इलाहाबाद छिवकी स्टेशन पर आठ जोड़ी ट्रेनों का स्टापेज बढ़ा

इलाहाबाद छिवकी को सेटलाइट स्टेशन बनाया जा चुका है। इसके बाद यहां गाडि़यों का स्टापेज भी बढ़ा है। इसी क्रम में अब आठ जोड़ी और ट्रेनों को रोका जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 29 Sep 2018 05:02 PM (IST) Updated:Sat, 29 Sep 2018 05:02 PM (IST)
इलाहाबाद छिवकी स्टेशन पर आठ जोड़ी ट्रेनों का स्टापेज बढ़ा
इलाहाबाद छिवकी स्टेशन पर आठ जोड़ी ट्रेनों का स्टापेज बढ़ा

जासं, इलाहाबाद : इलाहाबाद छिवकी को सेटलाइट स्टेशन बनाने के बाद रेलवे यहां पर गाडि़यों का स्टापेज बढ़ा रहा है। प्रयोग के तौर पर छिवकी स्टेशन पर आठ जोड़ी गाडि़यों का दो मिनट का स्टापेज दिया गया है। इसमें दो गाड़ियां दैनिक यानी रोज और 14 गाड़ियां साप्ताहिक हैं। दो अक्टूबर से यह व्यवस्था लागू हो जाएगी। फिलहाल छह महीने तक प्रयोग चलेगा।

दो अक्टूबर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस रात में 9.03 बजे से 9.05 बजे तक, पाटलिपुत्र-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस 4.48 बजे से 4.50 बजे तक दो मिनट के लिए हर रोज रुकेगी। साप्ताहिक गाड़ी बांद्रा टर्मिनल पटना एक्सप्रेस शाम को 6.53 बजे से 6.55 बजे तक, पटना-बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस सुबह 5.08 बजे से 5.10 बजे तक, वलसाड-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस शाम को 6.53 बजे से 6.55 बजे तक, मुजफ्फरपुर-वलसाड एक्सप्रेस सुबह 5.08 बजे से 5.10 बजे तक, लोकमान्य तिलक टर्मिनल-कामख्या एक्सप्रेस सुबह 4.55 बजे से लेकर 4.57 बजे तक, कामख्या-लोकमान्य तिलक टर्मिनल शाम को 7.38 बजे से 7.40 बजे तक, वास्को डि गामा-पटना एक्सप्रेस सुबह 4.55 बजे से 4.57 बजे तक, पटना-वास्को डि गामा एक्सप्रेस रात में 8.03 बजे से 8.05 बजे तक, असनसोल-छत्रपति शिवाजी टर्मिनल एक्सप्रेस सुबह 7.58 बजे से 8.00 बजे तक, छत्रपति शिवाजी टर्मिनल -असनसोल एक्सप्रेस सुबह 9.10 बजे से 9.12 बजे तक, गया-चेन्नई एगमोर एक्सप्रेस सुबह 10.48 बजे से 10.50 बजे तक, चेन्नई एगमोर-गया एक्सप्रेस शाम को 4.08 बजे से 4.10 बजे तक, पूर्णा-पटना एक्सप्रेस शाम को 6.53 बजे से 6.55 बजे और पटना-पूर्णा एक्सप्रेस सुबह 5.08 बजे से 5.10 बजे तक छिवकी स्टेशन पर रुकेगी। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी गौरव कृष्ण बंसल का कहना है कि दो अक्टूबर से इलाहाबाद छिवकी स्टेशन पर आठ जोड़ी ट्रेनों का स्टापेज बढ़ाया जा रहा है। यह प्रायोगिक ठहराव है। छह महीने में जैसा परिणाम आएगी। उसके अनुसार इस व्यवस्था को स्थाई कर दिया जाएगा।

------

chat bot
आपका साथी