North Eastern Railway का रामबाग रेलवे स्टेशन, यहां यात्रियों को नहीं मिलती मूलभूत सुविधाएं Prayagraj News

प्रयागराज रामबाग स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का अभाव है। शौचालय बदहाल है। इससे खासकर महिला यात्रियों को ज्यादा परेशानी होती है। कई बार शिकायत के बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं की गई। इसके चलते शौचालय का टिनशेड गायब है तो सफाई के अभाव में गंदगी भी बजबजा रही है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sat, 13 Mar 2021 11:43 AM (IST) Updated:Sat, 13 Mar 2021 11:43 AM (IST)
North Eastern Railway का रामबाग रेलवे स्टेशन, यहां यात्रियों को नहीं मिलती मूलभूत सुविधाएं Prayagraj News
पूर्वोत्तर रेलवे के प्रयागराज रामबाग रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का अभाव है।

प्रयागराज, जेएनएन। रेलवे का यात्रियों सुविधाओं पर जोर रहता है। हालांकि पूर्वोत्तर रेलवे के प्रयागराज रामबाग रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म एक के पास पार्सल ऑफिस के बगल बनाया गया शौचालय बदहाल है। यहां गंदगी और टिनशेड न होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। खासकर महिला यात्रियों को ज्यादा असहजता होती है। 

मऊ के लिए अनारक्षित ट्रेन का संचालन भी आठ मार्च से शुरू

कोरोना वायरस संक्रमण काल में करीब 11 माह बाद ट्रेनों का संचालन धीरे-धीरे पटरी पर आने लगा। हालांकि यात्री सुविधाओं की अनदेखी के चलते लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। प्रयागराज रामबाग से मऊ के लिए अनारक्षित ट्रेन का संचालन भी आठ मार्च से शुरू किया गया। इसके अलावा चौरी चौरा समेत कुछ और गाडिय़ां यहां से होकर गुजरती हैं। लेकिन, प्रयागराज रामबाग स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का अभाव है। शौचालय बदहाल है। इससे खासकर महिला यात्रियों को ज्यादा परेशानी होती है। कई बार शिकायत के बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं की गई। इसके चलते शौचालय का टिनशेड गायब है तो सफाई के अभाव में गंदगी भी बजबजा रही है। 

बुक स्टाल पर लटक रहा ताला

ट्रेन में सफर के दौरान यात्री किताबें पढऩा पसंद करते हैं। साहित्य और उपन्यास से लगाव वाले लोग किताब खरीदना चाहते हैं। हालांकि रेलवे स्टेशन पर बुक स्टाल बंद होने से उन्हें निराशा ही हाथ लगती है। आरबी राम बताते हैं कि कई बार बुक स्टॉल खुलने के बारे में पूछा गया। पर स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही है। बताया कि अक्सर वाराणसी से काम के सिलसिले में आना पड़ता है। इस दौरान किताब पढऩे से सफर आसानी से कट जाता है और जानकारी भी मिलती है।

chat bot
आपका साथी