एक्सप्रेस को जंक्शन पर सुबह ही पहुंचना था, लेकिन घंटों की देरी के बाद ये शाम 4:00 बजे स्टेशन पर पहुंची। अपनी मंजिल पर देरी से पहुंचने के चलते जब यात्री ट्रेन से बाहर आए तो उनमें काफी गुस्सा और दर्द देखने को मिला।

chat bot
आपका साथी